39 पुर्जा में कुल 13.96 ग्राम हेरोईन तथा कारोबार में प्रयोग किये जा रहे 03 मोटरसाईकिल एवं 05 मोबाईल भी किया गया जप्त। बेगूसराय :28.10.23 को समय करीब 04:00 बजे दिन में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर वार्ड नं0 03 स्थित पंचायत भवन के बंद कमरा में कुछ अपराधियों के द्वारा नशीली ड्रग्स का सेवन एवं बिक्री किया जा रहा है।प्राप्त सूचना पर पुलिस कप्तान बेगूसराय के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में पु०नि० संजय कुमार थानाध्यक्ष तेघड़ा, टाईगर मोबाईल तेघड़ा थाना एवं सशस्त्र बल तेघड़ा थाना…
Author: Begusarai Samvad
बेगूसराय: ज्यों ज्यों लोकसभा का चुनाव नजदीक होते जा रहा है त्यों त्यों लोकसभा चुनाव लड़ने वालों की दावेदारी बढ़ती जा रही है। लोकसभा चुनाव लडने की चाहत रखने वाले चेरियाबरियारपुर विधान सभा के गोपालपुर निवासी राजद के नेता दीना नाथ पासवान ने जमुई लोकसभा से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है ।दीनानाथ पासवान ने कहा कि मैं राजद का सक्रिय कार्यकर्ता हूं मैं आरजेडी से जमुई लोकसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है अगर पार्टी टिकट नहीं देगी तो हम निर्दलीय रूप से भी चिराग पासवान के खिलाफ जमुई लोकसभा से चुनाव लडूंगा । दीना…
पटना:सोमवार को राजधानी पटना के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में जनता दल (यू0) का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित तमाम वरीय नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही संगठन को मजबूत और धारदार बनाने का संकल्प लिया गया।इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, राममनोहर लोहिया एवं जननायक कर्पुरी ठाकुर के विचारों को न सिर्फ मानती है बल्कि उनके सपनों को पूरा करने में भी…
पटना :नालंदा में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी तादाद में पार्टी की महिला कार्यकर्तों ने महिला प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि दुनियां को ज्ञान का प्रकाश देने वाले नालंदा की इस पवित्र भूमि को हमारा बारंबार प्रणाम है। इस मौके पर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर जुबानी हमला बोला और कहा कि आज अपनी ही करनी के चलते मुख्यमंत्री खुद को असहाय महसूस…
बेगूसराय :बरौनी रिफाइनरी में सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण कार्यक्रम से हुआ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ .केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशों के अनुपालन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सतर्कता जागरूकता सप्ताह 30 अक्टूबर से 05 नवंबर 2023 तक मनाया जा रहा है । इस वर्ष का विषय ‘भ्रष्टाचार का विरोध करें ; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें ’ है। इसके तहत आज बरौनी रिफाइनरी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार मिटाने हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए, आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय : भगवानपुर थाना क्षेत्र के बुचौली गांव से भगवानपुर पुलिस ने एक युवक को शराब पीकर हंगामा करने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया ।इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की बुचौली गांव में स्व . विपत महतों का पुत्र सुरेंद्र महतों उर्फ बलुआ शराब पीकर हंगामा कर रहा है और लोगों के साथ मारपीट कर रहा है।सूचना का संकलन कर तुरंत पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस न्यायल भेजने की प्रक्रिया में…
पटना से विवेक कुमार यादव की स्पेशल रिपोर्ट कालयवन के भस्म हो जाने पर राजा परीक्षित् ने शुकदेव जी से पूछा—भगवन्! ये कौन थे जिन्होंने कालयवन को जलाकर भस्म कर दिया, किस वंश का था ? उसमें कैसी शक्ति थी और वह किसका पुत्र था ? आप कृपा करके यह भी बतलाइये कि वह पर्वत की गुफा में जाकर क्यों सो रहा था ? श्रीशुकदेवजी कहते हैं—परीक्षित्! वे इक्ष्वाकुवंशी महाराज मान्धाता के पुत्र राजा मुचुकुन्द थे। वे ब्राम्हणों के परम भक्त, सत्यप्रतिज्ञ, संग्रामविजयी और महापुरुष थे । एक बार इन्द्रियादि देवता असुरों से अत्यन्त भयभीत हो गये थे। उन्होंने…
विवेक यादव की रिपोर्ट पटना :बांका जिले के बेलहर विधानसभा से आए कई दर्जनों समाजसेवियों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में आए इन सभी समाजसेवियों को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सदस्यता दिलायी और पार्टी में स्वागत किया। बांका जिले के प्रमुख समाजसेवी आशुतोष कुमार यादव की अगुवाई में आए इन दर्जनों समाजसेवियों का स्वागत करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से दल को नई ऊर्जा मिलेगी और खासकर बांका जिले में पार्टी और भी मजबूत होगी। श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा…
चोरी के आरोप में चार नाबालिग बच्चों को ना सिर्फ पीटा गया बल्कि चारों को खंभे में बांध कर रखा घंटों तक। पिंकल कुमार की रिपोर्ट बेगूसराय : भीड़ का अमानवीय चेहरा उस वक्त सामने आया जब चोरी का आरोप लगाकर चार नाबालिग बच्चों को ना सिर्फ पीटा गया बल्कि चारों को खंभे में बांध कर घंटों रखा गया । सबसे आश्चर्य कि बात कि इस दौरान दर्जनों लोगों की भीड़ तमाशाबीन बन सब कुछ देखती रही लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की । किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की । इसी दौरान किसी…
आनन्द कौशल अध्यक्ष और अमित रंजन महासचिव पुन: निर्वाचित, दूसरे महासचिव के पद पर अमिताभ ओझा तो कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार निर्वाचित रुबन के डा0 सत्यजीत संरक्षक मंडल में शामिल राष्ट्रीय कार्यकारिणी में युवा चेहरों को मिली बड़ी भागीदारी पटन :वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ इण्डिया का दो दिवसीय मेगा इवेंट वेब मीडिया समिट 2023 सह आम सभा की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल, राष्ट्रीय उपध्यक्ष डा0 माधो सिंह और अमिताभ ओझा के अध्यक्ष मंडल की अध्यक्षता में आज रविवार को होटल मैत्रेय इन में आम सभा की बैठक और नयी कार्यकारिणी के चुनाव के साथ सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल…
