नई दिल्ली. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि एक फरवरी 2024 को पेश किए जाने वाले बजट में कोई बड़ी घोषणा नहीं होगी. ऐसा अगले साल होने वाले आम चुनावों को देखते हुए होगा. चुनावी साल में केंद्र सरकार सदन में लेखानुदान मांगें पेश करती है. वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि यह सच है कि एक फरवरी 2024 को जो बजट घोषित किया जाएगा वह सिर्फ वोट ऑन अकाउंट होगा, क्योंकि हम चुनाव की तैयारी में होंगे. इसलिए सरकार जो बजट पेश करेगी, वह सिर्फ तब तक के लिए सरकारी खर्चों को पूरा करने…
Author: Devanand Singh
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाकात, पुर्वी सिंहभूम जिले के सुरदा, चापड़ी और केंदाडीह खदान को खोलने की दिशा में पहल करने की मांग की, कहा- बंद हो चुके खदान के कारण क्षेत्र का विकास हुआ है ठप्प, हजारों लोग हुए हैं बेरोजगार। जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार को माननीय संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने पड़े पुर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में बंद पड़े सुरदा, चापड़ी और केंदाडीह खदानों…
झारखंड के कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से इनकम टैक्स ने बरामद किए नकद सैकड़ों करोड़ रुपये, भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा- कांग्रेस का असली चेहरा फिर हुआ उजागर, कांग्रेस ने राज्यों को बना दिया है एटीएम। जमशेदपुर। झारखंड में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से इनकम टैक्स की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमानित करीब 200 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त होने की सूचना मिली है। इतने अधिक मात्रा में नकद राशि जब्त…
नई दिल्ली. बांग्लादेश की टीम को न्यूजीलैंड का दौरा करना है. दोनों टीमों के बीच 17 दिसंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा. इसके लिए कीवी टीम ने अपने स्कॉड का ऐलान किया है, जिसमें युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. कप्तानी टॉप लैथम करते दिखेंगे. इससे पहले वनडे विश्व कप 2023 में केन विलियमसन ने कप्तानी संभाली थी. बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए 21 साल के आदि अशोक को मौका मिला है. उन्होंने इसी साल अगस्त में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, वह कमाल की…
ऐक्टर:अगस्त्य नंदा,खुशी कपूर,सुहाना खान,वेदांग रैना,मिहिर आहूजा,डेलनाज ईरानी डायरेक्टर : जोया अख्तर श्रेणी:Hindi, Drama, Musical, Comedy अवधि:2 Hrs 21 Min इस फिल्म के जरिए तीन स्टार किड्स को एक साथ लॉन्च कर दिया गया है. यह लॉन्चिंग की है, डायरेक्टर जोया अख्तर ने और फिल्म का नाम ‘द आर्चीज’ है. फिल्म के जरिये शाहरुख खान की बिटिया सुहाना खान, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को लॉन्च किया गया है. फिल्म मशहूर कॉमिक्स पर बनी है. कहानी: फिल्म की कहानी 1964 के भारत में रिवरडेल नाम के एक…
नई दिल्ली. साइबर अपराधों के बढ़ते दौर में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने 100 ऐसी वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है, जो पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर ठगी कर रही थीं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. यह एक्शन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने लिया है जिसकी सिफारिश गृह मंत्रालय के तहत आने वाली नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिसिस यूनिट ने की थी. गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यूनिट ने पिछले सप्ताह ऑर्गेनाइज्ड इन्वेस्टमेंट या टास्क बेस्ड पार्ट टाइम नौकरी…
जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में पुलिस ने यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में दर्ज एफआईआर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नाम है. गहलोत पर उन्हें सुरक्षा नहीं देने का आरोप लगाया गया है. एफआईआर में दावा किया गया है कि गोगोमेड़ी की सुरक्षा की मांग को लेकर तीन बार 24 फरवी, 1 मार्च और 25 मार्च को अशोक गहलोत और डीजीपी को पत्र लिखा गया था लेकिन उन्होंने जानबूझकर सुरक्षा मुहैया नहीं कराई. यह एफआईआर गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने…
पटना ,भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में पिछले सात माह से फरार चल रहे गया के तत्कालीन वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार को सर्वोच्च न्यायालय से भी राहत नहीं मिल पाई। जिसके कारण आखिरकार मंगलवार को देर शाम पटना सिविल कोर्ट में आत्म समर्पण करना पड़ा। आत्म समर्पण के बाद 14दिनों के न्यायिक हिरासत में पटना स्थित आदर्श केन्द्रीय कारा बेउर भेज दिया गया है। बिहार कैडर के 2011बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को सर्वोच्च न्यायालय ने दो सप्ताह के अंदर न्यायालय में आत्म समर्पण करने का आदेश दिया था। उच्चतम न्यायालय के आदेश का अंतिम तारीख 6दिसम्बर…
नई दिल्ली. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात मिगजॉम अब कमजोर हो चला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने नवीनतम अपडेट में कहा कि चक्रवाती ‘मिगजॉम’ मध्य तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर गहरे दबाव में कमजोर हो गया है, जो बापटला से लगभग 100 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम और खम्मम से 50 किमी दक्षिणपूर्व में स्थित है. कमजोर होने के बावजूद अभी भी इसके असर से भारत के दक्षिणी तटीय राज्यों में बारिश गुरुवार (7 दिसंबर) तक जारी रह सकती है. चक्रवाती तूफान ने मंगलवार दोपहर को आंध्र प्रदेश में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच बापटला के पास दस्तक…
चंडीगढ़/ डेरा बस्सी. पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा पंचायती ज़मीनों का एक-एक इंच नाजायज़ कब्ज़ों से खाली करवाने के निर्देशों की पालना के सिलसिले में आज पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने डेरा बस्सी ब्लॉक के गाँव सुंडरां में ख़ुद ट्रैक्टर चलाकर 100 एकड़ पंचायती ज़मीन नाजायज़ कब्ज़े से छुड़वाई। ज़मीन खाली कराने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कैबिनेट मंत्री स. भुल्लर ने बताया कि 100 एकड़ के करीब पंचायती ज़मीन पर स्थानीय निवासियों द्वारा कब्ज़़ा किया हुआ था। उन्होंने कहा कि यह ज़मीन रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों…
