Author: Sumi Bangabash

स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच की केबुल टाउन महिला इकाई की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी, किसान आंदोलन के प्रणेता एवं समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मीरा सिन्हा के आवास पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती का जन्म 22 फरवरी 1889 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर…

Read More

हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार  राष्ट्र संवाद संवादाता  हजारीबाग पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 935 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसे ट्रक के माध्यम से बिहार तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस व्यापक जांच में जुट गई है। पुलिस को…

Read More

एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में शनिवार को ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन कर शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में शुभम दत्ता ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं, कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में अक्षत ने 93.2 प्रतिशत और मानविकी संकाय में बोबिना भट्टा मिश्रा ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने-अपने संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीनों…

Read More

*पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा*  राष्ट्र संवाद संवादाता  *स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की आपात बैठक— शिविर, जांच, दवा वितरण, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण के दिए निर्देश* पोटका। प्रखंड के दर्जनों गांवों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को गंभीरता से लेते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद विधायक प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे तथा ब्रेन मलेरिया से मृत सानग्राम गांव के…

Read More

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे  राष्ट्र संवाद संवादाता  भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के मामले को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय शनिवाको बिलौटी गांव पहुंचें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, अजय राय बिलौटी पहुंचे भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर और शोक संवेदना व्यक्त किया ।

Read More

मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत  राष्ट्र संवाद संवादाता  बरसात से पहले रेलवे विभाग ने स्टेशन में पानी जल जमाव को लेकर विशेष तैयारी की है, जहां कोल्हान के सभी रेलवे स्टेशन में रेलवे पटरी बरसात का पानी जमा न हो उसको लेकर रेलवे विभाग ने ढाई करोड़ की योजना से पटरी के पास ड्रेनेज का काम किया है, आने वाले दिनों में 32 करोड़ कि लागत सें ड्रेनेज का काम होगा, जिससे अब बरसात में भी ट्रेनों की रफ्तार नहीं रुकेगी, अनुमन बरसात के समय रेलवे स्टेशन…

Read More

प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिरसानगर, टेल्को निवासी प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस (Assembly of Human Rights & Justice) द्वारा कोल्हान, झारखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (Regional Vice President) पद पर नियुक्त किया गया है। संस्था के अध्यक्ष भीष्मा सिंह द्वारा 26 जून 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में प्रमोद कुमार तिवारी को कोल्हान क्षेत्र में संगठन के विस्तार, मानवाधिकारों के संरक्षण तथा संगठन के उपनियमों के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र में…

Read More

आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता नूंह। तावडू के सराय खाटा स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल के क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिसोर्ट में शुक्रवार को मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। इसमें 11 राज्यों से आए पत्रकारों और संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की चुनौतियों, मीडिया की विश्वसनीयता तथा एआई और डीपफेक के दौर में जिम्मेदार पत्रकारिता जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि लोकतंत्र…

Read More

पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज  राष्ट्र संवाद संवादाता  किसानों ने योगी सरकार से की हस्तक्षेप की अपील फरेंदा (महराजगंज)। पूर्वांचल की लगभग नौ दशक पुरानी ऐतिहासिक गणेश शुगर मिल, फरेंदा को पुनः संचालित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय किसानों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि पिछले लगभग 30 वर्षों से बंद पड़ी यह मिल न केवल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रही है, बल्कि हजारों किसानों की आजीविका पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। उनका मानना है कि यदि इस मिल को…

Read More

आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा  राष्ट्र संवाद संवादाता  झारखण्ड के गढ़वा जिले मे दूसरे दिन भी कस्तूरबा की 8 छात्राएं हुई बीमार, अभिभावको ने विद्यालय पर बोला हमला, ग्रिल तोड़कर विद्यालय मे घुसे अभिभावक, किया हंगामा , पुलिस ने किया बल का प्रयोग, मौके पर डीसी एवं अन्य अधिकारी पहुंचे, जाँच मे मिली लापरवाही के बाद डीसी का शख्त एक्शन एक को छोड़ खरौन्धी कस्तूरबा के सभी कर्मी हुए सेवा मुक्त, जाँच जारी, सभी छात्राएं खतरे से बाहर। जिले के खरौन्धी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय मे शुक्रवार के देर शाम विशाक्त भोजन करने…

Read More