Author: Begusarai Samvad

संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला पंचायत के अंतर्गत मखवा गांव में सरस्वती विसर्जन के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें 135 कुवांरी कन्याओं ने भाग लिया।कलश यात्रा मखवा गांव निवाशी सियाराम महतो (नरेश कुमार)के घर पर से निकाली गई जो मखबा होते हुए नौला, गाड़ा समेत पंचायत के विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए- सूर्यपूरा स्थित गंडक नदी में सरस्वती माता के जयकारों के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर वीरपुर प्रखंड के जिलापरिषद शिल्पी कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा नेता रौशन चौरसिया,छात्र नेता देवदत्त कुमार वर्मा, सरपंच विश्वनाथ…

Read More

शेल्टर होम का मामला बिहार के गौरवशाली इतिहास को कर रहा कलंकित: एआईएसएफ चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की बेगूसराय नगर इकाई के द्वारा पटना शेल्टर होम में छात्राओं के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया है।इस प्रदर्शन के माध्यम से छात्र गायघाट शेल्टर होम की अधीक्षक वंदना गुप्ता को बर्खास्त करने की माँग कर रहे थे।नगर अध्यक्ष राजीव स्वराज के नेतृत्व में छात्रों ने उलाव चौक से मार्च निकालकर बाजार भ्रमण करते हुए कपूरचंद पुस्तकालय परिसर पहुँचा।इस दौरान आक्रोशित छात्र लगातार सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।मौके पर हुए…

Read More

टुनटुन कुमार सिंह की रिपोर्ट मोतिहारी : एक वीडियो मोतिहारी से आई है जहाँ बिहार सरकार के शराब बंदी कानून को ठेंगा दिखाते कुछ युवक ऑर्केस्ट्रा के स्टेज पर बैठे एक हाथ में ग्लास और दुसरे हाथ में शराब का बोतल लिये जाम लड़ा रहा है और साथ ही भोजपुरी अश्लील गानों पर कुछ नर्तकियां ठुमके लगा रही है । शराब बंदी में बार बाला के सामने शराब पिने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । मामला जिले के पताही थाना क्षेत्र के बेलाही राम गांव कि बताई जा रही है जहाँ कुछ…

Read More

कुणाल कुमार की रिपोर्ट सुपौल : सदर बाजार स्थित भाजपा नेता विनय भूषण सिंह के निज आवास पर मंत्री नीरज बबलू ने प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री ने सरकार के आम बजट को लेकर जानकारी साझा किया। उन्होंने कहा कि बजट में बिहार वासियों के लिए बड़ी सौगात दी है। कहा की बिहार में सड़को का जाल बिछाया जा रहा है। कुल 25 हजार किमी सड़क में अधिकांश सड़क बिहार में बननी है। कई सारी नई रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। कई सारी ट्रेन चलाई जा रही है। इसके अलाव मधुबनी से परसरमा तक…

Read More

कृष्णा चौधरी की रिपोर्ट कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave of Corona) थमने के बाद सरकार ने रविवार को पाबंदियों में बड़ी छूट दी है। स्कूल-कालेज, कोचिंग संस्थान, सिनेमा हाल, शापिंग माल, पार्क, मंदिर, मस्जिद समेत सभी धार्मिक स्थलों को सशर्त खोलने की अनुमति दे दी गई है। नौवीं कक्षा से ऊपर के स्कूल व कोचिंग सेंटर 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सामान्य रूप से खुलेंगे। वहीं आठवीं तक के स्कूल 50 फीसद उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। सभी सरकारी कार्यालय प्रतिदिन सामान्य रूप से खुलेंगे। केवल टीका प्राप्त आगंतुकों को ही कार्यालय में प्रवेश की…

Read More

कृष्णा चौधरी की रिपोर्ट आगामी 10 फरबरी को मंझौल अवर निबंधन कार्यालय से मंझौल अनुमंडल के तीन अंचलों के जमीन का निबंधन शुरू होगा । बताते चलें कि करीब 30 साल पहले अनुमंडल बना मंझौल में अबतक कोई भी रजिस्ट्री कार्यालय नहीं था। इससे पहले मंझौल अनुमंडल के जमीनों का निबंधन बखरी स्थित निबंधन कार्यालय में होता है। जोकि अब मंझौल स्थित पूर्व मंत्री रामजीवन सिंह के आवास के समीप बने नए रजिस्ट्री कार्यालय में होगा । नवसृजित अवर निबंधन कार्यालय के सूचना पट पर इसकी सूचना जारी की गयी है। कहा गया है कि अवर निबंधन कार्यालय मंझौल का…

Read More

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय : भगवानपुर थाना कांड सं० 246/20 के फरार अभियुक्त शराब माफिया मख्वा निवासी विनोद सिंह के पुत्र अखलेश कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने किया गिरफ्तार कर लिया ।

Read More

कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर, बिहार आज रविवार को समस्तीपुर प्रखंड के रेलवे कॉलोनी मध्य विद्यालय जितवारपुर के परिसर में समस्तीपुर विकास मंच के तत्वावधान में गरीबों व जरुरतमंदो के बीच लगभग 300 कम्बल तथा मास्क व सेनिटाइजर भी वितरित किया गया l कम्बल वितरण समारोह का उद्घाटन कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शिक्षाविद प्रोफेसर रघुवीर कुमार तथा निo उप मुखिया सुधा कुमारी ने फीता काट कर संयुक्त रूप से किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर , संचालन समस्तीपुर विकास मंच के सह संयोजक विधा…

Read More

चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय: जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने जिले में कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु सभी निर्धारित शर्तों एवं कोविड प्रोटोकॉल का गंभीरता से अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि आमजन भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों पर मास्क के प्रयोग, सामाजिक दूरी का अनुपालन के साथ ही व्यक्तिगत तौर पर साफ- सफाई आदि का भी ध्यान रखें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण यथा खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, गले में खरास…

Read More