Author: Begusarai Samvad

बरौनी. पूर्व मध्य रेल के बरौनी जंक्शन पर खड़ी ट्रेन संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस के एस थ्री बोगी के शौचालय के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित शराब की खेफ बरामद हुई. पुलिस ने बताया कि 12 बोतलें बियर एवं 2 बोतलें अंग्रेजी शराब की खेफ को बरामद किया गया. उक्त बरामदगी अंचल रेल निरीक्षक राम प्रबोध यादव के नेतृत्व में गठित एलटीएफ थ्री टीम द्वारा लावारिस स्थिति में की गयी. इस वाबत अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज पुलिस द्वारा मामले कि छानबीन की जा रही है.

Read More

कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखण्ड स्थित बंगरहट्टा पंचायत के निवासी बिरजू राय जो एक साथ दो जगह सरकारी नौकरी किया ,पंचायत रोजगार सेवक और सरकारी शिक्षक के पद पर एक साथ कार्य कर सरकार के साथ धोखाधरी करने का काम किया है लेकिन मनरेगा के अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इस मामले पर पहल नही करके नजर अंदाज करने का काम किया है इस मामले को लेकर बंगरहट्टा ग्राम के ही मनोज साफी के पत्नी कंचन कुमारी ने हसनपुर प्रखण्ड के मनरेगा पीओ से पंचायत रोजगार सेवक बिरजू राय के बारे…

Read More

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र स्थित सिंघिया में एक नावालिग लड़की के साथ उसी के पिता और सिंघिया थाना के एक पुलिस पदाधिकारी मनोज चौधरी द्वारा रैप करने की घटना में सिंघिया 3 के पूर्व मुखिया निरंजन सिंह का भी नाम शामिल करने का खबर सोसल मीडिया पर वायरल किये जाने पर आज रविवार के दिन सिंघिया प्रखण्ड के कुंडल1 के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष चन्द्र मनी सिंह उर्फ कारु सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर घटना का घोर निंदा करते हुए नराजगी व्यक्त किया है उन्होंने बताये की उक्त घटना में पूर्व मुखिया…

Read More

रविशंकर सिंह की रिपोर्ट मंसूरचक/बेगूसराय: प्रखंड के समसा -2पंचायत के वार्ड संख्या-05 में गुरूवार की रात करीब 12 बजे अवध दास का पुत्र राजेश दास के घर में अचानक आग लग जाने से घर में रखा बाईक सहित लाखों रूपये की सम्पत्ति जलकर खाक हो गया.पिड़ित राजेश दास ने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है.उन्होंने कहा आग की लपट इतनी तेज थी कि दर्जनों घर आग में शमा जाता लेकिन ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया.उन्होंने कहा अनाज सहित घर में रखा लाखों रूपये की सम्पत्ति जलकर खाक हो गया.उक्त…

Read More

रविशंकर सिंह की रिपोर्ट मंसूरचक/बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र के समसा मे एफसीसी नाईट क्रिकेट कप टुर्नामेंट के फाइनल मैच में महेंद्रगंज टीम के कप्तान दीपक कुमार ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट खोकर 120 रन बनाए।साहिल कुमार सिंह की कप्तानी में नैपुर की टीम निर्धारित ओवर में 4 विकेट पर 56 रन बनाई।महेंद्रगंज ने 64 रन से मैच जीत लिया। महेंद्रगंज टीम के प्रदीप कुमार को मैन आफ द मैच व मैन आफ द सीरीज चुना गया।इस अवसर पर समसा एक पंचायत के मुखिया डा दिनेश कुमार राय ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों…

Read More

बेगूसराय : बेगूसराय में सिमरिया एवं जयमंगला गढ़ के धार्मिक महत्व को देखते हुए अब इन्हें राष्ट्रीय फलक पर लाने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय प्रसाद योजना के तहत देश के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व के स्थलों को चिन्हित कर उनके विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाता है जिससे वह एक पर्यटन स्थल के साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थल के रूप में विकसित हो सके। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को पत्र लिखकर जयमंगला गढ़ एवं सिमरिया के धार्मिक महत्व को स्पष्ट किया है। पत्र…

Read More

छौड़ाही (बेगूसराय) : जिले का मंझौल एवं बखरी अनुमंडल धान, गेहूं, मक्का एवं गन्ना के बंपर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध रहा है। परंतु, यहां के तमाम खेती योग जमीन में अतिवृष्टी के कारण विगत तीन वर्ष से जमीन जलप्लावित रह जा रही है। ऊपरी जमीन में किसी तरह खेती बारी तो हो रही है। लेकिन 30 हजार एकड़ जमीन अभी भी जलप्लावित है। खास बात यह कि जलप्लावित जमीन के जोतेदार अधिकांश किसान 10 कट्ठा से दो एकड़ जमीन के मालिक हैं। इसके अलावा इन किसानों के पास खेती योग्य दूसरी जमीन भी नहीं है। लगभग 10 हजार से ज्यादा…

Read More

छौड़ाही (बेगूसराय) : प्राणी जगत के कल्याणार्थ भव्य कलश जल यात्रा के साथ गुरुवार को रामजानकी ठाकुरबाड़ी चलकी में बारह दिवसीय रामायण कथा महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। श्रीमहंत रामलखन दास चतुर्भुजी के नेतृत्व में श्रद्धालु नर नारियों ने पवित्र बूढ़ी गंडक नदी के मिर्जापुर घाट से कलश में नदी का जल भर जय जय सीताराम नाम का जयकारा लगाते हुए बारा, दौलतपुर, मोक्करी गांव होते हुए चलकी राम जानकी ठाकुरबारी स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर महंत रामलखन दास जी ने कहा कि जीव जगत के कल्याणार्थ यह भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या धाम…

Read More

भगवानपुर ,बेगूसराय : प्रखण्ड कार्यालय के सामने दो वर्ष पहले पंचायत समिति अंश के पंचम वित्त आयोग की राशि से 29 लाख 27 हजार 200 की लागत से दो वर्ष पहले बने शॉपिंग कम्पलैक्स इन दिनों केवल शोभा की वस्तु बन रह गया है । इस शिपिंग कम्पलैक्स का निर्माण पूर्व प्रखण्ड प्रमुख शत्रुघ्न कुमार के अथक प्रयास से करवाया गया था इस कार्य के अभिकर्ता जे एस एस जितेंद्र कुमार थे जो अब तक शॉपिग कम्पलैक्स के कार्य होने के बाद हैंड ओभर अभी तक नही किये हैं । जिससे इस शापिंग कम्पलैक्स में बने 14 रूम का आवंटन…

Read More

विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का किया निरीक्षण । बेगूसराय : जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत चिलिमिल पंचायत के वार्ड संख्या-11, वार्ड संख्या-13 एवं वार्ड संख्या-14 में राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना अंतर्गत वार्ड-11 में निर्मित एवं संचालित जल-मीनार का निरीक्षण किया तथा स्थानीय नागरिकों से योजना क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान स्थानीय नागरिक द्वारा बताया गया कि वार्ड-11 में नल-जल योजना के तहत कुल 175 घरों को कनेक्शन प्रदान किया…

Read More