साई आवास अपार्टमेंट्स में खेलने के दौरान छह मंजिले छत से गिरकर 13 वर्षीय आयुष कुमार की मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर।आदित्यपुर थाना अंतर्गत अशोक पथ स्थित साई आवास अपार्टमेंट्स में खेलने के दौरान छह मंजिले छत से गिरकर 13 वर्षीय आयुष कुमार नामक छात्र की मौत हो गई। वह सैंट मैरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के सातवीं कक्षा का छात्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष के पिता विपुल कुमार गोस्वामी रामकृष्णा फोर्जिंग्स कंपनी के प्लांट तीन में कार्य करते हैं। बताया गया है कि शाम करीब 3 बजे आयुष कुछ अन्य बच्चों के साथ बिल्डिंग के छत पर खेल…
Author: Nizam Khan
एस.बी.एम. हाई स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता एस.बी.एम. हाईस्कूल मानगो में पहले वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीमान सुधांशु ओझा जी भारतीय जनता पार्टी कोल्हान प्रमंडल के मीडिया सेल प्रभारी श्रीमान सत्येंद्र प्रसाद जी एवं पटमदा-1 पार्षद तथा समाज सेवी श्री खोगेन महतो जी उपस्थित थे, सबसे पहले हमारे मुख्य अतिथि के स्वागत में विद्यालय के छात्रा-छात्राओं द्वारा एक मधुर स्वागत गीत एवं गणेश वंदना नृत्य की प्रस्तुति की गई। विद्यालय के चेयरमैन श्री शिव प्रकाश शर्मा जी ने स्वागत संबोधन किया।…
पूर्वी विधानसभा के भाजपा नेताओं ने जमशेदपुर में बढ़ते नशे के कारोबार, बालू माफियाओं और बढ़ते अपराधों पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को घेरा *वरीय पुलिस उपाधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, 10 दिनों में समाधान नहीं तो होगा थानों का घेराव* राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जमशेदपुर में बढ़ते अवैध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था की लचर स्थिति को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा किया है। पार्टी ने विभिन्न गंभीर समस्याओं पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर 10 दिनों के भीतर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जनता…
उपायुक्त कुमुद सहाय ने जामताड़ा प्रखंड सभागार में सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम “प्रशासन गांव की ओर” में हुए शामिल निजाम खान ।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जामताड़ा प्रखंड सभागार में गुड गवर्नेंस वीक के तहत आयोजित कार्यक्रम “प्रशासन गांव की ओर” का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम में लोगों की समस्यायों पर त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, शिक्षा और सामाजिक विकास के अलावा स्वयं-सहायता समूहों…
निजाम खान।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जामताड़ा एसपी डाॅ एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर कुंडहित पुलिस एक्शन मोड में देखी जा रही है।आपको बता दे कुंडहित पुलिस ने अवैध रूप से डंप किए गए कोयल का भंडाफोड़ किया है ।जिसमें कुंडहित पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त कोयले को जप्त किया गया है।मामले को लेकर कुंडहित थाना में प्राथमिकी भी दर्ज हो गयी है। इधर सूत्र के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कुंडहित थाना क्षेत्र के खोट्टोजोरी का मदन महतो ईट भट्ठा के आड़ में अवैध रूप से लगभग 1000 क्विंटल अवैध कोयले को डंप कर रखा है…
एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में “पोषण भी, पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का उपायुक्त कुमुद सहाय ने किया शुभारंभ निजाम खान ।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: समाहरणालय जामताड़ा परिसर स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में “पोषण भी, पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी सेविकाओं के 03 दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने कहा कि “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य जिले के बच्चों के समग्र विकास…
झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी से अधिक मेडिकल कॉलेज की मांग:डॉ. इरफान अंसारी निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा/रांची: स्वास्थ्य मंत्री, डॉ. इरफान अंसारी, ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अभियान में झारखंड की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा: “झारखंड, स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सुधार के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्र सरकार की विशेष सहायता की आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र…
प्रधानमंत्री जी गृह मंत्री को पदमुक्त करें कांग्रेस की बजाय अंबेडकर का अपमान कर गए अमित शाह जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कुलविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वह गृह मंत्री को पदमुक्त करें। कुलविंदर सिंह के अनुसार मंगलवार को राज्यसभा में अपने संबोधन में गृह मंत्री कांग्रेस को निशाना बनाते-बनाते अंबेडकर और अंबेडकर के सिद्धांतों और संविधान का अपमान कर गए हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर की बजाय भगवान का नाम जपो तो सात जन्म स्वर्ग मिल जाएगा। ऐसा प्रतीत होता है कि देश के विषमता वादी व्यवस्था से वे अनजान…
एससी-एसटी युवाओं के उत्थान के लिए आगे आया एक्सएलआरआइ अब तक आपने जैट की परीक्षा पास करने के बाद एक्सएलआरआइ में पढ़ाई करते विद्यार्थियों को देखा होगा. लेकिन, एक्सएलआरआइ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संस्थान प्रबंधन द्वारा एक अनोखे पहल की शुरुआत की गयी है. एक्सएलआरआइ की ओर से समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले एससी-एसटी युवाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए उन्हें छह माह के विशेष प्रशिक्षण दी जा रही है. जिसमें एससी-एसटी युवाओं को खास तौर पर डेटा एंट्री, संचार कौशल, परिधान और फैशन डिजाइन, इलेक्ट्रिकल व प्लंबिंग में इंटर्नशिप…
निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जामताड़ा एसपी डाॅ एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर कुंडहित पुलिस एक्शन मोड में देखी जा रही है।आपको बता दे कुंडहित पुलिस ने अवैध रूप से डंप किए गए कोयल का भंडाफोड़ किया है ।जिसमें कुंडहित पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त कोयले को जप्त किया गया है। आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। इधर सूत्र के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कुंडहित थाना क्षेत्र के खोट्टोजोरी का मदन महतो ईट भट्ठा के आड़ में अवैध रूप से लगभग 1000 क्विंटल अवैध कोयले को डंप कर रखा है ।सूत्र की…
