श्याम भक्तों की टोली कुंभ रवाना जमशेदपुर,17 फरवरी श्री श्याम भक्त मंडल भालूबासा के सौ भक्तों की टोली महाकुंभ हेतू प्रयागराज रवाना हुई। दो बसों में सवार होकर महिला पुरुष पूजा अर्चना के उपरांत पवन अग्रवाल के नेतृत्व में महान स्नान हेतू भालूबासा से रवाना हुए। इस अवसर भक्त मंडल के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास ने झड़ा दिखाकर बसों को रवाना किया। श्री दास ने दिव्य,अलौकिक महाकुम्भ के माध्यम से सनातन की शक्ति दिख रही है। पचास करोड़ से ज्यादा लोगों का समागम में शामिल होना ऐतिहासिक है।भक्त मंडल की प्रयास की सराहना करते हुए सुगम,सफल की कामना…
Author: Nizam Khan
झारखंड विधानसभा में आज 12:30 बजे अप० को अध्यक्ष झारखंड विधानसभा ,रवींद्रनाथ नाथ महतो षष्ठम् झारखंड विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र से संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।
नगरी में महिलाओं को दिया गया गव्य प्रशिक्षण कुंडहित, प्रतिनिधि। सोमवार को नगरी पंचायत भवन सभागार में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा गव्य प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार उपस्थित थे। उन्होंने कहा की पशुपालन विभाग के द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत आयवृद्धि हेतु पशुपालन एवं गव्य विकास योजना की जानकारी महिलाओं को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गाय पालन के लिए सभी वर्ग के लोग इनका लाभ ले सकते हैं। कहा कि गाय पालन के लिए सरकार द्वारा ओबीसी जनरल को 75% अनुदान में एवं एसटी एससी को…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न शीघ्र विज्ञापन प्रकाशन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए जरूरी दिशा निर्देश आज दिनांक 17.02.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के क्रम में उपायुक्त ने जामताडा जिलान्तर्गत चौकीदार की सीधी नियुक्ति को लेकर पूर्व में दिए निर्देश के अनुपालन का समीक्षा किया। उन्होंने नियुक्ति के संबंध में विज्ञापन प्रकाशन हेतु सभी बिंदुओं पर त्रुटियों का निराकरण करते हुए जल्द से जल्द विज्ञापन प्रकाशित करने का…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए कई कर्मियों को किया स्पष्टीकरण आज दिनांक 17.02.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने पूर्वाह्न 10:30 बजे से समाहरणालय स्थित कतिपय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने निर्वाचन, भू अर्जन, समाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, नजारत, राजस्व, प्रशासी पदाधिकारी, स्थापना, विधि एवं सामान्य शाखा का बारी बारी से औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई कार्यालय कर्मी अपने कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय में संतोष कुमार, प्रधान सहायक,…
चेंगायडीह गांव में मस्जिद की छत ढलाई के लिए उमड़ा जनसैलाब, अवाम ने किया बेहतरीन चंदा राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा जामताड़ा प्रखंड के चेंगायडीह गांव में लालटोला नई जामे मस्जिद की छत ढलाई के मौके पर हजारों लोगों का हुजूम देखने को मिला। इस मौके पर इलाके के लोगों ने बेपनाह जज़्बा और इखलास का मुजाहिरा किया। मस्जिद तामीर के इस नेक काम में लोगों ने शिद्दत के साथ हिस्सा लिया और खुलूस के साथ श्रमदान कर एकता और भाईचारे की शानदार मिसाल पेश की। सुबह से ही लोग जमा हो गए और पूरे जूनून के साथ मस्जिद…
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जामताड़ा प्रखंड के दुलाडीह और चालना पंचायतों में किया कमेटी का पुनर्गठन, सदस्यता अभियान को मिला नया संबल राष्ट्र संवाद संवाददाता: सिराज अंसारी जामताड़ा जामताड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने सदस्यता अभियान के तहत जामताड़ा प्रखंड के दुलाडीह और चालना पंचायतों में पंचायत कमेटी का विधिवत पुनर्गठन किया। इस आयोजन में झामुमो के संयोजक मंडलीय सदस्य रविंद्र नाथ दुबे, असित मंडल और आनंद टुडू की उपस्थिति में पंचायत कमेटी का गठन किया गया। इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पंचायत के पदाधिकारियों का चयन किया। पंचायत अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न…
जामताड़ा: अर्जुन मंडल ने शुरू किया ‘देवकी छात्रावास’, शहर में पढ़ाई करने के लिए छात्रों को मिलेगा सुरक्षित आवास राष्ट्र संवाद संवाददाता: सिराज अंसारी जामताड़ा जामताड़ा : शिक्षा के क्षेत्र में जामताड़ा एक महत्वपूर्ण कदम और विकास की ओर बढ़ रहा है। अब, शहर में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों के लिए एक नया आशियाना तैयार हुआ है। अर्जुन मंडल द्वारा ‘देवकी छात्रावास’ की शुरुआत की गई है, जो विशेष रूप से उन छात्रों के लिए एक सुरक्षित और व्यवस्थित आवास उपलब्ध कराएगा, जो शहर में रहकर अपनी शिक्षा पूरी करना चाहते हैं। यह छात्रावास जामताड़ा के नामुपाडा…
जसीडीह की शानदार जीत, सहजपुर को 2 गोल से हराया राष्ट्र संवाद संवाददाता: सिराज अंसारी, जामताड़ा जामताड़ा जिला के कर्माटांड़ प्रखंड के सहजपुर अंतर्गत जसीडीह मैदान में फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में जसीडीह की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहजपुर को 2 गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन जसीडीह की टीम की रणनीति और तालमेल के आगे सहजपुर टिक नहीं पाया। जीत के बाद जसीडीह टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी…
जामताड़ा में मदरसा कादरिया अनवारूल उलूम बिराजपुर द्वारा आयोजित भव्य जलसा में हजारों लोग शामिल, इस्लामी धर्म की तालीम पर विशेष ध्यान राष्ट्र संवाद/जामताड़ा शनिवार रात को जामताड़ा के बिराजपुर स्थित मदरसा कादरिया अनवारूल उलूम में एक ऐतिहासिक और भव्य जलसा का आयोजन किया गया। इस जलसे में जामताड़ा जिले के साथ-साथ देवघर, गिरीडीह और अन्य दूरदराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।आयोजन में इस्लामिक शिक्षाओं और धर्म के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया, जो जलसे को और भी प्रभावशाली और शिक्षाप्रद बनाते हुए लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ गया। कार्यक्रम…
