जमशेदपुर, 2 नवम्बर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा में अहर्निश अपनी सेवा दे रही है और इस कड़ी में दीपोत्सव के दौरान भी हर जरूरतमंद को रक्त एवं कम्पोनेन्ट उपलब्ध कराने में रेड क्रॉस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, जहां नियमित जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराया गया, वहीं एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) जो कि वर्तमान में चिकित्सा तकनीक में एक महत्वपूर्ण अन्वेषण है, जिसमें जरूरतमंद को जरूरत के अनुसार रक्त अवयव (कम्पोनेन्ट) प्लेटलेट्स के रूप में उपलब्ध कराया जाता है, और यह एक विशेष तकनीक अफेरेसिस के माध्यम से प्राप्त किया जाता…
Author: Nizam Khan
राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु फतेहपुर झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं राँची रवाना खेलो झारखण्ड के तहत जिला की विजेता टीम राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खेलगांव रवाना हो गई । वार्डेन रश्मि सिंह के नेतृत्व में 25 छात्राओं का दल आज बस से रवाना हो गया । जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम और जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने बैंड टीम को शुभकामना देते हुए रवाना किया । वार्डेन रश्मि सिंह ने बतलाया कि पिछले साल फतेहपुर की यहीं टीम मंझली किस्कू टीम लीडर के नेतृत्व में राज्य स्तर पर विजेता…
फिर मुश्किल में मंत्री इरफान राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा: झारखंड विधानस चुनाव में जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री इरफान अंसारी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। पहले अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी सीता सोरेन को लेकर दिए गए अमर्यादित टिप्पणी से जहां उनकी काफी किरकिरी हुई थी । अब एक बार फिर एक नयी मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं।इरफान ने अब प्रत्याशी बीजेपी सीता सोरेन की दोनों बेटियों पर की गई बेहद संगीन टिप्पणी के बाद सीता सोरेन की बेटियों ने आज जामताड़ा अनुसूचित जाति जनजाति थाना पहुंचकर इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत दिया है। सीता सोरेन की…
विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त जामताड़ा जिला अंतर्गत 02 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (08 नाला एवं 09 जामताड़ा) के सभी अभ्यर्थियों की व्यय लेखा पंजी की जांच हेतु तिथि निर्धारित; जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय ने दी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि झारखण्ड विधानसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु जामताड़ा जिला अन्तर्गत 02 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (08 नाला एवं 09 जामताड़ा) के सभी अभ्यर्थियों की व्यय लेखा पंजी की जाँच हेतु निम्नलिखित तिथियाँ निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है :- 1. प्रथम…
वीआर एलईडी स्क्रीन युक्त मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से नाला प्रखंड के विभिन्न गांवों में मतदाताओं को वोट के प्रति किया गया जागरूक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग झारखंड एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के निदेशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदाता जागरूकता के तहत विगत चुनाव में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों में विशेष रूप से वीआर एलईडी स्क्रीन युक्त मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 02.11.2024 को नाला प्रखंड के टेसजुरिया, पंजनियाँ, सालदही एवं संगजुरी गांव…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय के निर्देश पर जिला अंतर्गत स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों के जरिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हो रहा है आयोजन कुंडहित प्रखंड के आमलदही (जोरबहिंगा) में स्वीप के तहत फुटबॉल मैच का किया गया आयोजन; अधिक से अधिक मतदान हेतु किया गया प्रेरित _जिला अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों, ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान जागरूक_* जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 02.11.2024 को जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों/निकायों में स्वीप के तहत मतदाता जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। आज इसी क्रम…
विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त आज सामान्य प्रेक्षक ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के साथ गठित कोषांगों के कार्यों एवं अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर संबंधित कोषांगों के अधिकारी को दिए गए जरूरी दिशा निर्देश कल दिनांक 01.11.2024 के देर संध्या उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में 08 सामान्य प्रेक्षक, नाला विधानसभा क्षेत्र श्री अभिजित सिंह (भा०प्र०से०), सामान्य प्रेक्षक 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र श्री महिंदर पाल (भा०प्र०से०) के द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल अधिकारियों से अद्यतन प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक के क्रम में सामान्य…
रघुवर ने की जनता के साथ वादा खिलाफी,मजदूरों का नहीं दिया साथ: आनंद बिहारी दुबे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर की जनता के साथ वादा खिलाफी की है. 25 वर्षों तक पूर्वी की जनता को मालिकाना हक दिलाने का वादा किया. लेकिन जनता ने जब अपने सर आंखों पर बिठा कर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया तो रघुवर दास अपने बयान से पलट गए और कहा कि मालिकाना हक दिलाना तो कभी मेरा मुद्दा था ही नहीं. यह मैं नहीं कह रहा हूं भाई यह तो आप लोगों ने ही अपने अखबारों में छापा था. इतना…
दर्जनों स्थानों पर मीरा मुंडा का जनसंपर्क अभियान। जन-जन की समस्याओं का निपटारा करना ही हमारी प्राथमिकता – मीरा मुंडा राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीरा मुंडा ने आज अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर वहां की जनता से मुलाकात की। इस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत गोलपाड़ी गुरुद्वारा से हुई, जहाँ उन्होंने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने सुंदरनगर गुरुद्वारा, करनडीह, गौताडीह, झारखंड नगर, चौसायर होम सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। मीरा मुंडा ने क्षेत्र के महिलाओं, बुजुर्गों और नौजवानों से संवाद करते हुए उनकी…
25 सालों में समस्याएं दूर नहीं कर सके, अब दूर करने का कर रहे ढोंग: शिव शंकर सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: 25 सालों तक जिन्हें जनता ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का मौका दिया, वह अभी भी क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का जनता से वादा कर ढोंग कर रहे हैं. लेकिन जमशेदपुर पूर्वी की जनता उन्हें बखूबी पहचानती है और इस चुनाव में उन्हें एक बार फिर से मुंह की खानी पड़ेगी. यह कहना है जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह का, शनिवार को अपने समर्थकों और कार्यकताओं संग विधानसभा क्षेत्र के…
