नारायणपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध क्षेत्र में लगातार चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैंप स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सल संगठन से 29 नक्सलियों केे आत्मसमर्पण किया है. इनमें 7 महिला नक्सली शामिल है. इन नक्सलियों ने किया सरेंडर माड़ डिवीजन के कुतुल एरिया कमेटी अन्तर्गत सक्रिय रूप से नक्सल संगठन में कार्यरत नक्सली डाली वड़दा, बटरी वड़दा, मिड़को…
Author: News Desk
मुंबई: मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में ड्रेस कोड लागू किए जाने की घोषणा के बाद अब मुंबा देवी मंदिर भी इसी दिशा में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. यह मंदिर स्थानीय भक्तों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है, लेकिन अभी तक यहां कोई औपचारिक ड्रेस कोड लागू नहीं था. मंदिर प्रबंधन के प्रबंधक हेमंत जाधव के अनुसार, सिद्धिविनायक मंदिर के फैसले को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट जल्द ही एक बैठक करेगा, जिसमें श्रद्धालुओं और विदेशी पर्यटकों के लिए उचित ड्रेस कोड निर्धारित किया जाएगा . हाल ही में सिद्धिविनायक मंदिर…
नई दिल्ली। भारतीय कॉरपोरेट जगत अर्थव्यवस्था की विकास दर को लेकर आशावादी है और उम्मीद कर रहा है कि आम बजट 2025-26 में पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। यह जानकारी फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा किए गए प्री-बजट सर्वे में सामने आई है। फिक्की के इस सर्वे के अनुसार, 64% कंपनियां भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रखती हैं। वहीं, 60% कंपनियों का अनुमान है कि 2025-26 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5% से 6.9% के बीच रहेगी। हालांकि, यह अनुमान वित्त वर्ष 2023-24 की 8%…
प्रयागराज। महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के पावन स्नान पर्व पर भारी भीड़ उमड़ने से मची भगदड़ में 30 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद राज्य प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महाकुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा करने का निर्णय लिया है। भीड़ प्रबंधन को लेकर सरकार ने कई अहम बदलाव किए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बुधवार को स्नान पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पुण्य…
एमजीएम की नई बिल्डिंग में भूमिगत जल का इस्तेमाल न होः सरयू राय सरयू के सुझाव पहला सुझाव-टाटा स्टील डिमना लेक के पानी से ही अस्पताल को कनेक्शन दे दे दूसरा सुझाव-सतनाला डैम से पानी लाकर अस्पताल में दिया जाए डीप बोरिंग बंद हो, इससे क्षेत्र के चापाकल सूख जाएंगे जितनी बोरिंग हो गई है, उसका परिचालन अविलंब बंद किया जाए राष्ट्र संवाद संवाददाता *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से कहा है कि नये एमजीएम अस्पताल भवन में भूमिगत जल का उपयोग नहीं करें, डीप बोरिंग नहीं करें. डीप बोरिंग…
ग्रामीण भारत की कहानी बदल रही है स्वामित्व योजना स्वामित्व (ग्रामीण क्षेत्रों में सुधारित प्रौद्योगिकी के साथ गांवों का सर्वेक्षण और मानचित्रण) पहल से भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव आ रहा है। इस पहल के तहत सरकार द्वारा सटीक संपत्ति स्वामित्व डेटा और स्पष्ट स्वामित्व रिकॉर्ड के प्रावधान से भूमि विवादों में कमी आ रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत के ग्रामीण सशक्तीकरण और शासन के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण मोड़ आया है। इसके अलावा, यह कार्यक्रम परिसंपत्तियों की बिक्री की सुविधा प्रदान करता है, बैंक ऋण के माध्यम से संस्थागत ऋण को संभव बनाता है, संपत्ति…
केजरीवाल के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती देवानंद सिंह दिल्ली विधानसभा के चुनाव की जैसी ही उल्टी गिनती शुरू हुई है, तब राजधानी में सियासी सरगर्मी और तेज हो गई है। हर सीट पर कड़ी टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन एक जिस खास सीट की सबसे अधिक चर्चा हो रही है, उसमें नई दिल्ली विधानसभा सीट है। नई दिल्ली विधानसभा सीट दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण चुनाव क्षेत्रों में से एक मानी जाती है। इस सीट की चर्चा इसीलिए भी हो रही है, क्योंकि इस सीट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में हैं। उनके…
डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल १ 💐मेष राशि– अद्भुत सफलता मिलने जा रही है आज आपको आप सफलता को संभालने के लिए तैयार रहिए। कुछ अच्छे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं कुछ तनाव भी बढ़ सकते हैं २👏 वृष राशि –अपने मन को विचलित नहीं कीजिए शांत होकर समय पर पारिस्थितिक अध्ययन कीजिए हर प्रकार से आप सफल होने जा रहे हैं। आशा के अनुकूल सफलता मिलेगी। ३💐 मिथुन राशि — अपनी योग्यता के अनुसार कम कीजिए आज कल्पना कम कीजिए वास्तविकता को पकड़े रहिए ४👏 कर्क राशि –अपने मन की बात अपना दुख आज सबको मत…
ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह हत्याकांड मामले में सात अपराधी गिरफ्तार, देसी पिस्टल स्कूटी एवं अन्य सामान बरामद ✍️*एमजीएम की नई बिल्डिंग में भूमिगत जल का इस्तेमाल न होः सरयू राय* *सरयू के सुझाव* *पहला सुझाव-टाटा स्टील डिमना लेक के पानी से ही अस्पताल को कनेक्शन दे दे* *दूसरा सुझाव-सतनाला डैम से पानी लाकर अस्पताल में दिया जाए* *डीप बोरिंग बंद हो, इससे क्षेत्र के चापाकल सूख जाएंगे* *जितनी बोरिंग हो गई है, उसका परिचालन अविलंब बंद किया जाए*
भाई राजेंद्र का निधन समाजवादी विचारधारा को क्षति: सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने समाजवादी राजेंद्र सिंह की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है और उन्होंने कहा कि उनके असमय निधन से समाजवादी विचारधारा को भारी क्षति पहुंची है। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार राजेंद्र सिंह हमेशा अपनी जुझारू प्रकृति के कारण एक विशिष्ट पहचान बनाए हुए थे। वे प्रगतिशील विचार के थे और हमेशा वंचित समाज के अधिकार हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे। समाजवादी सोच वाली पार्टियों के साथ मजबूती से डटे रहे और राष्ट्रीय…
