Author: Begusarai Samvad

बेगूसराय:चिलमिल,रजौड़ा,मोहनपुर,खम्हार,वनद्वार, हैवतपुर,आझोर, पंचायत का भ्रमण किया। पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते विधानपार्षद राजीव कुमार ने कहा कि वे चुनाव जीतने के बाद पहली बार क्षेत्र के दौरे पर आप सभी जनप्रतिनिधि का आभार प्रकट करने आये हैं। एक सेवक की तरह आपकी सेवा का प्रण लिया हूँ उसे निभाने का विश्वास दिलाता हूं। आपकी व्यक्तिगत या पंचायत के विकास से सम्बंधित जो भी समस्या होगी उसके लिये सदा सदैव तत्पर रहूंगा। विधान पार्षद राजीव कुमार ने कहा कि मैं कई दिनों से विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर रहा हूं और इस दौरान जो भी समस्याएं मेरे समक्ष लाई जा रही…

Read More

भगवानपुर ,बेगूसराय : अभी भगवानपुर में नया 5 एम वी ए का ट्रांसफार्मर चेंज किया जा रहा है जिसके कारण लगभग चार-पांच घंटे सभी फीडर के विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी इसकी जानकारी जेई ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने दी है ट्रांसफार्मर चेंज करने का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य में विधुत विभाग के कर्मी कार्य में जुट गए हैं। चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

Read More

रविशंकर सिंह की रिपोर्ट मंसूरचक/बेगूसराय : मंसूरचक था याना परिसर में बखरीद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर कि अध्यक्षता में हुई।बैठक में बखरीद त्योहार को सभी समुदाय के लोग अपनी एकता अखंडता का मिशाल पेश करते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण वातावरण के साथ मनाने की बात कही गयी।उपस्थित सभी लोगों ने भी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाते हुये कहा कि मंसूरचक अपनी चट्टानी एकता को बनाई हुई हैं कही से कोई परेशानी नहीं हैं।हम लोग हर त्योहार में मिलजुल कर मनाते रहे हैं।बैठक को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुभाष कुमार,अंचलाधिकारी ममता…

Read More

बेगूसराय : 11 जून की रात हुए चर्चित तनिष्क सेल्सगर्ल हत्याकांड का बेगूसराय पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना को नेहा व उसके देवर ने अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि तनिष्क शोरूम की महिला कर्मचारी नेहा की हत्या प्रेम प्रसंग और ब्लैक मेलिंग में की गई थी। इस मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी नेहा की बहन निशा और दूसरा आरोपी निशा का देवर कुंदन कुमार है। एक अन्य आरोपी कुंदन का दोस्त हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक और हथियार की पुलिस को अब भी तलाश है। एसपी योगेंद्र कुमार ने इस…

Read More

बेगूसराय :यह वही उलाव सावित्री हाई स्कूल है जिसको फर्जी दस्तावेज बनाकर भू माफियाओं ने अपने कब्जे में कर के ताला लगा दिया था और एआईएसएफ ने भू माफिया,जिला प्रशासन,हाई कोर्ट से संघर्ष करके इस सावित्री हाई स्कूल के ताले को खुलवाकर बच्चे के हवाले किया था और आज उस सावित्री हाई स्कूल में जो पढ़ाई हो रही है वह एआईएसएफ के संघर्ष का परिणाम है। उपयुक्त बातें सावित्री हाई स्कूल के मैदान के बंदोबस्ती के आदेश के विरोध में अंचलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन करते हुए एआईएसएफ के राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा और जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप…

Read More

बेगूसराय : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चेरिया बरियारपुर प्रखंड इकाई के अंतर्गत वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश कुमार के आवास पर शकरवासा गांव में 9 जुलाई स्थापना दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया ।इस अवसर पर बिहार राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख कन्हैया कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदियों से अपने स्थापना काल को काफी धूमधाम से मनाते आ रहा है इसी 9 जुलाई के स्थापना को लेकर सभी प्रखंडों में गांव कस्बे में स्वामी विवेकानंद जी के मार्ग पर चलने के उद्देश्य से उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दलित…

Read More

बेगूसराय : सोमवार को हिंदी विभाग गणेश दत्त महाविद्यालय के तत्वावधान में हिंदी की लंबी कविता और आद्य नायिका विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप इन हिंदी एवं मैथिली के ख्यातिलब्ध युवा कवि एवं आलोचक डॉ अरुणाभ सौरभ ने हिंदी की लंबी कविताओं के इतिहास पर बात रखते हुए कहा कि भारत की विभिन्न भाषाओं और खास कर हिंदी में लंबी कविताओं की मजबूत और पुरानी परंपरा रही है। निराला से सरोज स्मृति और राम की शक्ति पूजा से लेकर राजकमल चौधरी मुक्ति प्रसंग , मुक्ति बोध की अंधेरे में ब्रह्म…

Read More

भगवानपुर, बेगूसराय :प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संजात गांव स्थित संजात पुस्तकालय के प्रांगण में रविवार को संजात मुखिया पूनम कुमार के द्वारा नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार का स्वागत सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुखिया पूनम कुमारी ने विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार को पंचायत के विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाते हुए पुस्तकालय में भवन निर्माण करवाने,संस्कृत मध्य विद्यालय महादेव स्थान में कमरे की मांग और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा की मांग की।इस पर विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार ने उपरोक्त मांग पर आश्वासन देते हुए उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र…

Read More

भगवानपुर बेगूसराय : भीठसारी पंचायत के चेरिया ग्राम में नवनिर्वाचित विधान परिषद राजीव कुमार का अभिनंदन किया गया । कार्यकक्रम में उपस्थित जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला प्रवक्ता मनोज कुमार महतो, वार्ड सदस्य मनीष कुमार, संजय पासवान, शंकर शाह, विनोद कुमार, लक्ष्मी महतो, बलजीत पासवान, मनटुन यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य राम स्वार्थ साह, मुखिया प्रतिनिधि दीपक कुमार, ने पंचायत के विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाएं जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा की मांग की, इस पर विधान पार्षद सदस्य राजीव कुमार ने उपरोक्त मांग पर आश्वासन देते हुए उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास…

Read More

बेगूसराय : राष्ट्रीय लोजपा की एक बैठक पोखरिया स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष निशा कुमारी की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में मुख्य रूप से 9 जुलाई को शहर स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया साथ ही पार्टी का सदस्यता अभियान चलाने का पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निशा कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोजपा का जिला कमिटी और सभी प्रकोष्ट की कमिटी का गठन कर लिया गया है साथ ही प्रखण्ड में प्रखण्ड अध्यक्ष व पंचायत अध्यक्ष भी बना दिए…

Read More