Author: Nizam Khan

झामुमो के पुनर्गठन में अशोक महतो अध्यक्ष वकील सोरेन सचिव नियुक्त किया गया निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: झारखंड मुक्ति मोर्चा, फतेहपुर प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया।पर्यवेक्षक के रूप में रवींद्रनाथ दुबे, आनंद टुडू, परेश यादव, कुतुबुद्दीन खान उपस्थित थे। पर्यवेक्षकों ने चयन संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। सभी वर्ग, समुदाय, प्रखंड की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सदस्यों का चयन करने को कहा। इस अवसर पर अशोक कुमार महतो को पुनः प्रखंड अध्यक्ष, वकील सोरेन को प्रखंड सचिव के रूप में चयन किया गया।मौके पर बताया गया कि अलग से तिथि निर्धारित कर कमेटी के…

Read More

इंसाफ की मांग को लेकर रजनी रवानी ने रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना राष्ट्र संवाद धनबाद न्याय की मांग को लेकर जे एल के एम पार्टी की पूर्व केंद्रीय महिला मोर्चा की महासचिव रजनी रवानी धरने पर बैठी, जे एल के एम पार्टी के केंद्रीय महासचिव फरजान खान, केंद्रीय प्रवक्ता सुशील मंडल, केंद्रीय महामंत्री सद्दाम हुसैन और रजनी रवानी के गांव के ही रहनेवाले महफूज आलम को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर दिया धरना, उपरोक्त लोगों के खिलाफ लोयाबाद थाना में दर्ज करायी है प्राथमिकी वही रजनी रवानी ने मीडिया को बताया के धोखे से मेरे…

Read More

कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा घाघरा में आयोजित 117 वे पांच दिवसीय हरि नाम संकिर्तन धनबाद निरसा पाण्ड्रा कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज के केंद्रीय अध्यक्ष महेश तिवारी ने 117 वे वर्ष घाघरा गांव द्वारा संपन्न हरि नाम संकीर्तन के सफल आयोजन एवं शानदार अतिथ्य के लिए घाघरा कीर्तन समिति के सभी सदस्यों को बधाई दिया साथ ही केंद्रीय समिति पांड्रा मजलिस एवं आठो मजलिस समेत बड़ी संख्या में आए भक्तों के प्रति आभार प्रकट किया कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा घाघरा में आयोजित 117 वे पांच दिवसीय हरि नाम संकिर्तन विराट भंडारे के साथ सोमवार को संपन्न हुआ। संकीर्तन के…

Read More

पिपराडीह में श्री श्री 1008 शिव परिवार सह हनुमंत लला प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन बड़कागांव फोटो बैठक में शामिल लोग राष्ट्र संवाद बड़कागाँव | गुलाम मोहम्मद जकीउल्लाह बड़कागाँव : नयाटांड पंचयत के पिपराडीह गांव में, श्री श्री 1008 शिव परिवार सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन 12 मई, से 24 मई, तक किया जाएगा। ध्वजारोहण (भूमि पूजन) 12 मई, को भूमि पूजन के साथ इस महायज्ञ का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा 20 मई को निकाली जाएगी। कलश स्थापना और संध्या प्रवचन 21 मई को कलश स्थापना की जाएगी। शाम को विद्वानों द्वारा भक्तिमय प्रवचन किए जाएंगे। 22 मई…

Read More

धनबाद ,निरसा विधानसभा अंतर्गत घागरा गांव मै चल रहे चार दिवसीय हरि नाम संकीर्तन का आज हुआ भव्य समापन पहुंचे हजारों श्रद्धालु रविवार रात को धनबाद सांसद ढुल्लू महतो भी घाघरा गांव पहुंचे पंडरा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित हरिनाम संकीर्तन में हुये शामिल, विष्णु मंदिर में माथा टेक लिया आशीर्वाद । पाण्ड्रा कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेश तिवारी ने आयोजित हरिनाम संकीर्तन के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि 117 साल पहले पाण्ड्रा गांव के स्व राम रतन तिवारी जी, नयाडीह के स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण चौबे जी,जोराडीह के लक्ष्मी नारायण तिवारी जी, उपचुडिया के स्वर्गीय…

Read More

कुशपहाड़ी मोहनपुर बरमसिया स्थित सार्वजनिक पुराना दुर्गा मंदिर का चार दिवारी को असामाजिक तत्वों ने गिराया शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुशपहाड़ी मोहनपुर बरमसिया स्थित सार्वजनिक पुराना दुर्गा मंदिर का चार दिवारी को रविवार देर रात असामाजिक तत्वों ने गिरा दिया है। इसी को लेकर पुराना दुर्गा पूजा समिति कुशपहाड़ी मोहनपुर बरमसिया के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने शिकारीपाड़ा थाना और शिकारीपाड़ा अंचल अधिकारी को लिखित आवेदन दिया है लिखित आवेदन देकर बताया कि दिनांक 17/3/2025 को रात्रि में उत्तर दिशा की दीवार को 8 फीट चौड़ा रास्ता बनाने के उद्देश्य से असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों द्वारा दीवार को तोड़…

Read More

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने नवनिर्मित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) ने आज दिनांक 17.03.2025 को समाहरणालय परिसर अवस्थित नवनिर्मित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नव निर्मित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था आदि की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्रि- मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है, एवं जांच प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजा जाता है।…

Read More

शिकारीपाड़ा के सीदाचातर जंगल से एक 16 वर्षीय युवती का मिला शव शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सीदाचातर पारणडूबीर जंगल से एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है। युवती का शव पलाश के पेड़ से झूलता हुआ बरामद किया गया है। युवती का उम्र 16 वर्ष ,ग्राम कोलपाड़ा, बांकीजोड़ बताया जा रहा है। यह हत्या है या आत्महत्या यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। मामले में शिकारीपाड़ा पुलिस जांच में…

Read More

झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों को दें लाभ – उपायुक्त राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की मासिक समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया। _*मईया सम्मान योजना के तहत 1 लाख 26 हजार 855 लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई 3 महीने की एकमुश्त राशि*_ बैठक के क्रम में उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) द्वारा सर्वप्रथम सामाजिक सुरक्षा के तहत झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया…

Read More

सेन्द्रा में महिला इज्तिमा सम्पन्न औरतें भी अपना ज़कात अदा करें : रिज़वाना धनबाद : मकतबे बाग़-ए-आयशा, मदनाडीह-सेन्द्रा में औरतों के लिए महिला इज्तिमा सम्पन्न हुआ। रमज़ान की वजह से सुबह 10 से 11 बजे रखा गया। इस इज्तिमा में मदनाडीह, सेन्द्रा के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं और बच्चियों ने शिरकत की और रमज़ान की फ़ज़ीलत को समझ कर उस पर अमल करने का इरादा किया। इस इज्तिमा की शुरुआत मकतब की छात्रा नायरा परवीन ने कलामे पाक की तिलावत से की। अनाबिया परवीन और आयशा समीर ने नात शरीफ के कलाम पेश की। इस इज्तिमा में मोअल्लिमा रिज़वाना परवीन…

Read More