*बागबेड़ा पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार*
बागबेड़ा पुलिस ने छेड़खानी और यौन हमले के एक मामले में आरोपी बेराडीपा निवासी लखन बेसरा को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस पहले उसका कोरोना जांच कराएगी उसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा इस संबंध में जानकारी देते हुए विधि व्यवस्था डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि गुरुवार को हरहरगुट्टू क्षेत्र की एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ लखन बेसरा ने छेड़छाड़ की और यौन हमला किया लड़की द्वारा शोर मचाए जाने के बाद लखन बेसरा भाग गया इस संबंध में बागबेड़ा थाना में पीड़िता के बयान पर पुलिस ने भादवि की धारा 354 बी के तहत एक मुकदमा दर्ज किया पुलिस की टीम ने देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया

