Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 31 मई को सात केंद्रों पर होगी बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    31 मई को सात केंद्रों पर होगी बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    31 मई को सात केंद्रों पर होगी बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:बी.एड./एम.एड./बी.पी.एड./एम.पी.एड. संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 31 मई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा एवं प्रतिनियुक्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।
    उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर आयोजित बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक शामिल हुए। अधिकारियों ने परीक्षा संचालन को पूरी पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराने पर बल देते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया।
    बैठक में बताया गया कि संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 31 मई को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए स्टैटिक एवं भ्रमणशील दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल डायरी, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा पुस्तक, नोटबुक, कागजात, बैग एवं अन्य सामग्री भी परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित रहेगी। सभी अभ्यर्थियों की अनिवार्य फ्रिस्किंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
    प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJamshedpur में गणगौर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
    Next Article बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    Related Posts

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    May 29, 2026

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    May 29, 2026

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    31 मई को सात केंद्रों पर होगी बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

    Jamshedpur में गणगौर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

    जादूगोड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, नवजात बच्ची मिली लावारिस

    प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-Urban)

    एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, पुनर्नियोजन की मांग तेज

    टाटा लीज नवीकरण से पहले विस्थापितों ने उठाई आवाज, हक और पुनर्वास की मांग तेज

    पोटका में राशन वितरण में भारी अनियमितता, PDS दुकानदार पर काला बाजारी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.