Author: Sumi Bangabash

धनबाद से पटना जा रही गंगा‑दामोदर एक्सप्रेस की AC बोगी में रेल पुलिस बल (RPF) की समय पर कार्रवाई ने शराब तस्करों की एक परिष्कृत साज़िश नाकाम कर दी। ट्रेन के बाथरूम की छत (रूफ) खोलकर छिपाई गई तीन पेटी बीयर धनबाद RPF ने बरामद कीं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि तस्कर नई—नई तरकीबें अपनाकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में बड़े पैमाने पर शराब भेजने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के बारे में आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर धनबाद RPF ने मौके पर सघनता बढ़ाई और संदिग्ध बोगी की तलाशी ली।…

Read More

जमशेदपुर. युवक की मौत के बाद शुक्रवार को शहर में आक्रोश फूट पड़ा. जैसे ही मुमताज़ का शव जमशेदपुर पहुंचा, गुस्साए लोगों ने शव के साथ मानगो चेपा पुल को जाम कर दिया. इससे NH-33 से मानगो और आजादनगर होते हुए शहर में प्रवेश करने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया. देर रात तक सड़क जाम और लोगों का विरोध जारी रहा. प्रदर्शनकारी पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने, फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और पूरे मामले में मॉब लिंचिंग के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े…

Read More

ग्रेजुएट कॉलेज के बी.एड डिपार्टमेंट द्वारा दो दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया । सेमिनार की शुरुआत दीप प्रज्वलन और कुल गीत गाकर की गई। सेमिनार के मुख्य अतिथि उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार रहे उन्होंने विकसित भारत के चार स्तंभ बताए- युवा, महिलाएं ,गरीब और किसान। उन्होंने यूनिवर्सिटी के एनुअल कैलेंडर और डिसिप्लिन को फॉलो करना जरूरी बताया तथा पेडगॉजी को इस तरह से होनी चाहिए जिससे समस्या का समाधान होना चाहिए। सेमिनार के मुख्य संरक्षक प्रोफेसर डॉक्टर एंजिला गुप्ता वाइस चांसलर कोल्हान यूनिवर्सिटी में अपने वक्तव्य में वसुधैव कुटुंबकम के…

Read More

मानगो के उलीडीह आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के गहने ले उड़े चोर जमशेदपुर के मानगो स्थित उलीडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने अंचल रस्तोगी के किराए के मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, अंचल रस्तोगी सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास लेकर गए थे। कुछ घंटे बाद जब वे घर लौटे तो देखा कि घर के बाहर लगा छोटा ताला खुला हुआ है। घर के अंदर प्रवेश करने पर…

Read More

छात्र विरोधी नियम न बनाएं, नहीं तो आंदोलन होगा उग्र : युवा जेडीयू क्लस्टर सिस्टम के विरोध में ग्रैजुएट कॉलेज के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, प्रधान सचिव को सौंपा मांग पत्र जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय में लागू किए जा रहे क्लस्टर सिस्टम के विरोध में शुक्रवार को वॉयस ऑफ कोल्हान यूनिवर्सिटी के बैनर तले युवा जेडीयू के नेतृत्व में ग्रैजुएट कॉलेज के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। युवा जेडीयू नेता हेमंत पाठक के नेतृत्व में छात्रों ने उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया तथा मांग पत्र…

Read More

सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया यूजीसी के निर्देश के आलोक में सोना देवी विश्वविद्यालय द्वारा 15 से 23 मई तक प्रतिदिन अलग अलग थीम पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा हमें पर्यावरण बचाने के लिए गंभीरता से कार्य करना होगा- डाॅ ब्रज मोहन पट पिंगुआ, कुलपति, सोना देवी विश्वविद्यालय सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विवेकानन्द सभागार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.…

Read More

जुगसलाई में कपड़ा दुकान पर फायरिंग, कारोबारी बाल-बाल बचे कान के पास से गुजरी गोली, रंगदारी विवाद से जुड़ रहा मामला जुगसलाई में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से बाजार क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यूनिक कलेक्शन नामक कपड़ा दुकान में घुसकर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। घटना में दुकान संचालक विनेश कुमार बेरिया बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि चली गोली उनके कान के पास से गुजर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार बदमाश अचानक दुकान पर पहुंचे और अंदर घुसते ही फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदारों और…

Read More

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड एवं एलिफेंट प्रोजेक्ट, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में दालमा सेंचुरी के मकुलाकोच में तीन दिवसीय “अभिप्राय राष्ट्रीय आर्ट वर्कशॉप” का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। यह आर्ट वर्कशॉप 15 से 17 मई 2026 तक चलेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन बोर्ड के चेयरमैन विश्वनाथ शाह ने अफ्रीकन पौधा ‘बाउवा कल्पवृक्ष’ का पौधारोपण कर किया। इसके बाद उन्होंने कैनवास पर चित्र उकेर कर कार्यशाला की औपचारिक शुरुआत की। आर्ट कैंप में जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, कोलकाता समेत विभिन्न शहरों से आए करीब 40 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। तीन…

Read More

सरायकेला सरायकेला- खरसावां उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को चांडिल अनुमंडल प्रशासन ने कपाली नगर परिषद में संचालित अवैध बूचड़खानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. चांडिल एसडीएम विकास राय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान से इलाके में हड़कंप मच गया. प्रशासनिक टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों की जांच की. कार्रवाई के दौरान रहमत नगर निवासी ताहिर कुरैशी के बूचड़खाने से दो गायों को जब्त किया गया. प्रशासन ने दोनों मवेशियों को गौशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं संबंधित बूचड़खाने को कपाली नगर परिषद की ओर से सील कर दिया…

Read More

*केरेडारी गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा गोली बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता हजारीबाग :- हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, 8 एमएम की चार जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। दरअसल, 26 अप्रैल 2026 को कोले रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा वादी विकास कुमार प्रजापति की पत्नी मंजू देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि विकास…

Read More