संस्कार भारती ,जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के परिसर में स्लोगन और पोस्टर प्रतिस्पर्धा का आयोजन संस्कार भारती , साहित्य विधा की प्रमुख डॉ अनिता शर्मा,सह प्रमुख श्रीमती सोनी सुगंधा एवमं चित्र कला विधा प्रमुख श्रीमती शुभाश्री डे के संयुक्त संयोजन में इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया।विद्यालय स्तर के लगभग 50 बच्चों से दिनांक 12/09/2022को पोस्टर बनवाये गए एवमं स्लोगन लिखवाए गए।आज राष्ट्र भाषा हिंदी दिवस के अवसर पर विजित प्रतिभागियों को विद्यालय के सभागार में पुरस्कृत किया गया ।तथा इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को संस्कार भारती की ओर से…
Author: Nizam Khan
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आज जिला अंतर्गत जिला समन्वय समिति एवं विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति हेतु समीक्षा बैठक संपन्न। बैठक में उपायुक्त ने बारी बारी से सभी विभागों में संचालित योजनाओं की ली जानकारी बैठक में बोले उपायुक्त – सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग एवं लाभुक तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, निष्ठापूर्वक अपना कार्य करें अधिकारी आज दिनांक 14.09.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आज…
मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड ने जलछाजन परियोजनाओं का किया समीक्षा श्री विनोद कुमार बिष्ट, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड की अध्यक्षता मे होटल वेब इंटरनेशनल, जमशेदपुर मे वाटर शेड डेवलपमेंट के अंतर्गत विभिन्न जिलों में चलाई जा रही जलछाजन परियोजनाओं के प्रगति का जायजा लेने हेतु एक दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षात्मक बैठक सह क्षेत्रीय भ्रमण का आयोजना किया गया । इस अवसर पर श्री विनोद कुमार बिष्ट , मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड ने बताया कि जलछाजन परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों के साथ समुचित समन्वय स्थापित कर कृषि और कृषि आधारित आर्थिक गतिविधिययों में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस…
जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त के आदेशानुसार टी.एस.एफ द्वारा सीएसआर मद से प्राप्त 15300 मच्छरदानी को सबर परिवारों के बीच किया जाएगा वितरित टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा सीएसआर मद से प्राप्त 15300 मच्छरदानी को जिले में निवासरत 5259 सबर परिवारों के बीच वितरित किया जाएगा। जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी/ प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को सबर परिवारों के बीच स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से वितरित करने का आदेश जारी किया गया है। *▪️प्रखंडवार सबर परिवारों के बीच मच्छरदानी वितरण हेतु आवंटित मच्छरदानी की संख्या निम्नांकित है-* *प्रखंड- सबर परिवारों…
श्री श्री हनुमान मंदिर में हुआ मंगल आरती और ज्ञान बापी पर आए फैसले से खुश बटी मिठाईयां आज दिनांक 13 सितंबर 2022 दिन मंगलवार को श्री श्री हनुमान मंदिर साक्ची जमशेदपुर में मंगल आरती हुई जुटे सैकड़ो लोग बटे लड्डू और खीर जिसमें शहर के कई प्रबुद्ध लोगो ने हाजिरी लगाया साथ ही देश मे हिन्दू हित मे ज्ञान बापी मन्दिर में आये फैसले पर सनातन उत्सव समिति ने प्रसन्ता जाहिर प्रकट करते हुए खुशी से मिठाईयां बाटे ,उक्त अवसर पर नवीन तिवारी ने बताया कि देश की अखंडता सम्प्रभुता बचाने और अपने धर्म संस्कृति को अक्षुण रखने में…
पलामू में दलित परिवार को गांव से भगाने के विरोध में भाजपा एस सी मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष दिया धरना, शीघ्र पुनर्वास और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के द्वारा पलामू के मरुमातु गांव के 50 दलित परिवारों को उनके घर से बेदखल करने की विरोध में एवं उनके पुनर्वास की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में विस्थापित दलित परिवारों को अविलंब उसी जगह बसाने, उनके लिए आवास की व्यवस्था…
जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में दुर्गापूजा केन्द्रीय समिति सदस्यों के साथ बैठक, विधि व्यवस्था के संधारण में सहयोग की अपील की गई, ससमय विसर्जन करने वाले 10 पूजा पंडाल समिति को प्रशासन करेगा पुरस्कृत दुर्गापूजा- 2022 की तैयारी को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई । बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा के आयोजन हेतु विचार-विमर्श किया गया तथा विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण हेतु उनसे राय भी ली गई तथा उनकी समस्याओं को भी सुना गया । बैठक में जिला उपायुक्त ने प्रशासन की भावनाओं…
जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी ने सभी राशन कार्डधारियों से राशन एवं किरासन के उठाव हेतु किया अपील एनएफएसए के तहत माह अगस्त एवं सितंबर 2022 का तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत माह अगस्त 2022 का राशन के अलावे नियमानुसार किरासन तेल का हो रहा है वितरण आज दिनांक 13.09.2022 को जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी ने बताया कि जिला अंतर्गत सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में सभी राशन कार्डधारियों के बीच माह अगस्त 2022 का NFSA और PMGKAY योजना का संपूर्ण खाद्यान्न एवं यथासंभव माह सितंबर_2022 का NFSA योजना का भी खाद्यान्न वितरण किया जा…
झारखंड खेल नीति-2022 का लोकार्पण एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं मंत्री श्री हफिजुल हसन एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण की गरिमामयी उपस्थिति में झारखंड खेल नीति 2022 का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा राज्य के 13 खिलाड़ियों को सहायता राशि देकर सम्मानित किया गया। सीमित संसाधनों में तैयारी कर नंबर-1 बनते हैं हमारे खिलाड़ी खिलाड़ियों को सहायता राशि न्यूनतम 50 हजार* हर वर्ग को कुछ न कुछ सहायता प्रदान कर रही हमारी सरकार मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि…
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पत्रकार के आश्रित को मिली नौकरी चतरा/रांची मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आदेश और श्रम मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता के दिशा निर्देश में चतरा के दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी की पत्नी नेहा शुक्ला को सरकारी नौकरी से आच्छादित कर दिया गया। वर्ष 2018 से ही दिवंगत पत्रकार के हत्यारों को सजा, आश्रितों को मुआवजा और मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग को लेकर पत्रकार आंदोलनरत थे। हत्या के बाद से दिवंगत पत्रकार के तीन बच्चों का भविष्य अंधकार में लटका हुआ था। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आश्रित को नियुक्ति पत्र देने की…
