धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत गम्हरिया प्रखंड के रपचा पंचायत मे जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड के रपचा पंचायत मे जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभुकों से ऑन-द-स्पॉट आवेदन प्राप्त किए। इस दौरान कई प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। साथ ही, आवेदन व निष्पादन से संबंधित डेटा पोर्टल पर अपलोड किए जाने की बात कही। इस मौके पर कई योजनाओं के लाभुकों को चेक भी प्रदान किया गया। इस मौके पर सीओ कुमार अरविंद बेदिया, मुखिया सुकमती मार्डी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

