जामताड़ा के नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार पासवान ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। उन्होंने प्रत्येक माह सेवानिवृत होने वाले शिक्षक,सहायक अध्यापकों और परियोजना कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए विदाई सह सम्मान समारोह आयोजन करने की शुरुआत की है। सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान जामताड़ा के सभागार में कुंडहित प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय नाटुलतला के शिक्षक माणिक चंद मंडल ,प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर के शिक्षक शिव नंदन महतो ,करमाटांड प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रांगामटिया की सहायक अध्यापिका दमयन्ती देवी ,उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के चकवकसीपुर के शिक्षक श्यामलाल सिन्हा और नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित…
Author: Nizam Khan
विरोधियों को निपटाने को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दुरुपयोग संभव : कुलविंदर व्हिप का उल्लंघन करने वालों की सदस्यता खत्म हो जमशेदपुर। पैसे लेकर वोट देने या सवाल करने वालों पर मुकदमा चलाने के सुप्रीम कोर्ट के सात सदस्यीय खंडपीठ के फैसले पर टिप्पणी करते हुए अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा है कि केंद्र अथवा राज्य की मजबूत सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को निपटाने के लिए इस फैसले का दुरुपयोग कर सकती हैं? कई राज्यों में दल बदल एवं राजनीतिक दलों की टूट का उदाहरण देते हुए इस अधिवक्ता ने कहा कि निष्पक्ष जांच होने से चौंकाने वाले तथ्य…
हलदर साह के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने पर जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने दी बधाई, कहा- उनके सांगठनिक अनुभव एवं सक्रियता का पार्टी को मिलेगा लाभ जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर निवासी भाजपा नेता हलदर नारायण साह को झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा के महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने हर्ष जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। धर्मेंद्र प्रसाद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हलदर नारायण साह कुशल संगठनकर्ता…
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने हलधर साह। जमशेदपुर: 4 मार्च: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाती मोर्चा के प्रदेश अध्य्क्ष अमरदीप यादव ने भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष बाबुलाल मराण्डी के आदेशानुसार रिक्त पदों पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की। जमशेदपुर के वरिष्ठ नेता हलधर नारायण साह को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। इससे पूर्व, वे ओबीसी मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी के रूप में संगठन का दायित्व निभा रहे थे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रदेश मंत्री कुमकुम देवी व अजय शर्मा को प्रभार सौंपा गया। हलधर नारायण साह ने प्रदेश अध्य्क्ष बाबुलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह…
कल दिनांक 5/3/24 को नाला विधान सभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से कई महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास / भूमिपूजन माननीय श्री रवीन्द्रनाथ महतो के कर कमलों द्वारा किया जायेगा 1. *बडवा मोड़ से शिमलडूबी तक अत्यंत जर्जर पथ का निर्माण कार्य।* 2. *आरई मोड़ से पंचकेठिया होते हुए सरसबाद तक पथ का निर्माण कार्य। प्रखंड फतेहपूर।* 3. *पिपला से खामार मोड़ तक पथ निर्माण कार्य , प्रखंड नाला* । 4. *नाला प्रखंड अंतर्गत घुटबोना के जोड़ियां में सिंगल सरीज का चेक डेम निर्माण कार्य।* 5. *कुंडहित प्रखंड अंतर्गत हींगला के जोड़ियां में शृंखलाबध चेक डेम निर्माण कार्य।*
मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित सोशल मीडिया अभियान हैशटैग आई एम वेरीफाइड वोटर्स का हुआ आयोजन; जिले के सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा *◼️ एक भी मतदाता छूटे नहीं, चुनाव आयोग का उद्देश्य* आज दिनांक 04.03.2024 को मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित सोशल मीडिया अभियान हैशटैग आई एम वेरीफाइड वोटर्स का जिले भर के मतदान केंद्रों में आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से प्राप्त निर्देश के आलोक में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य आज 04 मार्च 2024 से सोशल…
जिले के 25वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा के रूप में श्रीमती कुमुद सहाय ने निवर्तमान उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा से लिया पदभार *◼️शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव, समुचित विधि व्यवस्था संधारण के साथ साथ सर्वांगीण विकास को नव पदस्थापित उपायुक्त ने बताई प्राथमिकता* K *◼️नव पदस्थापित उपायुक्त ने अधिकारियों से परिचय कर आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु दिए निर्देश* आज दिनांक 04.03.2024 को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जामताड़ा जिला के 25वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के रूप में श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने निवर्तमान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) से…
दिनांक 3 3 2024 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला प्रभारी श्रीमती राजपति देवी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य श्रीमती मालती गिलवा द्वारा कई गांव का दौरा किया गया सर्वप्रथम राजा अर्जुन सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात चक्रधरपुर मैं केरा मां के मंदिर में जाकर माता का दर्शन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद प्राप्त की उसके बाद वह चक्रधरपुर प्रखंड के सुरबुरा पंचायत के सुरबुरा गांव में महिला लाभार्थियों से मिलकर मोदी सरकार की योजनाओं पर चर्चा कर मोदी जी की गारंटी के…
बागबेड़ा सहित आसपास के 13 पंचायत के रेलवे के जमीन पर विकास के कार्य को प्रारंभ करने की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा को पांच सूत्री मांग पत्र सौपे है। सौंपे गए मांग पत्र में बागबेडा सहित रेलवे के 13 पंचायत के जमीन पर पुन: कार्य करने की मांग की गई है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि रेलवे द्वारा जारी पत्र से पंचायत स्तर पर आंगनवाड़ी, पेवर्स ब्लॉक का निर्माण कार्य, पानी, बिजली, सड़क, नाली जैसे जनहित में विकास…
जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा मानगो डिमना चौक में रविवार को आयोजित समारोह में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में किए जा रहे विकास कार्य से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नारायण श्रीवास्तव एवं चंदन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा.स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी युवाओं को फूलों का माला पहनकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया.सदस्यता प्राप्त करने के बाद इन युवाओं का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में किए जा…
