Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा पुलिस के साइबर अपराधियों के चलाए गए अभियान के बाद नीत रोज गिरफ्तार हो रहे साइबर अपराधियों के गिरफ्तारी से नए-नए कारनामों का खुलासा हो रहा है
    Breaking News Headlines अपराध जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा पुलिस के साइबर अपराधियों के चलाए गए अभियान के बाद नीत रोज गिरफ्तार हो रहे साइबर अपराधियों के गिरफ्तारी से नए-नए कारनामों का खुलासा हो रहा है

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 3, 2024Updated:March 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा पुलिस के साइबर अपराधियों के चलाए गए अभियान के बाद नीत रोज गिरफ्तार हो रहे साइबर अपराधियों के गिरफ्तारी से नए-नए कारनामों का खुलासा हो रहा है।
    ताजा मामले में गिरफ्तार साइबर अपराधियो से यह खुलासा हुआ है कि जामताड़ा के साइबर अपराधी बंगाल के सिम कार्ड का उपयोग साइबर अपराध के लिए कर रहे है।
    जामताड़ा साइबर पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 11मोबाइल और 13 सिम कार्ड और एक मोटर साइकिल बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि लगातार छापेमारी के बाद जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बाद गिरफ्तार होने वाले साइबर अपराधियों ने जो खुलासे किए हैं। वह चौंकाने वाले हैं।
    जामताड़ा साइबर पुलिस ने देर रात कर्माटांड़ थाना के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को साइबर अपराध करते रंगे हाथों की रफ्तार किया है। साइबर पुलिस ने कर्माटांड़ थाना इलाके से बीते रात गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने बताया कि साइबर अपराधी अब गिरोह बनाकर काम कर रहे हैं और सभी गिरोह देश के अलग-अलग हिस्से को चुनकर वहां साइबर की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
    गिरफ्तार साइबर अपराधियो में बताया की इनके अपराध का क्षेत्र महाराष्ट्र और कर्नाटक का इलाका है। पुलिस के जांच में ये सामने आया है की इन अपराधियो ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के विभिन्न लोगो से 9 लाख से ज्यादा रुपए की ठगी की है।
    इस बात की जानकारी देते हुए जिले के साइबर डीएसपी मंजरूल हाउदा ने बताया कि जामताड़ा के साइबर अपराधी अब भाषा भाषी क्षेत्र के आधार पर अपना एरिया तय कर साइबर घटना को अंजाम दे रहे हैं। साइबर अपराधियों के गुट ने दक्षिण भारत, उत्तर भारत,पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत में बोली जाने वाली विभिन्न भाषी लोगों को टारगेट कर रहे हैं। मोबाइल में पेटीएम फोन पर कैशबैक और एनीडेस्क एप डाउनलोड करने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियो के पास पुलिस ने साइबर अपराध में प्रयुक्त होने वाले मोबाइल और सिमकार्ड बरामद किया है।
    जामताड़ा पुलिस की साइबर अपराधियो के विरुद्ध लगातार चल रही कारवाई से अपराधियो में हड़कंप देखा जा रहा है।बीते एक माह के दौरान जामताड़ा पुलिस ने दर्जन भर से ज्यादा साइबर अपराधियो को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला है।
    गिरफ्तार अपराधी डेढ़ के कई हिस्सों में साइबर अपराध को अंजाम देकर लोगों के बैंक खाते से लाखो रुपयों उड़ाने के आरोपी हैं। गिरफ्तार अपराधियों पर बंगाल के कई थानों में इनके खिलाफ साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं।
    जामताड़ा साइबर डीएसपी ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार अपराधी गिरोह बनाकर संगठित रूप से साइबर क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार साइबर अपराधियों का कार्य क्षेत्र महाराष्ट्र और कर्नाटक का इलाका है।
    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनो अपराधी पूरी तरह से साइबर क्राइम की घटना में लिप्त हैं। तकनीकी सेल की मदद से इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार सभी अपराधी बैंक खाता अपडेट करने बिजली बिल जमा करने और एनीडेक्स ऐप डाउनलोड करने के झांसे में लेकर लोगों के बैंक खाते से पैसे उड़ाने का काम करते थे।
    गिरफ्तार सभी अपराधियों को मेडिकल जांच के बाद जामताड़ा जेल भेज दिया गया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड बार कौंसिल के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने अधिवक्ताओं के साथ जे एन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    UCIL में ठेका मजदूरों के बकाया वेतन और बोनस पर भड़की यूनियन, प्रबंधन को लिखा पत्र

    October 21, 2026

    काण्ड्रा में 75वें वर्ष पर रावण दहन, उमड़े हजार दर्शक

    October 21, 2026

    जमशेदपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन: श्रद्धा, उत्साह और कड़ी सुरक्षा के बीच विदाई

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    UCIL में ठेका मजदूरों के बकाया वेतन और बोनस पर भड़की यूनियन, प्रबंधन को लिखा पत्र

    काण्ड्रा में 75वें वर्ष पर रावण दहन, उमड़े हजार दर्शक

    जमशेदपुर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन: श्रद्धा, उत्साह और कड़ी सुरक्षा के बीच विदाई

    चार दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर संपन्न

    हल्दीपोखर में ताला तोड़कर 30 हजार नकद और जेवरात की चोरी

    नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, पोटका में धूमधाम से मना दशहरा

    गम्हरिया-कांड्रा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ दुर्गोत्सव

    विजयादशमी पर रावण दहन: जमशेदपुर में निकली भव्य शोभायात्रा, विकास सिंह ने किया पुतला दहन

    एकता और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी का मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

    कदमा में पेट्रोल पंप के पास हंगामा: नशे में युवकों ने की मारपीट और पथराव, कर्मचारी घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.