जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय ने पार्टी मिलान एवं डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण आज दिनांक 29.05.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार एवं अन्य अधिकारियों संग आउटडोर स्टेडियम स्थित बन रहे पार्टी मिलान सह डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने आउटडोर स्टेडियम के समीप बन रहे पार्टी मिलान स्थल सह डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर पंडाल निर्माण कार्य एवं वाहन पड़ाव स्थल में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान संबंधित को पंडाल निर्माण कार्य…
Author: Nizam Khan
लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के मद्देनजर मतदान समाप्ति के 48 घंटा पूर्व चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद प्रतिबंधित गतिविधियों से संबंधित अपील जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के निमित्त जामताड़ा जिला अंतर्गत मतदान दिनांक 01.06.2024 को सुबह 07:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक किया जाना है। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व दिनांक 30.05.2024 के अपराह्न 05:00 बजे के बाद चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त हो जायेगी। चुनाव प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद निम्नांकित क्रियाकलाप प्रतिबंधित रहेगा। उपायुक्त द्वारा बताया गया की चुनाव अभियान की अवधि समाप्त…
लोकसभा चुनाव के सफल संचालन के निमित्त पार्टी डिस्पैच में संलग्न कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया आज दिनांक 29 मई 2024 को लोकसभा चुनाव के सफल संचालन हेतु पार्टी डिस्पैच में संलग्न कर्मियों को बूथ में जाने वाले कर्मियों को बूथ हेतु पत्र, बूथ में मतदान सामग्री, EVM, VVPAT मशीन को हस्तगत कराने हेतु विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री कन्हैया कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्ति बाला लकड़ा, एलआरडीसी श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अनिता केरकेटा सहित अन्य के उपस्थिति में प्रशिक्षण…
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रमण कर लोगों से किया वोट देने की अपील पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11-12 के बागतीपाड़ा, कैलाश नगर,रेलवे कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर मतदाताओं को जागरुक करते हुए राजमहल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी को कमल फूल छाप पर वोट देकर दिए बनाने का अपील किया।टोली का नेतृत्व में निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा किया। संपर्क टोली में आमजनों से संपर्क कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियां से अवगत कराया तथा पर्ची का वितरण भी लोगों के बीच किया। उन्होंने आगे बताया…
परशुराम जन्मोत्सव को लेकर टेल्को स्थित सबुज कल्याण संघ मे हुई बैठक भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आगामी 9जून को होने वाले भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह को सफल बनाने के लिए टेल्को स्थित सबुज कल्याण संघ मे पप्पू मिश्रा जी के नेतृत्व मे बैठक सम्पन्न हुई ! बैठक मे जन्मोत्सव समिति का नेतृत्व कर रहे कमल किशोर जी ने बताया की सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए ब्राह्मणो की एकजुटता आवश्यक हैँ क्योंकि अन्यत्र समुदाय के लोग वर्तमान मे सबसे ज्यादा ब्राह्मण को ही टारगेट करके उसे समाप्त करने का संकल्प लिया है और उनके इन संकल्प…
झामुमो प्रत्याशी नलीन सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने 30 मई को इमरान प्रतापगढ़ी आयेंगे बागडेहरी जामताड़ा: आगामी 30 मई यानी कल दोपहर 3:30 बजे इमरान प्रतापगढ़ी नाला विधानसभा के बागडेहरी में झामुमो प्रत्याशी नलीन सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने उपस्थित होंगे। उक्त बातों की जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुणाल कंचन ने जानकारी देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन झामुमो प्रत्याशी नलीन सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा संबोधित करने के लिए बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर इमरान प्रतापगढ़ी शिरकत करेंगे।कहा इसके साथ-साथ सुबे के मुख्यमंत्री…
रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाने वाले मुख्य मार्ग को ग्रामीणों ने किया जाम रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाने वाले मुख्य मार्ग को मंगलवार को ग्रामीणों ने पूरे ताम झाम के साथ जाम कर दिया है, वहीं लोगो के इस विरोध से एयरपोर्ट जाने वाले सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी जिससे यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सरना स्थल के चबूतरे को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश आक्रोशित ग्रामीणों ने बीच सड़क पर बैठकर सड़क को ब्लॉक कर दिया है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह रोड जाम सरना स्थल के…
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा ने वोट देने की अपील की राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जामताड़ा इकाई ने न्यू पालीटेक्निक कॉलेज जामताड़ा के प्रांगण में पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना वोट देने के बाद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। संघ के प्रमंडलीय राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव में हर एक मत का महत्व होता है। एक-एक मत के अंतर से हार जीत का फैसला होता है। अपनी इच्छा की सरकार बनाने के लिए…
लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों की समीक्षा हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा, श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर सभी कोषांगो की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उन्होंने सभी वरीय, नोडल एवं प्रभारी पदाधिकारियों से निर्वाचन कार्य के निमित्त सभी कोषांगो के द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निदेश दिया। उन्होंने सभी कोषांग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी जिशान कमर की अध्यक्षता में वाहन कोषांग की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता गोड्डा : समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव को लेकर गठित वाहन कोषांग के कार्यों की समीक्षा हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।आहूत बैठक में मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने एवं वापस लाने के लिए वाहनों की आवश्यकता को लेकर अधिकारियों से विमर्श करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी से वाहनों की उपलब्धता एवं आकलन की जानकारी लिया। उन्होंने वाहन की…
