भाजपा का ख़ौफ़ दिखा कर मुसलमानो से वोट लेना बंद करे कांग्रेस – झामुमो : काशिफ़ रज़ा सिद्दीकी आज मुसाबनी के भदिया में आज़ाद समाज पार्टी (का०) ज़िला टीम के द्वारा आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी, दलित, पिछड़े और मुसलमानो उपस्थित हुए, प्रोग्राम में मुख्य रूप से आज़ाद समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा सिद्दीकी, भीम आर्मी के प्रदेश उपाद्यक्ष आकाश मुखी, आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तारिणी सेन मांझी, भीम आर्मी पश्चिम सिंहभीम के जिला अध्यक्ष बिपलव तांती, नईम खान, शकील खान, मुहम्मद गुलाम आदि उपस्थित…
Author: Nizam Khan
दिनांक ३० अगस्त २०२३ को नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर सालबागान में जेबीकेएसएस के बैनर तले दहाड़ते हुए जनता को संबोधित करते तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों का जवाब देते क्रांतिकारी टाइगर जयराम महतो।
आज झोलन पुर्णिमा उपलक्ष राखी वंधन उत्सव नाला विधानसभा के एक मात्र गरीव दरदी नेत्री,संगठन को मजबुत करने और आमलाशाहि के विरुद्ध लड़ाकु नेत्री विथिका झाॅ और प्रणव नायक के नेतृत्व मे कार्यक्रम किया ।कार्यक्रम मे वहन विथिका झाॅ ने उपस्थित भाईयो को राखी वाॅधा ।उपस्थित प्रदीप पैतंडी, वरुन मडंल ,अरुप मंडल,वनमाली मडंल,नदियानंद मंडल,सुकुमार नंदी,शांति धीवर,मनशांति वाद्यकर,मृत्युंजय मंडल,सजल मंडल,हरिसाधन मडंल,जय गोराई,मामपि घोष,जयदेव मंडल,वॣज गोपाल मंडल,सेख आलि,जयदेव सोरेन,सोम मुर्मू अफिसार,वरुन दास,और वहुत कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।व्यवस्थापनाय लालजी फोजदार,भरत मडंल ।
ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा को मिली बड़ी सफलता l पाकुड़ में कार्यरत रेलवे कर्मियों हेतु रेल प्रशासन चिकित्सा सुविधा करेगा सुनिश्चित l ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के अध्यक्ष कामरेड अखिलेश चौबे एवं शाखा सचिव कामरेड संजय कुमार ओझा ने मंडल कार्यालय में 29 .8.23 से 30 .8 . 23 तक चलने वाली त्रैमासिक PNM बैठक में भाग लिया l शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने बताया कि मंडल प्रबंधक हावड़ा श्री संजीव कुमार सहित सभी वरिष्ठ मंडल अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में नलहटी से गुमानी तक कार्यरत अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों की समस्या पर विस्तार…
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चेयरमैन को वकीलों ने पत्र लिख पूछा चुनाव पर रोक क्यों? सुनील भौमिक एवं सुधीर पप्पू के नेतृत्व में चला हस्ताक्षर अभियान जमशेदपुर । जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वकीलों ने झारखंड स्टेट पार्क काउंसिल के अध्यक्ष को पत्र लिखकर पूछा है कि चुनाव क्यों रोक कर रखा गया है। किन कारणों से चुनाव नहीं कराया जा सकता है। जमशेदपुर बार एसोसिएशन के तकरीबन दो सौ से ज्यादा सदस्यों का संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र झारखंड राज्य बार काउंसिल के चेयरमैन को लिखा है और इसकी प्रतिलिपि तदर्थ समिति के अध्यक्ष, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय…
बिना श्राद्ध भोज के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुआ दिनेश दादा का श्राद्ध कर्म *श्राद्ध से विदेही आत्मा का कोई फायदा नहीं होता श्राद्धकर्ता की मानसिक शांति के लिए होता है* __________________________________________________________ जमशेदपुर 31 अगस्त 2023 बिना श्राद्ध भोज के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुआ दिनेश दादा का श्राद्ध कर्म स्वर्गीय दिनेश दादा का निधन ह्रदय गति रूक जाने के कारण हुआ था आज आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से स्वर्गीय दिनेश दादा जी का श्राद्धनुष्ठान का कार्यक्रम आचार्य गुनींद्रानंद अवधूत ने संपन्न करवाया सबसे पहले ईश्वरप्रणीधान के बाद श्राद्ध का मंत्र आचार्य गुनींद्रानंद अवधूत…
शहरी क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों के बिक्री को लेकर चलाया जा रहा जांच अभियान *तम्बाकू का किसी भी रूप में उपयोग हानिकारक, जागरूक बनें… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त* जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा तंबाकू उत्पादों के बिक्री के विरुद्ध व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है। पिछले 24 घण्टे में अभियान के तहत शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कई दुकानों पर तंबाकू विरोधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया जिसके तहत आज कुल 09 दुकानों से 3200 रु. जुर्माना वसूला गया। तम्बाकू उत्पादों…
गायत्री परिवार के भाई-बहनों ने सामूहिक रक्षा बन्धन मनाया जमशेदपुर । *गायत्री परिवार टाटानगर का प्रज्ञा महिला मण्डल* के बहनों ने रक्षा बंधन के अवसर पर दोपहर में सर्बप्रथम सिदगोड़ा थाना में कार्यरत सभी पदाधिकारियों को राखी बांध कर उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन हेतु प्राथना किये । उसके उपरांत *गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा* में प्रज्ञा महिला मंडल के *अध्यक्ष श्रीमती जसवीर कौर* और उनके बहनो द्वारा *नवयुगदल के भाइयों* के दीर्घायु जीवन के कामना के साथ सभी को राखी बांध कर हर्षोल्लास के साथ रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया । इस अवसर पर *प्रांतीय युवा समन्वयक श्री…
बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बांधा रक्षा सूत्र *भाई बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन त्योहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आज बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला सोरेन एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।…
आज दिनाँक 29/8/23 को geria अंचल की और से सरकारी/सहयोगी शिक्षक समन्वय समिति की aur से आयोजित होनेवाली विदाई सह सम्मान, जो दिनांक 3 सितंबर को मध्य विद्यालय खैरा में की जाएगी, आज समिति की aur से शिक्षक प्रतिनिधि श्री राधा विनोद मंडल, श्री संजय jha, श्री नवीन कुमार तथा श्री काजल दास ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जामताड़ा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक, जामताड़ा से मुलाक़ात कर इस कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रण किया। विदित हो कि इस कार्यक्रम में geria शैक्षणिक अंचल से सेवानिवृत्त हो चुके सभी शिक्षको को (सरकारी और सहयोगी)साथ ही साथ ही साथ इस अंचल के…
