Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर पुलिस हिरासत में, रेव पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप
    Breaking News Headlines सिनेमा

    एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर पुलिस हिरासत में, रेव पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को रविवार रात बेंगलुरु के एक होटल में चल रही रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया है. बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक वह कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल हैं. पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड स्थित एक होटल में छापेमार कार्रवाई की. पुलिस के मुताबिक यहां रेव पार्टी चल रही थी.

    पुलिस रेड के बाद रेव पार्टी में नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में कुछ लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए. डॉ. भीमाशंकर एस. गुलेद, डीसीपी, ईस्ट डिवीजन, बेंगलुरु सिटी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में जिन 6 लोगों द्वारा ड्रग्स कंज्यूम करने की पुष्टि हुई, उनमें से एक सैंपल अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर का था. पुलिस के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग पहले से ड्रग्स का सेवन करके पार्टी में पहुंचे थे, या होटल में इसका सेवन किया. इस मामले में बेंगलुरु पुलिस सभी 6 आरोपियों को उलसुरु थाने लेकर पहुंची.
    आपको बता दें कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर उन लोगों में शामिल थीं, जिनसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पूछताछ की थी. श्रद्धा और सुशांत फिल्म छिछोरे में एक साथ नजर आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि श्रद्धा कपूर कई दफा लोनावला में सुशांत सिंह राजपूत के फार्म हाउस पर पार्टी अटेंड करने पहुंची थीं. उन्होंने भी एनसीबी की पूछताछ में पार्टी अटेंड करने की बात कबूल की थी, लेकिन ड्रग्स से किसी प्रकार का संबंध होने से इनकार किया था. एनसीबी के हाथ भी इस मामले में कुछ ठोस सबूत नहीं मिला.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव आयोग ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव: लागू किया जाए एक उम्मीदवार एक सीट का नियम
    Next Article शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 1453 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी आया 430 अंक नीचे

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.