डालसा का जागरूकता मोबाइल वैन बोड़ाम पहुंचा, ग्रामीणों को दी गई विधिक जानकारी जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के निर्देश पर जागरूकता मोबाइल वैन सोमवार को बोड़ाम प्रखंड के डांगर गांव पहुंची। इस दौरान डालसा टीम में शामिल पीएलवी निताई चन्द्र गोराई , नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल एवं सुजय दत्ता ने ग्रामीणों को डालसा के कार्य व उद्देश्य के बारे में बताया । साथ ही बाल विवाह , बालश्रम , घरेलू हिंसा , मानव तस्करी , डायन प्रथा , आपदा , शिशु प्रोजेक्ट , पेंशन योजना आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दिया । इसके अलावा किसी…
Author: Nizam Khan
विधायक संजीव सरदार ने सदन में उठाया कलाकारों का मुद्दा घाटशिला l संवाददाता झारखंड की समृद्ध कला और संस्कृति को नई पहचान दिलाने के लिए पोटका विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को विधानसभा सत्र के शून्यकाल में कलाकारों की स्थिति को लेकर सरकार से पहल की मांग की है. उन्होंने राज्य में कला-संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठाते हुए कहा कि इससे लोक कलाकारों और कला प्रेमियों को संरक्षित मंच मिलेगा। *सीनियर फेलोशिप कलाकारों को सरकारी नौकरी में सीधी नियुक्ति दी जाए – संजीव सरदार* विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड के कलाकार देश-विदेश में अपनी कला का…
करण किस्कू बने पूर्वी सिंहभूम जिला सब -जूनियर कबड्डी टीम के कप्तान घाटशिला l संवाददाता घाटशिला महाविद्यालय कबड्डी टीम के प्रशिक्षण और सहयोग से मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल के दसवीं के छात्र कारण किस्कू को पूर्वी शिवम जिला सब जूनियर कबड्डी टीम का कप्तान बनाया गया है। विदित हो कि घाटशिला महाविद्यालय का खेल विभाग आसपास के प्रतिभावान और इच्छुक खिलाड़ियों को भी सहयोग करता है, उसे अपना संस्थागत एवं तकनीकी मदद मुहैया करवाता है। माता सलमा किस्कू और पिता मशांग किस्कू के संतान, करण किस्कू एक बेहद ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं, किंतु उसके मेहनत और…
बीएन सिंह देव एवं ओपी सिंह बने आई सी सी वर्कर्स यूनियन के क्रमशः अध्यक्ष एवं महासचिव राष्ट्र संवाद संवाददाता ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ( एटक ) से संबद्ध आईसीसी वर्कर्स यूनियन कि आमसभा मऊभण्डार स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में हुई। आमसभा में लगातार सातवीं दफा सर्वसम्मति से मजदूर नेता ओमप्रकाश सिंह को यूनियन महासचिव चुना गया। इसी तरह, बीरेंद्र नारायण सिंहदेव के माथे भी लगातार सातवीं बार यूनियन के अध्यक्ष पद का ताज सजा है। उपाध्यक्ष पद के लिए एकबार फिर काशु हांसदा, महमूद अली व विद्युत मजूमदार चुने गए है। सहायक सचिव पद पर जयंत कुमार उपाध्याय और…
उपायुक्त ने विश्व टी.बी दिवस के अवसर पर टी.बी मुक्त पंचायतों के मुखियागण को किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 12 पंचायत टीबी मुक्त घोषित किए गए हैं। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिला के 12 टीबी मुक्त पंचायतों के मुखियागण को कार्यलय कक्ष में स्मृति चिन्ह, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया । साथ ही सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. ओ.पी केशरी एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला को…
स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक, उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता राष्ट्र संवाद संवाददाता जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई । उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में अस्पताल संचालन फंड का व्यय, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, कुपोषण उपचार केन्द्र, गर्भवती महिलाओं की जांच, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में उपलब्धि, कुष्ठ रोग उपचार व अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई । बैठक में उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन को स्वास्थ्य…
गोलमुरी पुलिस लाइन में एसएसपी किशोर कौशल ने किया बच्चों के लिए पुस्तकालय सह वाचनालय का उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी किशोर कौशल के प्रयास से आज गोलमुरी पुलिस लाइन में बच्चों के लिए एक पुस्तकालय सह वाचनालय खोला गया है. इसका उद्घाटन एसएसपी किशोर कौशल की ओर से किया गया. मौके पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग भी मौजूद थे. पुस्तकालय में बच्चों को महापुरूषों की जीवनी को भी जानने का मौका मिल सकेगा. कुछ अलग तरह से पुस्तकाय में पुस्तकों का संग्रह करने का निर्णय लिया गया है. सामान्य ज्ञान की भी जानकारी बच्चों को मिल…
तिरंगा यात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए शहरवासियों का हृदय से आभार एवं साधुवाद – काले *नमन परिवार ने जिला पुलिस व प्रशासन , सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का मुक्त कंठ से की प्रशंसा।* राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित दसवीं अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा को सफल बनाने में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों, मातृशक्ति, युवाओं, राजनीतिक दलों को , सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के प्रति “नमन परिवार ” ने अपनी हार्दिक कृतज्ञता…
भूमि सुधार उपसमाहर्ता ने अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,दिए कई दिशा निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी – भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) घाटशिला नित निखिल सुरीन ने सोमवार को अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आलोक में अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया है, जिसमें अंचल में सभी कार्य जिसमें दाखिल खारिज, पंजी 2 सुधार, राजस्व के मामले की जांच किया गया। इसके साथ विभिन्न मामलों से संबंधित फाइलों की गहन जांच की गई। डीसीएलआर ने कार्यालय के रखरखाव कार्यों की प्रक्रिया की निगरानी, रोकड़ पंजी की जांच के…
80 छात्र छात्राओं के बीच कंप्यूटर प्रमाण पत्र का हुआ वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी- मुसाबनी न.3 स्थित जीनियस लैब कंप्यूटर कोचिंग एकेडमी द्वारा वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक उपस्थित थे । कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। जिसमें छात्र छात्राओं के द्वारा नृत्य और संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 80 छात्र छात्राओं को उत्तीर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ साथ 20 छात्र छात्राओं शुभम दीप गिरी, सूरज सिंह, इशानी घोष, पार्वती महाली, नुपुर घोष को…
