Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बजरंग-विनेश, साक्षी को मिली ट्रायल में छूट: भड़े योगेश्वर दत्त पहलवान, कहा यही था धरने का मकसद
    Headlines राजनीति

    बजरंग-विनेश, साक्षी को मिली ट्रायल में छूट: भड़े योगेश्वर दत्त पहलवान, कहा यही था धरने का मकसद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2023Updated:June 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बजरंग-विनेश, साक्षी को मिली ट्रायल में छूट: भड़े योगेश्वर दत्त पहलवान, कहा यही था धरने का मकसद
    पानीपत. भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक सहित 6 पहलवानों को ट्रायल में छूट दे दी गई है. पहलवानों को छूट देने के मामले में ओलिंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त आक्रोशित हो गए. योगेश्वर दत्त ने कहा कि क्या धरना देने का यही मकसद था, यह कुश्ती के लिए काला दिन है. ट्रायल में छूट दिए जाने का भारत के पूर्व कोच कृपा शंकर ने भी इस फैसले का विरोध किया है.

     

     

     

    भारतीय ओलंपिक संघ के एडहॉक पैनल ने 6 आंदोलनकारी पहलवानों के लिए आगामी एशियाई खेलों व विश्व चैम्पियनशिप की चयन प्रक्रिया को सिर्फ एक मुकाबले की प्रतियोगिता कर दिया है. पहलवानों को इन दोनों प्रतियोगिताओं की भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए सिर्फ ट्रायल के विजेताओं को हराने की जरूरत होगी. इन 6 पहलवानों में विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, संगीता फोगाट, सत्यव्रत कादियान व जितेंद्र किन्हा शामिल हैं. ये सभी पहलवान 5 से 15 अगस्त के बीच ट्रायल के विजेताओं से भिड़ेंगे. ट्रायल में छूट दिए जाने को लेकर योगेश्वर दत्त ने कहा कि मुझे नहीं पता कि आईओए की इस एडहॉक कमेटी ने ऐसे ट्रायल लेने के क्या मापदंड अपनाए हैं.

     

     

    अगर आपको ऐसे ही ट्रायल लेने हैं तो रवि दहिया है जो ओलिंपिक का मेडलिस्ट है, दीपक पूनिया है जो भी गोल्ड मेडलिस्ट है व ओलिंपिक में चौथा स्थान पर रहा था. अंशु मलिक है वल्र्ड की सिल्वर मेडलिस्ट व ओलंपियन है. सोनम मलिक है. इनके अलावा और भी बहुत से पहलवान हैं जो इस देश में नंबर वन है. लेकिन इन 6 ही पहलवानों को ट्रायल में छूट देना मेरी समझ से बाहर है. यह गलत है ऐसा तो आज तक जो पहले पैनल थेए उसने भी नहीं किया है. उन्होने कहा कि हमारे जितने भी पहलवान हैं, उनसे अपील है कि आप अपनी आवाज जरूर उठाइए. मैं यह नहीं कह रहा कि आप धरना दीजिए, प्रदर्शन कीजिए. आप खूब मेहनत कीजिए लेकिन आप अपनी आवाज जरूर उठाइए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री के काम को घर घर जाकर बता रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता
    Next Article यूपी में वृहद स्तर पर चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, जुलाई माह से होगी शुरुआत

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.