Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंग बंधु के ‘प्रतिमा वंदन’ कार्यक्रम में 20 माताओं को नए वस्त्र उपहार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बंग बंधु के ‘प्रतिमा वंदन’ कार्यक्रम में 20 माताओं को नए वस्त्र उपहार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बंग बंधु के ‘प्रतिमा वंदन’ कार्यक्रम में 20 माताओं को नए वस्त्र उपहार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सामाजिक संस्था बंग बंधु के तत्वावधान में रविवार सुबह शारदीय दुर्गोत्सव के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित मिलनी क्लब में ‘प्रतिमा वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बंगाल क्लब के उपाध्यक्ष देवाशीष नाहा, महासचिव सोमो सेन, बंग बंधु की पैट्रन पूरबी घोष, अमित मैती, अध्यक्ष अपर्णा गुहा, महासचिव उत्तम गुहा, सेवाव्रती नील संघ क्लब के महासचिव निशित गिरी, बुलबुल दत्ता और इंद्रजीत घोष ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में जमशेदपुर की सुप्रसिद्ध नृत्यांगनाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। अन्वेषा बरुआ ने ‘बाजलों तोमार आलोर बेनु’ और ‘ढाक बाजा, कसार बाजा’ गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, दिया महतो ने ‘साजो साजो देश बुजा’ तथा ‘आइगिरी नंदिनी’ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर सुब्रतो बिस्वास, प्रताप बनर्जी, निशित गिरी और राणा ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए वृद्धाश्रम की 20 माताओं के लिए नए वस्त्र, दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई। साथ ही सभी के लिए मध्यान्ह भोजन भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में नान्टु सरकार, विनोद दे, प्रणव बड़ाट, चयन गुहा, बाबूलाल चक्रवर्ती, नवनीता पात्र, रत्ना पात्रा, सौरभ बनर्जी, शुभ्रता बरुआ, सरबानी नंदी, जयश्री कर्मकार, संजीत दास, मधुमिता घोष समेत बंग बंधु के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंईयां सम्मान योजना का नाम स्वर्गीय रूपी सोरेन के नाम पर करे सरकार : विक्टर सोरेन
    Next Article मंच की संगीत चौपाल में आगमनी गीतों ने बांधा समां

    Related Posts

    आसंगी मौसीबाड़ी मंदिर में रत्न भंडार की पूजा

    October 11, 2026

    पूजा में सुरक्षा, अपराधियों पर शिकंजा

    October 11, 2026

    झारखंड प्रभा’ का 18वां अंक विमोचित, साहित्यकारों का सम्मान

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसंगी मौसीबाड़ी मंदिर में रत्न भंडार की पूजा

    पूजा में सुरक्षा, अपराधियों पर शिकंजा

    झारखंड प्रभा’ का 18वां अंक विमोचित, साहित्यकारों का सम्मान

    सरयू राय के अल्टीमेटम के बाद नगर निगम कार्यालय के सामने डंप हुआ कचरा

    सिदगोड़ा में मैथिल समाज ने विधि-विधान से की कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू

    मंच की संगीत चौपाल में आगमनी गीतों ने बांधा समां

    मंच की संगीत चौपाल में आगमनी गीतों ने बांधा समां

    बंग बंधु के ‘प्रतिमा वंदन’ कार्यक्रम में 20 माताओं को नए वस्त्र उपहार

    मंईयां सम्मान योजना का नाम स्वर्गीय रूपी सोरेन के नाम पर करे सरकार : विक्टर सोरेन

    जदयू ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती, सरयू राय ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.