झारखंड : टेरर फंडिंग मामले में सुस्त पड़ी एनआईए की चाल, अधिवक्ता राजीव कुमार को पैसों के साथ पकड़वाने में भी आया एक आरोपी सोनू अग्रवाल का नाम एनआईए की ओर से चार्जशीट दायर किये जाने के बाद महेश अग्रवाल ने हाईकोर्ट में क्वैशिंग याचिका दायर की. क्वैशिंग याचिका खारिज होने पर महेश अग्रवाल ने एनआइए कोर्ट में जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. इसके बाद एनआईए ने उनकी गिरफ्तारी की थी. टेरर फंडिंग का यह मामला चतरा जिले के टंडवा थाना में दर्ज कांड संख्या 22/2018 से जुड़ा हुआ है. इसकी जांच…
Author: Nizam Khan
सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित अर्का जैन विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस ने शिरकत की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो एवं सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा मौजूद रहीं. इस दौरान कुल 1800 छात्र- छात्राओं को डिग्रीयां प्रदान की गयी. इनमें से 31 छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया. अपने संबोधन में राज्यपाल रमेश बैस ने छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्राप्त शिक्षा का व्यापक प्रयोग करने की नसीहत दी. उन्होंने निजी शिक्षण संस्थानों से छात्रों के सर्वांगीण विकास पर बल देने की अपील की…
शहर में स्पेशल बच्चों ने बनाये खूबसूरत मिट्टी के दीये, जीविका फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, कहा- स्पेशल बच्चों ने हुनर से साबित किया प्रतिभा किसी की मोहताज नही जमशेदपुर। दुर्गापूजा के बाद लोग दीपावली की तैयारी में जुट गए है। दीपावली में दीये का विशेष महत्त्व है। बाजार में तरह-तरह के दीये हैं। जमशेदपुर में कुछ खास तरह के दीये उपलब्ध हैं, जिन्हें कुछ स्पेशल बच्चों ने बनाये हैं। हालांकि, यह दीये सीधे बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। सोमवार को जीविका फाउंडेशन की ओर से सोनारी वेस्ट ले आउट…
झारखंड राज्य खो-खो संघ के पदाधिकारीयों ने खेल मंत्री माननीय हफीजुल हसन से किए शिष्टाचार मुलाकात माननीय खेल मंत्री के निजी आवास मधुपुर में झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के महासचिव संतोष प्रसाद , उपाध्यक्ष सुनित कु. मल्लिक, संयुक्त सचिव दीपक दुबे , अरविंद कुमार एवं जगबंधु माहतो ने माननीय खेल मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर संथाल परगना में खो – खो खेल के विकास एवं आधारभूत संरचना को विकसित करने के लिए माननीय खेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा एवं आगामी नवंबर महीना में 16 वां सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन मधुपुर में कराने के लिए भी माननीय मंत्री…
जिला नियोजन पदाधिकारी श्री विनोद कुमार द्वारा बताया गया की दिनांक 10.10. 2022 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जामताड़ा में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ऑन द स्पॉट इंटरव्यू मूल्यांकन और अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का ऑफर (डेजिग्नेटिड और ऑपरेशन ट्रेड) दिया जाएगा। जिसकी योग्यंताएँ- पांचवी से बारहवीं पास एवं आईटीआई डिप्लोमा धारक व ग्रेजुएट। आवश्यक दस्तावेज:- बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, मार्कशीट, पांचवी से 12वीं तक स्किल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट, आईटीआई डिप्लोमा अंडर ग्रेजुएट और ग्रेजुएट बीए बीकॉम बीएससी इत्यादि, पासपोर्ट साइज फोटो समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन लिंक https://www.apprenticeshipindia.gov.in http://dgt.gov.in/appmela2022
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की प्रगति का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न कार्य में शिथिलता बरतने के कारण जिला कृषि पदाधिकारी को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश बैठक में बोले उपायुक्त – योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु समन्वय स्थापित कर करें कार्य, शिथिलता बरतने पर होगी कार्रवाई आज दिनांक 08.10.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला अंतर्गत कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता से संबंधित संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों के प्रगति का मासिक…
आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के आयोजन की समीक्षात्मक बैठक आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी। बैठक में बोले उपायुक्त – योजना का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत योजनाओं के लाभ को सैचुरेशन मोड में लाना अर्थात कोई भी अहर्ता प्राप्त व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित ना रहे; इसे सुनिश्चित करेंगे अधिकारी पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान; शिविर में दी जाएगी योजनाओं की जानकारी आज दिनांक 08.10.2022 को…
जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज के अध्यक्षता में डीआरडीए की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न आज दिनांक 08 अक्टूबर 2022 को कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में डीआरडीए की मासिक समीक्षा बैठक किया गया। उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए कि विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों को गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही उपायुक्त द्वारा कहा गया की सरकार द्वारा दिए गए टारगेट को भी पूर्ण करेंगे। मनरेगा के तहत प्रत्येक गांव में 5-5 योजनाऐं संचालित करें एवं…
आज दिनांक 8 अक्टूबर 2022 को सभाकक्ष में शहरी क्षेत्रों में एवं युवाओं में चुनावी भागीदारी के उदासीनता को समाप्त करने हेतु ELC गठन, नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आदि कार्यों के संबंध में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में बैठक की गई। *बैठक में उपायुक्त द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्रों में एवं युवाओं में चुनावी भागीदारी के उदासीनता को समाप्त करने हेतु सभी सरकारी एवं निजी प्लस 2 विद्यालयों में भावी मतदाताओं के निबंधन के लिए निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन कराया जाए। इस हेतु सभी सरकारी एवं निजी प्लस 2…
जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त १८ प्रखंड अध्यक्षों का हुआ सम्मान आज दिनांक 08.10.22 शनिवार को युवा कांग्रेस नेता दिवेश राज (राजा बाबू) के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त १८ प्रखंड अध्यक्षों का सम्मान समारोह एवं बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद आईपीएस डॉ अजय कुमार एवम अतिथिगण रामेश्वर प्रसाद , धर्मेंद्र सोंकार,बब्लू झा, देवेंद्र प्रसाद, सेमी सिंह प्रसेन सिंह,अंबे सिंह,गुरदीप सिंह, नरेश कुमार सिंह एवम अमिता सरकार उपस्थित हुए । सभी प्रखंड अध्यक्षों को माला शॉल पगड़ी पहनाकर एवम ऊर्जावान नारों…
