नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के दौरान कबीना मंत्री रहे और वर्तमान में रामपुर से विधायक आजम खां की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। इसी क्रम में आजम के करीबी समाजवादी पार्टी के नेता और 25 हजार के इनामी युसूफ मलिक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। युसूफ मलिक पिछले तीन साल पहले से वंछित चल रहा था। कोर्ट ने युसूफ मलिक की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। बता दें मुरादाबाद में अपर मुख्य नगर अधिकारी को धमकाने में सपा नेता के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया…
Author: Bishan Papola
नई दिल्ली। मंगलवार को भी भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में तगड़ी बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल दोनों ही एक लीटर पर 80 पैसे महंगे हो गए हैं। सोमवार को तेल के दामों में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। बता दें कि पिछले 15 दिनों में यह 13वीं बढ़ोतरी है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि यह बढ़ोतरी इसीलिए हुई है, क्योंकि इन 15 दिनों में ईंधन तेल में देश में 9.20 रुपये प्रति लीटर की तेजी आ गई है। मंगलवार को हुई बढ़ोतरी के साथ अब दिल्ली में पेट्रोल 104.61 रुपये और डीजल 95.87 रुपये प्रति लीटर हो गया…
नई दिल्ली। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 33 खेल स्पर्धाओं के लिए प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं (एसीटीसी) के वार्षिक कैलेंडर को अंतिम रूप दे दिया है। इस क्रम में विभिन्न राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को सहायता के रूप में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 259 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की है। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस सहायता राशि में से, कुल 190 करोड़ रुपये राष्ट्रमंडल खेलों 2022 तथा एशियाई खेलों 2022 के लिए एथलीटों के प्रशिक्षण, विदेशी प्रतियोगिताओं के अनुभव दिलाने, खेल उपकरणों और सहयोगी कर्मचारियों पर खर्च किए जायेंगे। यह बजट 33 राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) के साथ वर्ष 2022-23 के लिए उनके द्वारा तैयार प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण संबंधी कैलेंडर के बारे में विस्तृत…
नई दिल्ली। भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह तक 184.66 करोड़ (1,84,66,86,260) से अधिक हो गया है। इस उपलब्धि को 2,21,24,040 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। बता दें कि 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 से शुरू किया गया था। अब तक 1.85 करोड़ (1,85,44,700) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 10403798 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली, 10001500 कर्मियों को दूसरी खुराक लगा दी गई है। 4481443 प्रीकॉशन खुराक लगा दी गई है। अग्रिम पंक्ति के 18413411 कर्मियों को पहली, 17513441 कर्मियों को दूसरी खुराक…
नई दिल्ली। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर आंकी गई है, इस लिहाज से वह एशिया के भी सबसे अमीर शख्स हो गए हैं। बता कि अभी तक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुखिया मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स थे। उनकी नेटवर्थ 99 अरब डॉलर है। अब नेटवर्थ के मामले में एशिया में अडाणी पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 100 अरब डॉलर की संपत्ति साथ वह दुनिया के दसवें नंबर के रईस भी बन गए हैं। एलन मस्क इस सूची…
नई दिल्ली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के चीफ शिवपाल सिंह यादव की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात के बाद देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस घटनाक्रम से यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर होने आशंका को भी बल मिला है। और माना जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इसकी संभावना इसीलिए भी लगाई जा रही है, क्योंकि शिवपाल यादव ने यकायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। वहीं, शिवपाल यादव ने सूबे के पूर्व…
नई दिल्ली। जल जीवन मिशन का अच्छा असर देखने को मिल रहा है। लिहाजा केंद्र सरकार भी इस योजना पर विशेष बल दे रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2021-22 में घरेलू नल के पानी के कनेक्शन प्रदान करने और राज्य के हिस्से के साथ उपलब्ध केंद्रीय अनुदान के उपयोग के संदर्भ में किए गए कार्य के आधार पर राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को 40,000 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया गया है। अच्छी बात यह है कि केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2022-23 के बजट को बढ़ाकर 60,000 करोड़ रुपये कर…
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में अल्पसंख्यक मंत्री रहे मोहसिन रजा को बड़ा तोहफा देते हुए हज समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। दूसरी बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं देने के बाद योगी सरकार द्वारा उन्हें यह तोहफा दिया गया है। बकायदा, इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले यह पद समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सपा विधायक आजम खान के पास था। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अल्पसंख्यक कोटे से दानिश आजाद अंसारी को इस बार मंत्री बनाया गया है। मोहसिन…
नई दिल्ली। सीआरपीएफ के 83वें स्थापना दिवस पर शनिवार को सीआरपीएफ के दिल्ली-एनसीआर में स्थित मुख्यालय के बाहर परेड का आयोजन किया गया। यह पहला मौका था, जब इस मुख्यालय पर पहली बार परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना संबोधन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, नक्सलवाद और पूर्वोत्तर में उग्रवादी ताकतों के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की प्रशंसा करते हुए अर्धसैनिक बल को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए…
नई दिल्ली। देश के अंदर लगातार टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार तक टीकाकरण कवरेज 181.04 करोड़ (1,81,04,96,924) से अधिक हो गया है। इस उपलब्धि को 2,13,51,545 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। मंत्रालय के अनुसार 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू हुआ था। अब तक 11 लाख (11,68,106) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। वहीं, 1,04,02,965 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 99,89,459 कर्मियों को दूसरी खुराक और 43,50,998 लोगों को प्रीकॉशन खुराक लगाई गई है। अग्रिम पंक्ति के 1,84,12,044 कर्मियों को पहली खुराक,…