भगवानपुर,बेगूसराय : थाना क्षेत्र के बनवारीपुर मोख्तियारपुर पथ में बिजली पावर स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. इस संबंध में बीहट निवासी सोनू कुमार ने बताया कि पिपरा निवासी बबलू राय और हम अलग अलग मोटरसाइकिल से मोख्तियारपुर की ओर से आ रहे थे आने के क्रम में ही बबलू कुमार राय पिता शिवदानी राय जिसका उम्र करीब 35 वर्ष दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसे मैं उठा कर बनवारीपुर चौक स्थित धृति जीवन अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। सोनू ने बताया कि बबलू राय के साथ मोटरसाइकिल पर एक लड़का…
Author: Begusarai Samvad
बेगुसराय जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के सबौरा गुप्ता बांध के समीप गुरुवार की अहले सुबह एक अज्ञात शव को पुलिस ने बरामद किया है।यह खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई और शव को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।रिफाइनरी ओपी अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सबौरा गांव स्थित गुप्ता बांध से दक्षिण जमीन पर पड़े एक लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद की गई है।ओपी अध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल से एक टूटे हुए चाकू बरामद की गई और मृतक के शरीर पर जख्म…
भगवानपुर बेगूसराय :तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव के वार्ड नम्बर 8 में किरीब 60 वर्षीय रामसागर साह के आम के पेड़ से गिर जाने से इलाज के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि रामसागर साह किरीब सुबह 9 बजे अपने गाछी में आम तोड़ने पेड़ पर चढे थे इसी क्रम में पेड़ से गिर गए जिन्हें उनके परिजन द्वारा इलाज के लिए तेघरा ले जाया गया । वहाँ रेफर कर देने के बाद लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।इस घटना से मृतक राम…
बेगूसराय :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की बैठक जी डी कॉलेज के दिन कर सभागार में आयोजित की गई l बैठक में विद्यार्थी परिषद की स्थापना के 75 वर्ष पूरा होने पर भव्य संदेश यात्रा, वृक्षारोपण अभियान के तहत जिले में 31,000 पौधा लगाने , शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा , सदस्यता अभियान ,कॉलेज इकाई गठन एवं प्रदेश अभ्यास वर्ग सहित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया l बैठक में पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार विद्यार्थी परिषद अपने 75 वर्षों के इतिहास में कई राष्ट्रीय महत्व के आंदोलन एवं कार्यों को अंजाम दिया…
बेगूसराय : शरीर को स्वस्थ्य और मन को शांत रखने के लिए दुनिया भर के ज्यादातर लोग योग का सहारा ले रहे हैं दुनिया भर में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है आज पूरा विश्व आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है । इसी कड़ी में मंझौल अनुमंडल मुख्यालय के शताब्दी मैदान में जयमंगला परिवार के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें योग की महत्ता पर बल दिया गया । इस मौके पर सुबोध कुमार सिंह ने योग के महत्ता पर बल देते हुए कहा कि आज के आधुनिक दौर…
चेरियाबरियारपुर,बेगूसराय बारिश प्रारंभ होते ही बुढ़ी गंडक के तटबंध में जगह जगह दरारें और रेनकटस् बन गया है. जिससे तटबंध की स्थिति जगह जगह खराब हो गई है. हालांकि अभी नदी का जलस्तर काफी नीचे है. इसलिए कोई खास परेेेशानी की बात नहीं है. परंतु समय रहते तटबंध की मरम्मती नहीं हो पाई तो किसी अनहोनी की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है. बताया जाता है हरेक साल सावन एवं भादो के महीने में बुढ़ी गंडक नदी में उफान आता है. तब लोगों की जान हलक में अटकी रहती है. जबकि ग्रामवासी रतजगा कर तटबंध की निगरानी में…
बेगूसराय :8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनटीपीसी बरौनी ने मंगलवार को एनटीपीसी बरौनी नगर परिसर में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन में अपने कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों के लिए योग सत्र का आयोजन किया। योग दिवस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य महाप्रबंधक, (एनटीपीसी बरौनी) श्री केएस सुंदरम और श्री राजीव कुमार (योग प्रशिक्षक, मुंगेर) के स्वागत के साथ हुई। । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के उपलक्ष्य में एनटीपीसी बरौनी के कर्मचारी कल्याण संघ ने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के…
भगवानपुर, बेगूसराय :मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय में नल जल योजना को भी शामिल किया गया था, ताकि हर वार्ड में नल का जल लोगों को मिले, जिससे जल की समस्या से ग्रामीणों को निजात मिल सके. लेकिन सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजनाओं में सुमार नल-जल योजना ग्रामीण क्षेत्र में विफल साबित होता दिख रहा है. ऐसा ही मामला प्रखंड के चंदौर पंचायत के वार्ड संख्या चार में सामने आया है. जहां जलापूर्ति के लिए बने जलमीनार इस वार्ड के शोभा बढ़ाने का काम कर रही है. इसको लेकर वार्ड सदस्य सावित्री कुमारी ने बीडीओ को एक आवेदन देकर…
युवाओं के मन में व्याप्त असंतोष को जल्द खत्म करें सरकार : अभाविप बेगूसराय : बीते दिनों सेनाओं में भर्ती की नीति में महत्वपूर्ण सुधार की घोषणा करते हुए सरकार ने अग्निपथ योजना लागू की। इसके तहत भर्ती होने वाले सैनिकों को अग्निवीर कहा जायेगा। लेकिन घोषणा के तुरंत बाद देश भर में विपक्षी पार्टियों के द्वारा तरह तरह की षड्यंत्र रचे जाने लगे व माहौल खराब करने की हर सम्भव कोशिश की जाने लगी। जगह जगह ट्रेनें जला दी गयी,पटरी तोड़ दी गयी।यातायात को हर तरीके से बाधित की गई। सरकार ऐसे स्थिति में षड्यंत्र में शामिल सभी असमाजिक…
