फाइटर का टीजर हुआ रिलीज, ऋतिक-दीपिका की दिखी केमिस्ट्री फाइटर का पहला टीजर अब सामने आ गया है और ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री पहले से ही दिखाई दे रही है. एक्टर, जो पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, वर्दी में और लड़ाकू विमानों पर सवार नजर आ रहे हैं. हालाँकि, टीजर से पता चला है कि फिल्म में फाइटर जेट्स के अलावा और भी बहुत कुछ है. टीजर में ही ऋतिक और दीपिका कुछ इंटीमेट सीन शेयर करते दिखाई दे रहे हैं. जिसने फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटेड बना दिया है. …
Author: Devanand Singh
मऊ : शादी समारोह में मौत का तांडव, दीवार गिरने से 4 की दर्दनाक मौत, 17 घायल मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ में घोसी थाना क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के घोसी रोडवेज के पास शुक्रवार को शादी के कार्यक्रम के दौरान दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया. हादसे में तीन महिला और एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर जिले के आला अधिकारी और प्रशासन के लोग मौजूद रहे. राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है. घायलों को मलबे से निकाल…
U19 Asia Cup 2023: टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया दुबई : अंडर 19 एशिया कप 2023 का आगाज हो चुका है. इसके पहले मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 173 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया. इसके जवाब में उसने 37.3 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए अर्शीन कुलकर्णी ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 4 चौकों की मदद से 70 रन बनाए. कुलकर्णी ने ऑलराउंडर परफॉर्म किया. उन्होंने 3 विकेट भी झटके. राज लिम्बानी…
मानगो में अपराधियों से लोहा लेते शहीद हुए जवान रामदेव महतो को शनिवार सुबह पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई इस दौरान कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा, एसएसपी किशोर कौशल, सीटी एसपी, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष करण सिंह समेत कई पुलिस को पदाधिकारी उपस्थित थे. जैसे ही टीएमएच से शहीद जवान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटा हुआ पुलिस लाइन पहुंचा वैसे ही वैसे ही परिजनों के विलाप से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया. पुलिस जवानों ने रामदेव महतो अमर रहे के नारे लगाए. इस बीच सभी अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर…
विद्यालय के प्रांगण में चला स्वच्छता अभियान। आज बीपीएम प्लस टू बर्मा माइंस के सभी बच्चों के साथ-साथ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रंजीत गांधी ने और कुछ शिक्षिकाओं ने मिलकर पूरे विद्यालय के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। घर के साथ-साथ आज विद्यालय के प्रांगण में भी स्वच्छता अभियान चला। मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापिका रंजीत गांधी, कुमुद ठाकुर, अर्चना, अन्वेशा, आलम, नायक, जितेंद्र, करनदीप उपस्थित थे।
नई दिल्ली. बीजेपी ने तीन राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए आज पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा कर दी. पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया है. इसके साथ ही विनोद तावड़े और सरोज पांडे को भी राजस्थान के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लखेड़ा को मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया है. वहीं छत्तीसगढ़ में पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनवाल और दुष्यंत गौतम को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. बता दें कि बीजेपी…
नई दिल्ली. बेमौसम बारिश और उत्पादन में कमी से प्याज की बढ़ती कीमतों का शोर सरकार तक भी पहुंच गया. आम आदमी की थाली पर ज्यादा असर न पड़े इसके लिए सरकार ने तत्काल प्रभाव से बड़ा फैसला किया है. सरकार ने कहा है कि मार्च, 2024 तक प्याज के निर्यात पर पूरी तरह रोक लगाई जाती है. इस दौरान एक भी प्याज देश के बाहर नहीं जाना चाहिए, ताकि घरेलू बाजार में इसकी सप्लाई बनी रहे और कीमतों में उछाल न आने पाए. विदेशी व्यापार महानिदेशालय ने शुक्रवार सुबह एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि प्याज की…
सूरत. लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) भारत के पूर्व साथियों गौतम गंभीर और एस. श्रीसंत से जुड़ी घटना में आचार संहिता के उल्लंघन की आंतरिक जांच करेगा. लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि क्रिकेट जगत में जिस घटना की चर्चा हो रही है, वह आचार संहिता का उल्लंघन है और लीग की आचार संहिता और आचार समिति द्वारा बताए गए स्पष्ट नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जाइंट्स के बीच एलएलसी सीजऩ 2 एलिमिनेटर मैच के…
नई दिल्ली/रांची. इनकम टैक्स विभाग ने ओडिशा और झारखंड की एक शराब कंपनी बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है. आयकर सूत्रों की मानें तो झारखंड के एक कारोबारी के यहां भी कार्रवाई हुई है. इस एक्शन में बहुत बड़ी मात्रा में नोटों की गड्डियां बरामद की गई हैं और तब से इनकी गिनती का काम किया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि 50 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की गई है और अभी भी गिनती की जा रही है. नोटों की इतनी अधिक संख्या है…
देश में गुरु का स्थान भगवान से ऊपर माना गया है. इसका जीता जागता प्रमाण बिहार में देखने को मिला. बीपीएससी से नियुक्त शिक्षक का तबादला हो गया, लेकिन जब उन्हें फेयरवेल दी गई तो उन्हें जाते देखकर छात्राएं भावुक हो गईं. वे फूट-फूट कर रोने लगीं. माहौल इतना गमगीन हो गया कि रो रही छात्राओं को देखकर लोगों की आंखें भी भर आईं. वहीं रो-रोकर बेहाल हुई कुछ छात्राएं बेहोश तक हो गईं. यह देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया. मामला बिहार जिले के गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड स्थित…
