टुनटुन कुमार सिंह की रिपोर्ट
मोतिहारी : एक वीडियो मोतिहारी से आई है जहाँ बिहार सरकार के शराब बंदी कानून को ठेंगा दिखाते कुछ युवक ऑर्केस्ट्रा के स्टेज पर बैठे एक हाथ में ग्लास और दुसरे हाथ में शराब का बोतल लिये जाम लड़ा रहा है और साथ ही भोजपुरी अश्लील गानों पर कुछ नर्तकियां ठुमके लगा रही है । शराब बंदी में बार बाला के सामने शराब पिने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । मामला जिले के पताही थाना क्षेत्र के बेलाही राम गांव कि बताई जा रही है जहाँ कुछ युवकों द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था और उसी पूजा के उपलक्ष्य में युवकों ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए पूरी रात जमकर नर्तकियों को अश्लील गीतों पर नचवाया साथ साथ जमकर शराब पार्टी भी हुई । अब ये पूरा वाक्या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
हालांकि राष्ट्र संवाद वीडियो की पुष्टि नहीं करता है ।


