Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बबुआ झा जानबूझकर सफाई कार्य ठीक से नहीं कर रहे, इनके खिलाफ कार्रवाई करें-सरयू राय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    बबुआ झा जानबूझकर सफाई कार्य ठीक से नहीं कर रहे, इनके खिलाफ कार्रवाई करें-सरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बबुआ झा जानबूझकर सफाई कार्य ठीक से नहीं कर रहे, इनके खिलाफ कार्रवाई करें-सरयू राय

    जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने लिखा मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को कड़ा पत्र लिखकर साफ-सफाई कार्य में हीलाहवाली करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

     

    मीडिया को जारी पत्र में सरयू राय ने लिखा है कि मानगो के आजाद नगर में निगम द्वारा सफ़ाई के लिए नियुक्त ठेकेदार बबुआ झा एवं इनके सहकर्मी जानबूझकर ठीक से सफ़ाई नहीं कर रहे हैं और निर्धारित संख्या से काफ़ी कम मज़दूर सफ़ाई कार्य में लगाकर निगम की निधि का दुरूपयोग कर रहे हैं। ये लोग नागरिकों को बदबूदार गंदगी झेलने पर विवश कर रहे हैं। इसके लिये इनके विरुद्ध कड़ी कारवाई किया जाय और इन्हें/इनकी फर्म को काली सूची में डाला जाए।

     

    सरयू राय ने लिखा कि मानगो के आज़ाद नगर इलाक़े में फैले कचरा के ढेर के लिए इस इलाके का सफ़ाई ठेकेदार बबुआ झा हैं। इन्हें ही मानगो नगर निगम ने सफ़ाई के लिए नियुक्त किया है। बबुआ झा मेयर पति होने की अभिलाषा पाले हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के खासमखास हैं। इस पूरे इलाक़े में सफ़ाई कार्य का औचक निरीक्षण उन्होंने (सरयू राय ने) एक माह पूर्व मानगो नगर निगम के सुपरवाइज़रों की उपस्थिति में किया था। तब 50 की जगह मात्र 15 सफ़ाईकर्मी पाए गए थे और उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति भी उठाई थी। लेकिन इस ठेकेदार पर कोई दंडात्मक कारवाई नहीं हुई। आज के एक अखबार में छपी तस्वीर बताती है कि इस ठेकेदार का रवैया अब भी पहले जैसा ही है। काम में कोताही करने इन पर कारवाई अवश्य होनी चाहिए।

    सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि कदमा में गंदगी की ऐसी ही तस्वीर लेकर दो दिन पहले इन्होंने उन पर (सरयू राय पर) आरोप लगाया था कि इस इलाक़े के सफ़ाई ठेकेदार जदयू के नेता हैं जिन्हें उनका (सरयू राय का) संरक्षण प्राप्त है जबकि यह ठेकेदार श्री राय के जदयू में शामिल होने के 6 साल से पहले से झारखंड जदयू के प्रदेश महामंत्री हैं। जब बन्ना गुप्ता मंत्री थे, उसी समय इन्होंने साकची बस स्टैंड स्थित जेएनएसी के होटल को चलाने का काम लिया जो अभी भी इनके पास है। उन्हें यह काम कैसे मिला, इसे आप बेहतर जानते-समझते हैं।

    इनके खिलाफ कार्रवाई करें-सरयू राय बबुआ झा जानबूझकर सफाई कार्य ठीक से नहीं कर रहे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रम विभाग की मध्यस्थता से सुलझा विवेक कंस्ट्रक्शन के 43 कामगारों का वेतन विवाद, 21 फरवरी तक भुगतान का आदेश
    Next Article जिला कांग्रेस ने महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया 

    Related Posts

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    June 6, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    June 6, 2026

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.