मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश ने शिष्टाचार मुलाकात की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने कैंसर की बीमारी के चल रहे उपचार से संबंधित बातें साझा की । उन्होंने मुख्यमंत्री से कैंसर की बीमारी को अधिसूचित बीमारियों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। इससे इस बीमारी से ग्रसित होने वाले हर मरीज और होने वाली मौत का पंजीकरण होने के साथ संपूर्ण आंकड़ा भी सरकार के स्तर पर उपलब्ध होगा। इसके साथ कैंसर बीमारी और उससे ग्रसित मरीजों…
Author: Nizam Khan
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने महामहिम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से की मुलाकात, प्रदेश सहित कोल्हान के जनहित से जुडे प्रमुख मुद्दों पर कराया ध्यान आकृष्ट, राज्यपाल ने सचिव को समाधान का दिया आदेश भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार को महामहिम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की। राँची राजभवन में हुई मुलाकात में कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड प्रदेश सहित कोल्हान की कई समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने महामहिम राज्यपाल को कोल्हान विश्वविद्यालय में जनजातीय भाषाओं को पढाने हेतु स्थायी शिक्षकों के न होने, राज्य…
सीजीपीसी की शुक्रवार को आपातकालीन बैठक पटना के लिए तैयार होगी मतदाता सूची जमशेदपुर। सीजीपीसी ( सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) की आपातकालीन बैठक कल शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे बुलाई गई है। इस बैठक में कोल्हान के सभी गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान एवं महासचिव ही शामिल होंगे। प्रधान भगवान सिंह, महासचिव सुरजीत सिंह खुशीपुर, महासचिव अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के सदस्यों का चुनाव होना है और इसके लिए मतदाता सूची तैयार करनी है। भगवान सिंह के अनुसार दक्षिण बिहार अर्थात…
माई दरबार मंदिर का छठा स्थापना दिवस कल, बागबेड़ा में यज्ञ और अनुष्ठान का होगा आयोजन, शाम में दो-दलीय चैता में जुटेंगे लोग जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित रोड नंबर चार स्थित माई दरबार मंदिर के छठे स्थापना दिवस पर कई आयोजन होंगे. शुक्रवार को माई दरबार मंदिर की स्थापना दिवस है. इस मौके पर सुबह से ही भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगी. माई दरबार सेवा संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया की शुक्रवार सुबह सात बजे से पुरोहितों की उपस्थिति में दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन एवं आरती का आयोजन होगा. दोपहर एक बजे से शाम पाँच…
*# बढ़ते तापमान में लू एवं गर्म हवाओं से खुद को सुरक्षित रखें, स्वस्थ रहें* *★पी.एच.सी, सी.एच.सी व अन्य सभी सरकारी अस्पताल, स्कूलों में ओ.आर.एस की पर्याप्त व्यवस्था रखें… उपायुक्त* *★सभी बीडीओ को स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केन्द्र व पीडीएस दुकानों में पेयजल उपलब्धता की समीक्षा का दिया गया निर्देश* ———————– जिले में तापमान पिछले कई दिनों से 40°C से अधिक के आसपास दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में उच्च तापमान के कारण लोगों को गर्मी से असहजता महसूस हो रही है और विशेषकर बच्चे और वृद्ध जनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिलेवासियों की स्वास्थ्य…
नारायणपुर थाना अंतर्गत झिलुवा गांव में छापामारी कर सात शातिर साइबर अपराधी को पकड़ा गया संतोष कुमार जामताड़ा गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह , भाoपुoसेo के दिशा निर्देश पर पुo निo सह थाना प्रभारी अजय कुमार पंजीकार , साइबर अपराध थाना, जामताड़ा एवं पुo नि o अनिल कुमार नायक के नेतृत्व में नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम झिलूवा में सात शातिर साइबर अपराधी को पकड़ा गया। जिसमें(1) पंचम मंडल, उम्र 41 वर्ष, पिता स्वर्गीय फुलेश्वर मंडल (2) बियन मंडल ,उम्र 32 वर्ष, पिता नकुल मंडल (3) मनोज मंडल ,उम्र 36 वर्ष ,पिता स्वर्गीय हरि मंडल (4)जगदीश…
नाला प्रखण्ड के कालीपहाड़ी गाँव मे शुरू हुआ चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन। संतोष कुमार , नाला । नाला प्रखंड के कस्ता पंचायत के अंतर्गत कालीपहाड़ी गांव में आज से चार दिवसीय बांग्ला कीर्तन अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन को लेकर कालीपहाड़ी, सरबेदिया, कास्ता, परिहारपुर, भालाबेरीया समेत आसपास के कई इलाके में भक्तिमय माहौल का वातावरण बना हुआ है ।पता चले की बंगाल सीमा स्थित नाला विधानसभा क्षेत्र में बांग्ला कीर्तन की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है । कालीपहाड़ी के ग्रामीण के सोलहआना के द्वारा कार्यक्रम का प्रचार , प्रसार , कोष संग्रह से लेकर…
कांग्रेसियों ने किया समाहरणालय का घेराव, कहा 2024 तक उखाड़ फेकेंगे तानाशाही भाजपा की सरकार जामताड़ा, संवाददाता : जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरि मोहन मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को सभी महागठबंधन के मित्रवत पार्टी के अध्यक्ष और नेता गण के द्वारा सम्मिलित रूप से समाहरणालय घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस घेराव कार्यक्रम में कोंग्रेस पार्टी के साथ साथ आरजेडी, जदयू, सीपीएम, सीपीआई लगभग सभी मित्रवत पार्टी के जिला अध्यक्ष नेता और कार्यकर्ता उपस्थिति हुए! कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में स्थानीय विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी भी पहुंचे जिला अध्यक्ष हरि मोहन मिश्रा ने कहा केंद्र सरकार…
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 की तीसरी कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय मीरा टावर, साकची में सम्पन्न पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 की तीसरी कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय मीरा टावर, साकची में सम्पन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य 30 मार्च को हुए राजस्थान प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित आपणो राजस्थान कार्यक्रम की समीक्षा करना, उसके लेखा-जोखा का विवरण को देखना और आगे आने वाले कार्यक्रमों में सब का सुझाव लेना था। सर्वप्रथम अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल जी ने सभी सदस्य जिन्होंने राजस्थान दिवस को सफल बनाने में सहयोग दिया उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया।…
उपायुक्त कार्यालय के समक्ष 44 डिग्री में भी मोदीजी के तानाशाह के खिलाफ हुंकार का ऐलान : आनन्द बिहारी दुबे उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर एक दिवसीय प्रदर्शन सह जनसभा कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि 2019 में 40 जवानों की शहादत हुई, जब राहुल गाँधी ने इस बात को रखा तो सभी भाजपाईयों ने एकतरफा मोदीजी को समर्थन दिया। जब कि सेना ने एयर लिफ्ट के लिए हेलीकाप्टर…
