गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को स्पीकर ने दिलाई शपथ गांडेय से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने विधानसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कल्पना को विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय उपचुनाव जीत कर पहली बार विधायक बनी हैं। उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सीएम चंपाई सोरेन सहित झामुमो, कांग्रेस और राजद कोटे के मंत्री भी मौजूद रहें।
Author: Nizam Khan
सरायकेला पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर लूटे 12 हजार रूपए सरायकेला जिला चांडिल थाना क्षेत्र कार्नीडीह स्थित एच.एल.एम पेट्रोल पंप पर बाइक सवार चार बदमाशों ने सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर 12 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को जान से मारने की धमकी दी। बतया जाता है की बीते रात करीब दस बजे एच एल एम पेट्रोल पंप में नाईट सेल्समेंन तेल दें रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार चार युवक वहां पर आए। एक युवक ने मुँह पर गमछा लगा रखा था, दो बदमाशोँ ने धक्का मारकर और उन पर पिस्तौल तान दी। आरोपितों…
झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक चाईबासा स्थित परिसदन में झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री विकास दोदराजका द्वारा सभी बाल अधिकार एवं संरक्षण से संबंधित विभागों तथा गैर सरकारी संगठनों के साथ जिला में सरकार द्वारा बच्चों के अधिकारों एवं कानूनों के बारे विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें उन्होंने मुख्य रूप जिला की कार्य प्रगति एवं जिला की आवश्यकता की बारे में संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा प्रखंड स्तर पर ड्रॉप आउट बच्चो की सूची का अधतन किया तथा शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत…
धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रबीन्द्रनाथ महतो ने झारखण्ड विधानसभा परिसर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किए और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। उन्होंने ने कहा कि धरतीआबा बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थे।हमें गर्व है कि हम उसी राज्य के रैयत है जहाँ उनका जन्म हुआ। धरतीआबा अपने संघर्ष तथा नेतृत्व क्षमता के बूते अल्पायु में ही इस प्रांत से जन अधिकार की लड़ाई लड़ी और भारत की स्वतन्त्रता के लिए संघर्ष करते हुए राँची कारावास के दौरान आज ही के दिन उनका…
क्या रांची के कानून व्यवस्था में आ गया है लचीलापन? निजाम खान। राष्ट्र संवाद रांची: झारखंड प्रदेश के रांची शहर में अपराधी लगातार बेलगाम होते जा रहे हैं ।दिन-ब-दिन कई घटनाओं की खबरें प्रकाश में आ रही है ।ऐसा घटनाएं जो पूरे प्रदेश को शर्मसार कर देने वाली सामने आ रही है । रांची जिले में अपराधियों को कानून से किसी प्रकार का कोई खौफ़ ही नहीं है कहने के बराबर कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है ।क्योंकि 15 दिन भी नहीं बीता है कि 15 दिन के अंदर दो शर्मसार कर देने वाली घटना सिर्फ रांची जिले…
सुप्रसिद्ध कवियत्री श्रीमती वीणा कुमारी ‘नंदिनी’ की दो पुस्तकें लोकार्पित जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में नगर की ख्यातिलब्ध कवयित्री श्रीमती वीणा कुमारी ‘नंदिनी’ की दो पुस्तकें “भाव नंदिनी” ( दोहा संग्रह) तथा ” साहित्य नंदिनी ” (छंद संग्रह) का लोकार्पण किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष श्री कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ने की । कार्यक्रम में आये विद्वानों, साहित्यकारों एवं अतिथियों का स्वागत संस्थान के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने किया। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की…
नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने भाजपा जमशेदपुर महानगर ने 101 किलो लड्डू का किया वितरण, भव्य आतिशबाजी कर मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने लगाए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे जमशेदपुर। भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में जमशेदपुर में जगह-जगह पर जश्न का माहौल है। नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से भव्य आतिशबाजी कर आमजनों के बीच 101 किलो लड्डू का वितरण किया गया। रविवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में जुटे भाजपा नेताओं…
तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेन्द्र मोदी को राजेश शुक्ल ने बधाई दी प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरीय अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भारत का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दिया है। श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा झारखंड के पुर्व प्रदेश प्रवक्ता है और प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य भी है ने कहा है कि श्री मोदी ने तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचा है इससे भारतीय लोकतंत्र का पुरी दुनिया मे महत्व बढ़ा है। श्री शुक्ल ने सभी नए मंत्रियों को भी शुभकामनाएं…
ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर ने दी प्रधानमंत्री को बधाई ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के अध्यक्ष विकास सिंह और महासचिव अनिल ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा है कि भूमिहार समाज की ओर से भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर शपथ लेने के लिए हार्दिक बधाई एवं आने वालों वर्षों में आपके नेतृत्व में देश को निरंतर सशक्त मजबूत बने यह हम सभी समाज के लोग कामना करते हैं अध्यक्ष महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार से हमारे समाज के दो वरिष्ठ नेता श्री गिर्राज सिंह एवं श्री राजीव…
बिष्टुपुर रीगल मैदान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के आह्वाहन पर हुआ ब्राह्मण महाजुटान, भोजपुरी गायक इंदु सोनाली और चंदन तिवारी की भक्ति गीतों पर झूमें लोग – समाज में सक्रिय और उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए ब्राह्मणों का हुआ सम्मान – 101 पुरोहितों ने किया स्वस्तिवाचन कर किये राष्ट्र के मंगल की कामना भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के आयोजन के लिए रविवार को जमशेदपुर के रीगल मैदान में पारिवारिक मिलन सह महाजुटान का आयोजन हुआ. इसको लेकर शहर के ब्राह्मणों में विशेष उत्साह रहा. ब्राह्मणों को पारिवारिक रूप से एकत्रित करने के लिए आराध्य भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव…
