दीपक कुमार की रिपोर्ट बछवाड़ा,बेगूसराय एक तरफ तप तपाटी गर्मी का तापमान तो दूसरी तरफ आग की ज्वाला में जलकर दो लोगों का घर राख हो गया है। बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में बुधवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट की चिंगारी ने दो घरों को जलाकर राख कर दिया है। आग की चपेट में आने से अनाज,कपड़ा,बर्तन समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सर्वप्रथम मंटून राय के घर में आग लगी और देखते ही देखते आग की लपेट ने दो घरों को अपनी चपेट में…
Author: Begusarai Samvad
दयानंद कश्यप की रिपोर्ट तेघड़ा: प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद तेघड़ा वार्ड संख्या 23 नौखुटी मघुरापुर निवासी दैनिक हिंदुस्तान के पत्रकार अशोक कुमार के पिता व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रहे आजीवन वफादार कार्यकर्ता 70 वर्षीय कॉमेड देवेंद्र सिंह गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार वजल पुरा महादेव घाट पर किया गया। उनके चिता को मुखाग्नि बड़े पुत्र व पत्रकार अशोक कुमार ने दी । घाट पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। श्री सिंह का इलाज कुछ दिन पूर्व से बरौनी के लाइफ लाइन में चल रहा था । वे बुधवार की रात करीब…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय :आज जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा मटिहानी प्रखंड के लखमिनियां तटबंध, चाक घाट एवं बाढ़ के दृष्टिकोण से संवेदनशील अन्य स्थलों का निरीक्षण किया गया| निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय सदर,प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, अंचल अधिकारी, मटिहानी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे | जिला पदाधिकारी द्वारा संवेदनशील स्थलों पर बालू भरे बोरों का भंडारण करने एवं तटबंध की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अन्य आवश्यक उपाय करने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया ।
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय :आज अपर समाहर्ता राजेश कुमार सिंह द्वारा समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन से आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन संबंधी जन-जागरुकता एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत लू, वज्रपात एवं डूबने से होने वाली मृत्यु से बचाव आधारित नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । नुक्कड़ नाटक दल द्वारा आज 22 जून 023 से दिनाँक 2जुलाई 023 तक विभिन्न अनुमंडलों, अंचलों एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।इसी कड़ी में आज अनुमंडल कार्यालय तेघड़ा, अंचल कार्यालय तेघड़ा एवं अयोध्या घाट में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय :अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बलिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर मंत्री दयानिधान गिरी के नेतृत्व में डंडारी प्रखंड के हरदिया गांव एवं कल्याणपुर गांव के विभिन्न 2 जगहों योग करवाया गया और योग के फायदे गिनवाए गए बलिया अभाविप नगर मंत्री दयानिधान गिरी ने कहा कि योग करने के बहुत फायदे है योग करने से बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है, योग करने से मन प्रसन्न और तंदरुस्त रहता है, ये मुख्य रूप से एक आध्यात्मिक अनुसासन है जिसमें जीवनशैली का आत्मसात किया जाता है योग एक…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर,बेगूसराय :अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रखंड के मिडिल स्कूल मेहदौली, दामोदरपुर हिंदी,अतरुआ,पालीडीह,कन्या महेशपुर,हरिचक सहित अन्य विद्यालयों में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिक्षकों द्वारा योग के विभिन्न आसान का अभ्यास करवाया गया। एचएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से बल्कि चारित्रिक रूप से भी व्यक्ति का विकास करती है। योग हमारे दैनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। यह वैदिक काल से जारी है और इस आधुनिक तकनीकी युग में भी काफी उपयोगी और प्रभावी साबित हुआ।मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह, अरुण…
ब्यूरो चीफ चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय :आज( बहस्पतिवार) को पुलिस कार्यालय बेगूसराय में पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों की फरियादें सुनी गयी। कुल 75 लोगों की फरियादें, एक-एक कर प्रत्येक फरियादियों से मिलकर पुलिस कप्तान द्वारा समस्याएं सुनी गयीं और इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गये हैं।
ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय :21 जून को योग दिवस के अवसर पर एस बी एस एस महाविद्यालय बेगूसराय में योग शिविर का आयोजन किया गया।महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो अवधेश कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित इस शिविर में योग प्रशिक्षण महादेव ने दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो अवधेश कुमार सिंह ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा योग जीवन सरसता का संचार करता है और युवता प्रदान करता है। योग भारतीयों के लिए पुरुखों का वरदान है। स्वास्थ्य को बनाए रखने के योग बहुत आवश्यक है। वहीं प्रो संजय भगत ने कहा योग…
। दयानंद कश्यप की रिपोर्ट तेघरा ,बेगूसराय:असामाजिक तत्वों ने शिक्षा के मंदिर तेघड़ा के प्रसिद्ध सावित्री देवी मारवाड़ी महिला उच्च विद्यालय में तोड़ फोड़ कर हजारों रुपए का नुकसान पहुंचाया है। दरअसल तेघड़ा नगर परिषद अनुमंडलीय अस्पताल के बाउंड्री वॉल के बगल में वर्षों से संचालित सावित्री देवी महिला मारवाड़ी उच्च विद्यालय में असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय परिसर में घुस कर तोड़ – फोड़ एवं विद्यालय की परिसंपत्ति को क्षतिग्रस्त की गई। मंगलवार की रात्रि असामाजिक तत्वों ने विद्यालय की चहारदीवारी फांद कर विद्यालय में प्रवेश कर गए और विद्यालय में लगाए गए कई सीसीटीभी कैमरा , बेंच, टेबल, विद्यालय…
