विदेशी महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ से देश की साख और समाज की संवेदना पर फिर उठा प्रश्नचिह देवानंद सिंह जून 2025 में जब अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा संबंधी सलाह जारी की और उसमें भारत को महिलाओं के लिए असुरक्षित देशों की श्रेणी में रखा, तो देशभर में तीखी प्रतिक्रिया हुई। विदेश मंत्रालय से लेकर सोशल मीडिया तक, इस एडवाइजरी को भारत की छवि पर हमला बताया गया। सरकार के समर्थक सुर में बोले कि पश्चिमी देश भारत की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन क्या सचमुच यह सिर्फ एक छवि का सवाल है, या इस…
Author: News Desk
विशेष संपादकीय चुनावी उफान में फिर वही पुराने नारे, वही वादे और वही तंज की गूंज देवानंद सिंह बिहार की राजनीति एक बार फिर चुनावी उफान पर है। हवा में फिर वही पुराने नारे, वही वादे और वही तंज गूंज रहे हैं, बस चेहरे और मंच बदल गए हैं। दरभंगा से लेकर मुजफ्फरपुर तक, नेताओं की ज़ुबान पर इस बार विकास से ज़्यादा विपक्ष की काट और वोट की बिसात का शोर है। बुधवार को बिहार में चुनावी महासंग्राम की तस्वीर पूरी तरह साफ़ हो गई, एक ओर भाजपा और एनडीए का डबल इंजन, तो दूसरी ओर महागठबंधन का बदलाव…
क्या राहुल-प्रियंका की जोड़ी बिहार में बदल पाएगी सियासी समीकरण? देवानंद सिंह बिहार की राजनीति में फिर से हलचल है। इस बार दिलचस्पी सिर्फ इस बात में नहीं है कि कौन सी पार्टी सत्ता में आएगी, बल्कि इस बात में भी है कि क्या कांग्रेस अपने पुराने जनाधार को पुनर्जीवित कर पाएगी या नहीं। राहुल गांधी 29 अक्टूबर से बिहार के चुनावी रण में उतरने वाले हैं। यह सिर्फ एक रैली नहीं होगी, बल्कि कांग्रेस के लिए नए संकल्प की शुरुआत मानी जा रही है। पार्टी की योजना के अनुसार राहुल गांधी कुल 12 रैलियां करेंगे और प्रियंका गांधी भी…
बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने की घटना लापरवाही और असंवेदनशीलता की लगातार चलती प्रयोगशाला का परिणाम धीरज कुमार सिंह चाईबासा सदर अस्पताल में जो हुआ, वह हमारे स्वास्थ्य तंत्र की ऐसी एक्स-रे रिपोर्ट है, जिसमें हड्डियां तो साफ़ दिखती हैं, पर नीयत की नसें गायब हैं। पांच मासूम बच्चों को जीवनदान देने के नाम पर संक्रमित रक्त चढ़ाया गया और अब वे एचआईवी पॉज़िटिव पाए गए हैं। सरकार कहती है कि यह एक दुर्घटना थी, पर यह दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही और असंवेदनशीलता की लगातार चलती प्रयोगशाला का परिणाम है, जहां डॉक्टर प्रयोग करते हैं, पर प्रयोगशाला नहीं। राज्य में…
🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता से ही बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 29अक्टूबर बुधवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया : क्या राहुल प्रियंका की जोड़ी बिहार में बदल पाएगी सियासी समीकरण* *बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने की घटना लापरवाही और असंवेदनशीलता की लगातार चलती प्रयोगशाला का परिणाम* ************************** ✍️टूट गया समझौता? इजरायल का गाजा पट्टी पर हमला; नेतन्याहू के…
विजया गार्डेन वारीडीह में छत पर बने कृत्रिम घाटों पर अर्घ्य अर्पण के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व वारीडीह (जमशेदपुर) : विजया गार्डेन वारीडीह में चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों की छत पर बने कृत्रिम घाटों पर प्रातःकालीन उदीयमान सूर्य भगवान भाष्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ पर्व का समापन हुआ। सुबह का वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। सुहागिन महिलाओं ने व्रतियों को सिन्दूर लगाकर सुहाग की दीर्घायु की कामना की तथा व्रतियों ने बच्चों…
कल रहेगा कोल्हान बंद : चाईबासा लाठीचार्ज पर चंपई सोरेन का आक्रोश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने चाईबासा में आदिवासी ग्रामीणों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने बुधवार को कोल्हान बंद का आह्वान किया है। मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे चंपई सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में आदिवासियों की सुरक्षा खतरे में है और सरकार उनके अधिकारों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि “भोगनाडीह, सिमर टोली, नगड़ी के बाद अब चाईबासा की घटना साबित करती है कि आदिवासियों की दशा…
हेमंत सरकार डरती है तो पुलिस को आगे करती है : अर्जुन मुंडा राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची।चाईबासा में आदिवासी ग्रामीणों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जब-जब हेमंत सरकार डरती है, तब वह पुलिस को आगे कर जनता की आवाज़ दबाने का काम करती है। चाईबासा में अपने हक और सुरक्षा की शांतिपूर्ण मांग कर रहे आदिवासी ग्रामीणों पर जिस तरह पुलिसिया दमन हुआ है, वह दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के खिलाफ है। अर्जुन मुंडा ने चेतावनी दी कि यह दमनकारी रवैया सरकार को बहुत महंगा…
हेमंत सरकार में आदिवासियों पर सबसे ज्यादा दमन : विधायक पूर्णिमा साहू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:चाईबासा में आदिवासी ग्रामीणों पर हुए लाठीचार्ज की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि “आदिवासियों की हितैषी होने का दावा करने वाली हेमंत सरकार के शासनकाल में सबसे ज्यादा दमन आदिवासियों पर ही हो रहा है।” विधायक ने इसे सरकार की असंवेदनशीलता बताया और कहा कि चाईबासा की यह घटना लोकतंत्र पर कलंक है। पूर्णिमा साहू ने घोषणा की कि इस दमनकारी सरकार के खिलाफ बुधवार को कोल्हान बंद रहेगा। उन्होंने नागरिकों…
*बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट* *राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद* रायपुर:- दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर नया चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हो गया है। इससे 27 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई गई है। शनिवार से ही शहर में दिनभर बदली छाई रही और शाम को बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम दो दिनों में गंभीर साइक्लोनिक तूफान का रूप ले सकता है, जो 28 अक्टूबर की रात तक आंध्र प्रदेश तट को पार…
