Author: Sumi Bangabash

सांसद बिद्युत बरण महतो ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, आवास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं प्रशासनिक मामलों से जुड़ी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं। सांसद ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…

Read More

जमशेदपुर। नदी और पर्वत पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। राष्ट्र संवाद संवाददाता सम्मेलन शुक्रवार, 22 मई की सुबह 10 बजे से साकची स्थित मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में प्रारंभ होगा। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी. गोपाला गोवड़ा, जलपुरुष राजेंद्र सिंह, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, प्रख्यात पर्यावरणविद दिनेश मिश्र, डॉ. गोपाल शर्मा, बी. सत्य़नारायणा, बिभूति देबबर्मा, अरुण कुमार शुक्ला, युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, भारतीय वन सेवा के अधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी, एमिटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीयूष कांत पाण्डेय समेत नदियों एवं पहाड़ों पर लंबे समय से…

Read More

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर महाराष्ट्र प्रवास पर है। झारखंड महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में समिति के शिष्टमंडल में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत विधायक शशिभूषण मेहता शामिल हैं। दौरे के दौरान समिति द्वारा महिला एवं बाल…

Read More

टाँगरसाई में छऊ नृत्य की धूम, विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पोटका पंचायत अंतर्गत टाँगरसाई गांव में भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे। छऊ कलाकारों की पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक प्रस्तुति ने देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। *छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर : विधायक* मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान है।…

Read More

मातृत्व भी नहीं पिघला सका ट्रैफिक व्यवस्था का कठोर रवैया, गर्भवती महिला को भी इस चिलचिलाती धूप में खड़ा कराया। राष्ट्र संवाद संवाददाता आजाद नगर रोड नंबर-15 में आज एक अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई। एक गर्भवती महिला अस्पताल से लौट रही थी, तभी ट्रैफिक पुलिस द्वारा उसके वाहन को जांच के लिए रोका गया। वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे, केवल प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) की वैधता कुछ दिन पूर्व समाप्त हुई थी। इसके बावजूद उस गर्भवती महिला को भीषण गर्मी और असहनीय धूप में केवल चालान काटने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए खड़ा रखा…

Read More

जुगसलाई में कपड़ा दुकान पर फायरिंग मामले का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जुगसलाई थाना क्षेत्र के नगर परिषद बाजार स्थित यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान पर रंगदारी नहीं देने पर की गई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मनीष सिंह गिरोह से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। घटना 15 मई को हुई थी, जब पांच अपराधी मैरून रंग की वैगनआर कार से दुकान पर पहुंचे थे। आरोपियों ने व्यवसायी से रंगदारी…

Read More

जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, अवैध पिस्तौल और गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक को बुधवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि ओलीडीह ओपी क्षेत्र के लक्ष्मण नगर छठ घाट के पास एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम…

Read More

विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग द्वारा “नैनो पार्टिकल्स एवं उनके अनुप्रयोग” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग द्वारा “नैनो पार्टिकल्स एवं उनके अनुप्रयोग” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया, जिसमें लक्ष्मी देवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, अलवर, राजस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ जे. आर. अंसारी ने रिसोर्स पर्सन के रूप में व्याख्यान दिया। डॉ अंसारी ने नैनो पार्टिकल्स के विविध अनुप्रयोगों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नैनो तकनीक का उपयोग कॉस्मेटिक्स, क्वांटम आधारित एलईडी, दवा वितरण प्रणाली तथा चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में तेजी से…

Read More

केजीबीवी पोटका में आयोजित स्वास्थ्य शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम के अनुरोध पर, मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के आउटरीच विभाग द्वारा बालिकाओं के लिए संचालित आवासीय सरकारी विद्यालय — कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), पोटका में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह संस्थान बालिकाओं की शिक्षा एवं समग्र विकास हेतु कार्यरत है, जिनमें से अधिकांश छात्राएँ वंचित एवं सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आती हैं। शिविर कवरेज • केजीबीवी, पोटका – 155 छात्राएँ चिकित्सकीय दल द्वारा कुल 525 छात्राओं में से 155 छात्राओं का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें सामान्य शारीरिक…

Read More