जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सरयू राय की पहल एवं सक्रियता के कारण मोहरदा जलापूर्ति की वर्षों लम्बित समस्या खत्म होने जा रही है और लोगों को मोहरदा जलापूर्ति से शुद्ध पेयजल मिलना प्रारंभ हुआ है। मोहरदा के रोड नं. 4, 5, 6 एवं 9 के सभी घरों में आज से पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है एवं पाइप लाइन के चलते क्षतिग्रस्त सड़क को बनाने का काम भी आज से शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि विधायक श्री सरयू राय के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों…
Author: Nizam Khan
झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो,और अधिवक्ता कल्याण के लिए बजट में प्रावधान हो: राजेश शुक्ल चाईबासा, 17 अक्टूबर 22 झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है राज्य सरकार को चाहिए के अन्य मुद्दों के साथ अधिवक्ताओं के हितों के मुद्दे पर भी राज्य सरकार गंभीर हो। झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शिघ्र लागू होना चाहिए वही अन्य राज्यों की तरह झारखण्ड में भी अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट में निधि आवंटन का प्रावधान होना चाहिए। श्री शुक्ल आज चाईबासा जिला बार एसोसिएशन में…
मानगो में लगभग तीन लाख आबादी होने के बावजूद भी दो पोस्ट ऑफिस है एक मुंशी मोहल्ला दूसरा पारडीह चौक पर मानगो(पश्चिमी सिंहभूम) के वार्ड संख्या-08 कुंवर बस्ती,पुराना पुरुलिया रोड,दाईगुटु क्षेत्रों में इत्यादि घनी आबादी रहती है डाकघर नहीं होने के कारण वहाँ की जनता को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है जिस की सहूलियत के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी को कांग्रेस नेता पप्पू सिंह उज्जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एक नए पोस्ट ऑफिस खुलवाने के लिए मांग पत्र सौंपा. माननीय मंत्री जी ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिया है कि बहुत जल्दी तीसरा…
स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर गरीब मजदूर का बिल हुआ माफ समाजसेवी और इंटक नेत्री श्रीमती मीरा तिवारी कांग्रेस नगर अध्यक्ष रानी कलुंडिया,नगर महासचिव बैजयंती,राम मड़ैया वार्ड नंबर 18 निवासी राजू लोहार और परिवार के लोग रात में 11 बजे मंत्री जी से मुलाकात करके घटना की जानकारी दिए उन्होंने मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर सुबह में ही TMH का 1लाख 48 हजार का बिल माफ करवाया और परिजनों को बच्चे की डेथ बॉडी दिलवाई।सभी ने मंत्री जी के कार्यों को दिल से सराहा और धन्यवाद दिया।ज्ञात हो कि आदित्यपुर के राम मड़ैया निवासी अरुण मंडल माता बुनी मंडल…
महिला कॉलेज के सामने कब्रिस्तान में अवैध निर्माण को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं का उपायुक्त कार्यालय पर हल्ला बोल, प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी संग हजारों यूवाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन ■ जिला उपायुक्त ने मामले पर बनाई जांच समिति, पंद्रह दिनों में पूरी होगी जांच। ■ कब्रिस्तान को आर्थिक आय के साधन बनाने की साजिश, लौहनगरी को लव जेहाद का केंद्र नही बनने देंगे, समाधान ना होने पर करेंगे बड़ा आंदोलन: किसलय तिवारी जमशेदपुर। साकची स्थित ग्रेजुएट महिला कॉलेज के समक्ष क्रबिस्तान के अवैध रूप से द्वार खोले जाने एवं वहां चल रहे अवैध निर्माण के विरोध में भाजयुमो…
भारतीय जनता पार्टी की ओर से कुंडहित बस स्टैंड पर एक संगठनात्मक बैठक किया गया। जिसमें पार्टी के आने वाले दिनों के कार्यक्रम के लिए चर्चा किया गया।इसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के कुण्डहित मंडल अध्यक्ष सजल दास जिला के उपाध्यक्ष अनूप यादव जिला मंत्री मनोज गोस्वामी जिला मीडिया प्रभारी कुंदन गोस्वामी, पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजू राय, महामंत्री विश्वरूप चौधरी, समाजसेवी सुशांत मिश्रा ,सजल मंडल ,बाबश नायक ,अजय रविदास ,तपन सिंह ,मनशांति बाध्य कर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विधायक निधि से दो बड़ी योजनाओं की सौगात मिली है जहां शनिवार को विधायक सरयू राय एवं सांसद विद्युत वरण महतो ने बिरसानगर पहाड़ी के सौंदर्यीकरण की आधारशिला रखी. इसके अलावा मथुरा बागान पार्क निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी गई. दोनों योजनाओं को नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से पूर्ण की जाएगी. इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि पहाड़ी पर आदिवासी समुदाय द्वारा पारंपरिक देशावली पूजा अर्चना की जाती है. जिसका सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है. इसके अलावा लोगों के जरूरतों के हिसाब से अन्य जगहों को…
भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा का एक आवश्यक बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुआ बैठक में भाजपा जामताड़ा जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े उपस्थित थे मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलेभर से मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारियों एवं कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे मौके पर जिला प्रभारी संजीव जजवाड़े ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के नेताओं द्वारा 18 अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में राज्य भर के चुने हुए भाजपा समर्थक जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति ,उप मुखिया,जैसे जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करेंगे,संजीव जजवाड़े ने मौके पर उपस्थित जिले…
जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिला शाखा जामताड़ा के जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया के नेतृत्व में एक मांग पत्र उपायुक्त महोदय एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा गया। जिसमें मुख्य मुद्दा माह सितंबर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (फ्री राशन) जो अक्टूबर माह में वितरण होगा वह खाद्यान्न पूरे जिले में आवंटन कमी के चलते राज्य खाद्य निगम गोदाम द्वारा कटौती करके जन वितरण विक्रेताओं को दिया जा रहा है ।औसतन प्रति कार्ड लगभग 4 किलो कर राज्य खाद्य निगम के S.I.O के अनुसार आपूर्ति की जा रही है वही कटौती मात्रा ई पोस मशीन में दर्शाया जाए जिससे…
आज 15 अक्टूबर 2022 एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा जिला जामताड़ा का एक शिष्टमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष निलाम्बर मंडल के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक जामताड़ा से मिलकर विभिन्न समस्याओं का निदान हेतु अवगत कराया एवं समस्याओं से निराकरण का आग्रह किया। सर्वप्रथम जामताड़ा जिला के विभिन्न प्रखंडों में युक्तिकरण से बहुत ज्यादा प्रभावित सहायक अध्यापकों का समस्या निराकरण की जाए। जिला में सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन जांच की आदतन स्थिति सार्वजनिक की जाए। साथ ही नाष्ट अभिलेख के कारण जिन सहायक अध्यापकों का जांच में परेशानी आ रही है ।उन्हें संबंधित शिक्षण संस्थान से जांच करवाया जाए।विगत 17 सितंबर…
