शेल्टर होम का मामला बिहार के गौरवशाली इतिहास को कर रहा कलंकित: एआईएसएफ
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की बेगूसराय नगर इकाई के द्वारा पटना शेल्टर होम में छात्राओं के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया है।इस प्रदर्शन के माध्यम से छात्र गायघाट शेल्टर होम की अधीक्षक वंदना गुप्ता को बर्खास्त करने की माँग कर रहे थे।नगर अध्यक्ष राजीव स्वराज के नेतृत्व में छात्रों ने उलाव चौक से मार्च निकालकर बाजार भ्रमण करते हुए कपूरचंद पुस्तकालय परिसर पहुँचा।इस दौरान आक्रोशित छात्र लगातार सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।मौके पर हुए प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए एआईएसएफ जिला सचिव राकेश कुमार ने कहा अभी मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड का रहस्य अनसुलझा ही है तभी गाय घाट शेल्टर होम कांड नया विस्फोट सामने आ गया है।ऐसी घटनाओं से बिहार का गौरवशाली इतिहास कलंकित हो रहा है।उन्होंने कहा शेल्टर होम में रह रही सभी लड़कियों के सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए।उन्होंने कहा गायघाट मामले में दुष्कर्म के कानून के तहत मामले में तुरंत केस दर्ज होना चाहिए,लेकिन पुलिस एफआईआर तक दर्ज नहीं की।इस मामले में बिहार सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।एआईवाईएफ के राष्ट्रीय नेता शम्भू देवा एवं एआईएसएफ नगर अध्यक्ष राजीव स्वराज ने संयुक्त रूप से कहा बिहार में रिमांड होम को लेकर सरकार एक बार फिर निशाने पर है।पिछले दिनों गायघाट रिमांड होम की लड़कियों ने रिमांड होम संचालक पर कई संगीन आरोप लगाये थे पर समाज कल्याण विभाग ने जैसे तैसे जांच कर रिपोर्ट जारी कर पीड़िता को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।उन्होंने कहा रिमांड होम से लड़कियों की सप्लाई बिहार सरकार के कई मंत्रियों व अधिकारियों तक की जाती है,इसलिए सरकार इस मामले को रफादफा करने में लगी हुई है।हमारा संगठन मामले के पूर्ण उद्भेदन होने तक आंदोलन की राह पर रहेगा।इस मौके पर आदित्य,आलोक,कुष्णा,चंदन कुमार,छोटू समेत अन्य मौजूद थे।

