बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची में आयोजित भव्य एग्रोटेक किसान मेला का उदघाटन करते माननीय श्री रवीन्द्रनाथ महतो अध्यक्ष झारखंड विधानसभा। इस मेला में किसानों को कैसे आधुनिक तरीके से फसलों का उत्पादन किया जाय , उक्त विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा बतलाया जा रहा है । साथ ही कृषि उत्पादको में कैसे बढ़ावा मिले सारी चीजे इस आयोजित मेले के माध्यम से किसानों को बताया जा रहा है ।
Author: Nizam Khan
जामताड़ा पुलिस के साइबर अपराधियों के चलाए गए अभियान के बाद नीत रोज गिरफ्तार हो रहे साइबर अपराधियों के गिरफ्तारी से नए-नए कारनामों का खुलासा हो रहा है। ताजा मामले में गिरफ्तार साइबर अपराधियो से यह खुलासा हुआ है कि जामताड़ा के साइबर अपराधी बंगाल के सिम कार्ड का उपयोग साइबर अपराध के लिए कर रहे है। जामताड़ा साइबर पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 11मोबाइल और 13 सिम कार्ड और एक मोटर साइकिल बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि लगातार छापेमारी के बाद जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बाद गिरफ्तार…
झारखंड बार कौंसिल के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने अधिवक्ताओं के साथ जे एन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की। टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी नसरवान जी टाटा के 185 वी जयंती पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बिस्टुपुर पोस्टल पार्क में श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्री शुक्ल ने कहा कि जमशेद जी नसरवान जी टाटा भारत के औद्योगिक जगत के प्रणेता है जिन्होंने टाटा समूह को स्थापित कर देश मे औद्योगिक क्रांति को जन्म दिया जिससे जमशेदपुर भी विश्व मे औद्योगिक मानचित्र पर महिमामंडित…
नई दिल्ली आगामी 2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जमशेदपुर संसदीय (09) झारखंड क्षेत्र से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने उम्मीदवारी हेतु अपनी दावेदारी मजबूती के साथ एआईसीसी आलाकमान के समक्ष रखी। इस संबध में जिला कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष आवेदन संबंधित औपचारिकताएं पूरी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के समक्ष अपनी उम्मीदवारी का दावा पेश किया। और उनसे अनुरोध किया है कि यदि मुझे जमशेदपुर लोकसभा का उम्मीदवार बनाया जाएगा तो मैं पूरे तन, मन ,धन और जनता के सहयोग से जमशेदपुर लोसाभा की सीट कांग्रेस की झोली में…
कदमा पीपलधारी शिव मन्दिर परिसर में जेएन टाटा की प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण, मन्दिर समिति ने संस्थापक दिवस पर अर्पित की कृतज्ञता संस्थापक दिवस के मौके पर रविवार को कदमा शास्त्रीनगर स्थित पीपलधारी शिव हनुमान मन्दिर में टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा को पुष्प अर्पित कर उनके अप्रतिम योगदानों के लिए याद किया गया. पीपलधारी मन्दिर समिति के सदस्यों ने मन्दिर परिसर के बगीचे में ही टाटा जी की प्रतिमा स्थापित किया है. रविवार सुबह उक्त प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई. मौके पर विशेष रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेंबर दीप राज रजक…
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने गढ़वा जिले में नव निर्मित समाहरणालय भवन, बिरसा मुंडा पार्क, अंतर -राज्यीय बस अड्डा और बहुद्देशीय नीलाम्बर- पीताम्बर सांस्कृतिक भवन का किया लोकार्पण। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाहरणालय भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बिरसा मुंडा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा और नीलांबर- पीतांबर सांस्कृतिक भवन के प्रांगण में अमर शहीद नीलाम्बर- पीताम्बर की नव स्थापित प्रतिमा का भी किया अनावरण। मुख्यमंत्री ने रंका मोड़ पर बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।_*
पूरे राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और जेएसएससी नियुक्ति घोटले समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा जमशेदपुर महानगर सोमवार को करेगी चारों प्रखंड कार्यालय पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन, प्रदर्शन में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश ने झारखंड की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार में व्यापत भ्रष्टाचार और जेएसएससी नियुक्त घोटाले को लेकर 4 मार्च को पूरे राज्यभर के प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को होने वाले विरोध-प्रदर्शन की सफलता को लेकर पिछले दिनों भाजपा जमशेदपुर महानगर की विधानसभा वार बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित…
आज तारीख 03.03.24 दिन रविवार को जमशेदपुर महानगर के उलीडीह मंडल के उलीडीह बिरसा रोड में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में लाभार्थी योजना सम्पर्क अभियान चलाया गया। लाभार्थी सम्पर्क अभियान हेतु सभी लाभार्थियों को इकठ्ठा कर मोदी जी के द्वारा दिए गए सभी प्रकार के योजनाओं से अवगत कराया। एवं सभी लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना कि जानकारी देते हुए सभी को लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष श्री सुंधाशु ओझा , जिला मंत्री विजय तिवारी, ज़िला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार , लाभार्थी…
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा उलियान चौक नेताजी पार्क के सामने पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाएं जाने वाले सड़क नाली और कलवर्ट का विधिवत शिलान्यास आज दिनांक 03/03/24 को संध्या चार बजे कदमा उलियान चौक नेताजी पार्क के सामने पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाएं जाने वाले सड़क नाली और कलवर्ट का विधिवत शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता पुजा अर्चना कर किया! ज्ञात हो उक्त कार्य कि अनुशंसा माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा कि गई थीं, कार्य होना है कदमा रंकनी मंदिर से भाया कदमा मार्केट मेन रोड, उलियान मेन रोड, अनिल सुर पथ होते हुए मेरिन ड्राइव तक…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के साथ माइकल जॉन ऑडिटोरियम में संचालित एफएसटी/एसएसटी प्रशिक्षण में भाग लिया, उपस्तिथ टीम को मुस्तैदीपूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करने का दिया निर्देश ——————– जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल के साथ माइकल जॉन ऑडिटोरियम में संचालित एफएसटी/एसएसटी प्रशिक्षण में भाग लिया। उन्होंने गठित उडनदस्ता दल (एफएसटी) एवं स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) को स्वच्छ और निष्पक्ष निर्वाचन संबंधित जरूरी जानकारी से अवगत कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। उक्त कार्यक्रम में उन्होंने संबंधित सदस्यों की निर्वाचन संबंधित कार्य…
