हर एक इन्सान की जान हमारे लिए बहुत कीमती है:राधा *हम देख ते नहीं की ओ हिन्दू है या मुस्लिम सब मेरे लिए सामान है:राधा* निजाम खान। राष्ट्र संवाद रांची: रांची की राधा जिन्हे लोग यूनिवर्सल दीदी के नाम से जानते है और ये सबसे ज़ियादा बॉम्बे ब्लड अरेंज कराने के लिए प्रसिद्ध है जो भारत में सबसे ज्यादा रेयर है वही राधा सिंह ने बताया कि इस बार हमने 11 यूनिट बॉम्बे ब्लड कम समय में अरेंज कर के रांची के मरीज की जान बचाई है।रांची में पिछले कुछ दिनों से लगातार बॉम्बे ब्लड ग्रुप की केस आ रही…
Author: Nizam Khan
इनडोर स्टेडियम दुमका में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता देवी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया निजाम खान। राष्ट्र संवाद दुमका: इनडोर स्टेडियम दुमका में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता देवी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग में आवेदित पाकुड़, साहेबगंज, दुमका एवं गोड्डा जिले से सम्बंधित कुल 30 मामलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता देवी ने कहा कि 1992 में राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन किया गया था। इस आयोग का गठन महिलाओं की सुरक्षा, उनके…
अनर्गल प्रलाप ना करें, पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड साझा करें सरयू राय : डा. अजय कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने सरयू राय पर हमला करते हुए कहा दूसरों पर दोषारोपण व अनर्गल प्रलाप ना कर सरयू राय अपने पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जमशेदपुर पूर्वी की जनता के सामने प्रस्तुत करें. मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर अजय कुमार ने कहा कि सरयू राय मेरे द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब नहीं देकर अनर्गल बात कर रहें हैं. दूसरों पर दोषारोपण करके आप अपने जिम्मेवारियों से बच नहीं…
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से डॉ. अजय कुमार को टिकट देने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी से बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में मिले और आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राय शुमारी की। साथ ही जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से डॉ. अजय कुमार को टिकट देने की मांग को लेकर एक पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब सर्वेक्षण करवाकर यह तय करना चाहिए कि इस क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय नेता कौन है। जो सर्वेक्षण में…
1 अक्टूबर को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय जमशेदपुर डीसी आँफिस के समक्ष करेंगे धरना-प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक बारीडीह स्थित कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. बैठक में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बताया की आगामी 1अक्टूबर को जनता से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर यह धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है. इस धरना प्रदर्शन की अगुवाई विधायक सरयू राय करेंगे. विधायक सरयू राय ने कहा की कोरोना के बाद तीन…
शरारती तत्व स्कूल में फेंक रहे हैं गंदगी छात्रो ने निकाली रैली कुंडहित प्रतिनिधि। कुंडहित प्रखंड अंतर्गत राजकीय कृत उच्च विद्यालय अंबा के शिक्षक और छात्र पिछले 10 दिनों से काफी परेशान है। गांव के शरारती तत्वों द्वारा स्कूल परिसर में लगातार गंदगी फैलायी जा रही है। हद तो तब हो जा रही है जब शरारती तत्व स्कूल के कार्यालय के सामने शौच कर दे रहे हैं। सोमवार को भी जब शिक्षक और छात्र स्कूल पहुंचे तो देखा मुख्य कार्यालय के द्वारा के सामने किसी ने शौच कर दिया है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बताते हैं कि कभी शराब की…
अंबा में निकाला विशाल जहरीला सांप, लोगों में कौतूहल कुंडहित, प्रतिनिधि। सोमवार की सुबह कुंडहित प्रखंड के अंबा गांव के एक दुकान में विशाल जहरीला सांप निकलने से लोगों में कौतुहल की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर अंबा पहुंची वन विभाग की एक्सपर्ट टीम ने सांप को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। सांप पकड़े जाने के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अंबा निवासी तारापद दां का पूर्व टोला में स्थित अपने दुकान को खोलते ही विशाल खरीश सांप से आमना सामना हो गया। सांप…
उपायुक्त कुमुद सहाय के निर्देश पर जिला नियोजनालय के तत्वाधान में कल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जामताड़ा में रोजगार मेला का होगा आयोजन निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के निर्देश पर कल दिनांक 24.09.2024 को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर जामताड़ा के तत्वाधान में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जामताड़ा में रोजगार मेला 2024 का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी श्री प्रशांत टुडू ने बयाया कि उपायुक्त जामताड़ा एवं विभागीय निर्देश पर कल रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे कुल 09 कंपनियों के विभिन्न पदों पर वेकेंसी के आधार पर रिक्तियों को भरा…
जिलान्तर्गत चौकीदार के पद पर सीधी नियुक्ति 2024 के संबंध 24 से 26 सितंबर तक कर सकते हैं दावा/आपत्ति निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के द्वारा जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदार के पद पर सीधी नियुक्ति 2024 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि जामताड़ा जिला अंतर्गत चौकीदार के पद पर सीधी एवं बैकलॉग भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित करते हुए आवेदन प्राप्त किये गये है। चौकीदार पद पर नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों का स्क्रूटनी के पश्चात् दिनांक 23.09.2024 को अभ्यर्थियों की सूची जिले के वेबसाईट www.jamtara.nic.in पर प्रकाशित किया गया है।स्कूटनी…
तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में आज रायसुमारी राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी का आगमन जमशेदपुर में हुआ। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला प्रभारी ने आसन्न 2024 के विधानसभा चुनाव के संबंध में विधानसभावार रायसुमारी प्रारंभ की। इस दौरान काफी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस के नेता, जिला अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। गुप्त रायशुमारी का कार्यक्रम 24 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में होगा। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता,…
