विश्व मानव ट्रैफिकिंग विरोधी दिवस पर टाटानगर में जागरूकता कार्यक्रम, 11 बच्चों का रेस्क्यू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। विश्व मानव ट्रैफिकिंग विरोधी दिवस पर टाटानगर रेलवे स्टेशन में आदर्श सेवा संस्थान और डालसा के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। आदर्श सेवा संस्थान की सचिव प्रभा जयसवाल ने बताया कि 15 से 30 जुलाई तक चलाए अभियान में आरपीएफ की मदद से 10 लड़के और 1 लड़की को ट्रैफिकिंग से बचाया गया।

कार्यक्रम में डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार, रेलवे स्टेशन डायरेक्टर सुनिल कुमार, RPF पोस्ट कमांडर राकेश मोहन, CWC सदस्य रुबी साहू, DCPO प्रेम कुमार समेत कई संगठनों और अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने संयुक्त रूप से बच्चों की सुरक्षा, त्वरित कानूनी कार्रवाई और पुनर्वास के लिए एजेंसियों के बीच तालमेल मजबूत करने पर जोर दिया।


