Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साप्ताहिक परीक्षा के बेस्ट थ्री स्टूडेंट को किया गया पुरस्कृत
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड शिक्षा

    साप्ताहिक परीक्षा के बेस्ट थ्री स्टूडेंट को किया गया पुरस्कृत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    साप्ताहिक परीक्षा के बेस्ट थ्री स्टूडेंट को किया गया पुरस्कृत

    सप्ताह में एक कक्षा होगा डॉक्यूमेंट्री पीरियड, बाल संसद का हुआ पुनर्गठन
    —————————-

    उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्रीमती विजया जाधव के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की पहल से जिले में शुरू किए प्रोजक्ट ‘परख: पढ़ाई और खेल’ को लेकर शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों एवं उनके अभिभावकों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है । शनिवार को जिले के 147 उच्च विद्यालयों में आयोजित गणित विषय के साप्ताहिक परीक्षा के बेस्ट थ्री स्टूडेंट को आज सुबह के प्रार्थना सभा में अभिभावकों की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया । पुरस्कार पाकर बच्चे काफी हर्षित दिखे।

     

     

    उक्त प्रोजेक्ट के तहत स्कूल परिसर में साफ-सफाई अभियान नियमित चलाने के साथ-साथ कई आमूलचूल परिवर्तन भी लाये जा रहे हैं। सभी विद्यालयों में ब्लैक बोर्ड का रंगरोगन किया जा रहा वहीं बाल संसद का भी फिर से पुनर्गठन किया गया है। उप विकास आयुक्त ने प्रोजक्ट ‘परख: पढ़ाई और खेल’ के बेहतर संचालन को लेकर दिए गए निर्देश में कहा कि अब बच्चों के हाथों पैंरेट टीचर मीटिंग में भाग लेने के लिए उनके अभिभावकों को पत्र भेजा जाएगा । सभी अभिभावकों को इस मीटिंग में शामिल होना अनिवार्य होगा, माता-पिता दोनों शामिल नहीं हो सकतें है तो कोई एक जरूर शामिल हों ।

     

     

    विद्यालयों में अनिवार्य किया गया फर्स्ट एड एवं सैनिटरी बॉक्स

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि सप्ताह में एक दिन एक पीरियड डॉक्यूमेंट्री पीरियड होगा जिसमें जिला से भेजे गए वीडियो/ डॉक्यूमेंट्री बच्चों को दिखाया जाएगा । सभी शिक्षकों के लिए फॉर्मल ड्रेस अनिवार्य करते हुए आईकार्ड लगाने, फर्स्ट एड बॉक्स एवं सैनिटरी बॉक्स रखने का निर्देश भी दिया गया है । सुबह के प्रार्थना सभा में ‘Thought of The Day’ तथा विद्यालय में सबसे पहले पहुंचने वाले बच्चे का शिक्षक के हाथों फूल देकर स्वागत किया जाएगा। उप विकास आयुक्त ने इन बदलावों को लेकर कहा कि अभी ये शुरूआत है, इन छोटे-छोटे प्रयासों से बच्चों को विद्यालय आने पर एक बेहतर वातावरण देने, आत्मविश्वास जगाने तथा परीक्षा में तनावमुक्त रहते हुए कैसे खुद को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं इस दिशा में कोशिश की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाला बिल्ला लगाकर शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का सामूहिक सांकेतिक विरोध
    Next Article जदयू के प्रखंण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.