नगर कीर्तन में जलपान के साथ ज्ञान के लंगर का स्टाल भी होना चाहिए: जमशेदपुरी लौहनगरी जमशेदपुर के युवा सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने एक अहम मुद्दा उठाते हुए नगर कीर्तन के दौरान जलपान के विभिन्न स्टालों के अलावा में ज्ञान के स्टॉल लगाने की भी वकालत की है। रविवार को प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने अपनी बात को बल देते हुए कहा कि गुरबाणी में भी अंकित है ‘खावेह ख़रचेह रल मिल भई, तोट ना आवे वध्दों जाई’ अर्थात जो जनमानस ज्ञान के खजाने को साध संगत के साथ बाँटते हैं उनका जीवन सफल हो जाता है।…
Author: Nizam Khan
जमशेदपुर, दिनांक: 14 January 2024 आज, ग्राम – बेड़ाढीपा हरहरगुट्टू, पूर्वी घाघीडीह पंचायत, जमशेदपुर प्रखंड में प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष – काशिफ रजा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा – मज़हर ख़ान, और जिला सचिव युवा – अजंगक्या बिरुवा युवा महा सचिव जिब्रन आज़ाद की मौजूदगी में ‘ जमशेदपुर प्रखंड कमेटी युवा मोर्चा’ का गठन किया गया है। इसमें जुगनू लेयाँगी (प्रखंड अध्यक्ष), अभि सामड (सचिव), विकास सिंह कुंटिया (महासचिव), बेस देवगम (संगठन सचिव), हैप्पी दास (मीडिया प्रभारी), सरद गागराई (मिडिया प्रभारी) चुने गए हैं। सक्रिय सदस्यों में…
संभव संस्था ने दिव्यांग बच्चों के लिए चेशायर होम में दिया राशन सामग्री जमशेदपुर 14 जनवरी – संभव संस्था के द्वारा सुंदर नगर स्थित चेशायर होम में दिव्यांग बच्चों के लिए महीने भर का राशन सामग्री दिया। जिसके विषय में बताते हुए संभव संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी ने बताया कि चेशायर होम में दिव्यांग बच्चें रहते हैं। जिनकी देखभाल का पूरा खर्च चेशायर होम के द्वारा उठाया जाता है। इसलिए आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर हमारी संभव संस्था के द्वारा सुंदर नगर स्थित चेशायर होम में रहने वाले बच्चों के लिए महीने भर का राशन…
कल मनाया जाएगा मकर पर्व तैयारी पूरी बहरागोड़ा प्रखण्ड के मधुआबेड़ा,महुलडांगरी,बामडोल, चड़कमारा आदि गाँव में पवित्र पूस माह के अंतिम एवं माघ महीने के प्रथम दिन मकर पर्व मनाए जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। यह पर्व कहीं पतंग उड़ाकर, कहीं चूड़ा दही से, तो कहीं पवित्र स्नान कर मनाया जाता है। इस अवसर पर क्षेत्र में मकर पीठा (गुड़ पीठा) एवं टुसु पर्व मेला के रूप में लगभग दो सप्ताह तक काफी धूमधाम से मनाया जाता है। पूर्व संध्या पर मकर स्नान की तैयारी की जाती है। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग स्वर्ण रेखा नदी…
पुलिस इंस्पेक्टर आनन्द मिश्रा को मातृ शोक जमशेदपुर। स्पेशल ब्रांच जमशेदपुर पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा को मातृ शोक हुआ है। 75 वर्षीय बिमला देवी का निधन टाटा मेन अस्पताल में हो गया। पिछले दस दिनों से वह सीसीयू में इलाजरत थीं। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। पार्वती बर्निंग घाट में उनके पार्थिव देह को सनातन रीति रिवाज के अनुसार अग्नि में समर्पित कर दिया गया। कदमा गणेश वाटिका से निकली अंतिम यात्रा में शिक्षाविद एवं बागबेड़ा इंदिरा ज्योति स्कूल के संस्थापक प्रिंसिपल दिनेश कुमार मिश्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, डीएसपी अनिमेष गुप्ता, डीएसपी मनोज…
रांची के OTC ग्राउंड में नमो पतंग महोत्सव का आयोजन, संजय सेठ के उड़ाया पतंग 14 जनवरी को राजधानी रांची में नमो पतंग महोत्सव मनाया गया । यह महोत्सव प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। बता दें कि रांची से लोकसभा सांसद संजय सेठ की ओर से मकर संक्रांति के दिन नमो पतंग महोत्सव का आयोजन कराया जाता है। नमो पतंग महोत्सव में बच्चों के बीच पतंग प्रतियोगिता करायी जाती है। यह आयोजन बीते 16 वर्षों से सांसद संजय सेठ द्वारा कराया जा रहा है। नमो पतंग महोत्सव की शुरुआत बाबा रामदेव ने की थी। इसके बाद रांची में नमो पतंग…
स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती की ओर से रविवार को दोमुहानी स्थित नदी तट सहित भुईयांडीह पांडेय घाट और बारीडीह के स्थित भोजपुर घाट पर नदी पूजन कर स्वर्णरेखा महोत्सव मनाया गया. विधि-विधान से नदी की पूजा की गई और आरती उतारी गई. विधायक सरयू राय ने बताया कि स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्णरेखा महोत्सव का कार्यक्रम विगत 18 वर्षों से मनाया जा रहा है. स्वर्णरेखा नदी की सफाई के लिए ट्रस्ट की ओर से निरंतर प्रयास किया जाता रहा है. 2006 से यह प्रारंभ हुआ था, फिर भी नदी अभी…
ईजरप्पा ने अमृत भारत एक्सप्रेस के चालक-संरक्षक का किया स्वागत 13434 डाउन मालदा टाउन बेंगलुरू अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री-सह-प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आग्रह पर रेल मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव के द्वारा पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया, जिसके प्रथम दिवस पर रेलवे स्टेशन पाकुड़ पर नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउड़ी,राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू,डीआरएम हावड़ा संजीव कुमार,उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर,अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल सहित हावड़ा मंडल के सभी वरीय पदाधिकारी…
झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के निर्देश अनुसार पूर्वी सिंहभूमि जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान वारिस कॉलोनी पहुंचे। वारिस कॉलोनी में वारिस पिया वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष नसीम उल हक कमेटी के सचिव मोहम्मद आबिद हुसैन ने वारिस कॉलोनी क्षेत्र का सर्वे कराया और रोड नंबर (1) दोबारा बनने के लिए, रोड नंबर (3) रोड चोरी कारण के लिए और नाली सोनू के घर से नाले तक बनाने के लिए अंसार खान को दिखाया। तैयबा मस्जिद गेट के सामने जो बिजली केबल लगा हुआ है दो जगह से टूट…
नाला विधानसभा के अफजलपुर में नेत्र जांच शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए आजसू के केंद्रीय महासचिव माधव चंद्र महतो जामताड़ा: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नाला विधानसभा के अफजलपुर में आजसू के केंद्रीय महासचिव सह नाला विधानसभा से आजसू के कद्दावर, शिक्षाविद ,वरिष्ठ ,कर्मठ नेता माधव चंद्र महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ।आपको बता दें स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें दर्जनों की संख्या में गरीब असहाय लोगों के नेत्र का परीक्षण किया गया ।बताते चलें पश्चिम बंगाल के रानीगंज आई हॉस्पिटल से नेत्र…
