सांसद कालीचरण सिंह ने दिव्यांग के बीच व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल किया वितरित राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा के मारवाड़ी मोहल्ला में रामेश्वर लाल खण्डेलवाल विद्या मंदिर और श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त प्रयास से निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद कालीचरण सिंह ने दिव्यांग साथियों को व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस तरह के काम से जरूरतमंद लोगों की मदद होती है और उनका जीवन आसान बनता है। इस मौके पर चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह , सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहें।
Author: Aman Kumar
संविधान बचाओ साकची रैली में अंसार खान ने दिखाई ताकत राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में मानगो से काफी तादाद में संविधान बचाओ साकची रैली में शामिल हुए। जुबेर मलिक मोहम्मद आबिद हुसैन, इसरार अहमद, मोहम्मद अलाउद्दीन, एन हक़, नूरुज़मा, मोहम्मद सगीर, जहांगीर आलम, समाजसेवी राजाराम पंडित, अली इमाम, मोहम्मद हसन, मोहम्मद अफीज़, मोईज्ज़ , आदिल खान आरजू खान आकिब अहमद खान, दानिश खान, मोहम्मद नसर, कार्तिक, अभिषेक, मोहम्मद नदीम, राहुल, मोहम्मद शमसी, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद जीशान, मुनीर अंसारी, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद एजाज मोहम्मद…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का जमशेदपुर आगमन पर भव्य स्वागत जमशेदपुर, – आज लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला जी का जमशेदपुर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री अमित अग्रवाल जी ने सोनारी हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री श्री राकेश सिंह और भाजपा के सोशल मीडिया सह प्रभारी श्री अमित सिंह भी उपस्थित थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कुलवंत सिंह बंटी ने किया स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता सिंहभूम चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जमशेदपुर के 75 वा वर्ष पूरे होने के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के जमशेदपुर आगमन पर सोनारी एयरपोर्ट पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया
बांग्लाभाषी उन्नयन समिति का राज्य सम्मेलन जमशेदपुर संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखण्ड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति के राज्य सम्मेलन का आयोजन रविवार को जमशेदपुर के होटल मिस्टी इन में संपन्न हुआ l इसमें प्रदेश भर के सभी जिलों के बांग्लाभाषी संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए l झारखण्ड में बांग्ला भाषा एवं बांग्ला भाषियों के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश हो रही है उस पर विस्तृत चर्चा हुई एवं आगे की रणनीति निर्धारित किया गया। इस आशय की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए झारखण्ड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति के प्रदेश सयुक्त सचिव काबू दत्ता ने कहा कि झारखण्ड ऐतिहासिक…
अभियान फॉर ए बैटर टुमॉरो का वार्षिकोत्सव, नई कार्यकारिणी गठित अभियान का 20 सालों का सफर गौरवपूर्ण है – यूनिका शर्मा राष्ट्र संवाद संवाददाता अभियान फॉर ए बैटर टुमॉरो का 20 वर्ष पूर्ण होने पर घाटशिला महाविद्यालय के सभागार में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने किया l मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में बी डी ओ यूनिका शर्मा शामिल हुए। सर्वप्रथम सभी आगंतुकों ने दीप प्रज्वलित कर शंखध्वनि और स्तोत्र पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।…
पहले सारना धर्म फिर जातीय जन गणना की मांग पर धरना 27 को राष्ट्र संवाद संवाददाता सारना धर्म कोड को लागू किये बिना ही जातिगत जनगणना करने के विरोध में केंद्रीय समिति के निर्देश अनुसार आगामी दिनांक 27 मई को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाना है । जिसे सफल बनाने हेतु आज झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय मुसाबनी नंबर 1 में प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन जी के अध्यक्षता में बैठक कर रणनीति बनाई गई । बैठक में विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया कि सभी पंचायतों से झामुमो कार्यकर्ता भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने…
झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति सभा आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: झारखंड आंदोलनकारी सह दिवंगत समाजसेवी कपूर बागी की स्मृति में रविवार को चिलगु-चाकुलिया स्थित मितान जुमिद में जन-मुक्ति वाहिनी एवं विस्थापित मुक्ति वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें चांडिल, ईचागढ़, पटमदा, जमशेदपुर, नीमडीह आदि क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कपूर बागी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कपूर बागी को एक निडर, समर्पित और बेपरवाह कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर सामाजिक परिवर्तन की दिशा में कार्य किया। उन्होंने कभी अपनी हैसियत या पद का…
अनियंत्रित बाईक कंटेनर से टकराई दो घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। जमशेदपुर -रांची मुख्य राज्य मार्ग (एनएच-33) पर रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे कांडरबेड़ा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक समीप तेज रफ्तार असंतुलित बाईक अज्ञात कंटेनर से टकराकर पलटी युवक ओर युवती घायल . इस घटना में बाइक सवार युवक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में लड़की का बायां पैर में चोट लगी. जबकि युवक को भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेएच 0DT 6107 नंबर की बाइक पर सवार दोनों युवक-युवती कालीमंदिर, रामगढ़ की ओर से कांडरबेड़ा आ रहे थे। चौक के पास उनकी बाइक…
धनगॉंव से कुपुई तक 14 कि.मी.पथ निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति का निरीक्षण चक्रधरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उराँव के नेतृत्व में किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखण्ड के कुलीतोडांग एवं बाईपी पंचायत अंतर्गत धनगॉंव से कुपुई तक 14 कि.मी.पथ निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति का निरीक्षण चक्रधरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उराँव के नेतृत्व में किया गया । धनगॉंव से कुटाई तक 14 कि.मी. तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है वर्तमान में 50 m.m की मोटाई पर अलकतरा युक्त चिप्स बिछाई जा रही है, इसके बाद कार्य के अंतिम चरण में 25 m.m की…
