मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से पासवा के प्रतिनिधमंडल ने मुलाकात की मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने पासवा द्वारा आगामी 2 जुलाई 2024 को खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मालूम हो कि पासवा द्वारा इस अवसर पर राज्य से जैक, सीबीएसई,…
Author: Devanand Singh
सरायकेला पुलिस ने दो मिनी शराब फैक्ट्री का किया उद्भेदन सरायकेला एसपी के रिजर्व टास्क फोर्स द्वारा गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहे दो मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा बुधवार की शाम चौका थाना अंतर्गत हैसाकोचा स्थित जंगल क्षेत्र मे मिनी शराब फैक्ट्री में दलबल के साथ दबिश दी. जहां से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला स्प्रिट, अलग-…
एसीबी की टीम ने भूमि सुधार उप समाहर्ता को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा सरायकेला: जमशेदपुर एसीबी की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायकेला अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित भूमि सुधार उप समाहर्ता की लिपिक स्वागता नंदा को 8 हजार घूस लेते रंगे हाथ दबोचा है. जिसके बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है. फिलहाल एसीबी की टीम स्वागत नंदा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है. मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सिंह सोय द्वारा एएसीबी को शिकायत की गई थी, कि लिपिक स्वागता नंदा द्वारा म्यूटेशन के नाम पर घूस…
दिल्ली की जलमंत्री आतिशी को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिली नयी दिल्ली: दिल्ली की मंत्री आतिशी को बृहस्पतिवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आतिशी दिल्ली में जल संकट के खिलाफ अनशन पर थीं और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि आतिशी को सुबह साढे दस बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई। आम आदमी पार्टी की नेता एवं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी दिए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन…
राज्यसभा में छह नये सदस्यों ने ली शपथ, बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित नयी दिल्ली: राज्यसभा में बृहस्पतिवार को छह नये सदस्यों के शपथ लेने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपनी नयी मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय कराये जाने के बाद बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। साथ ही, सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह के निलंबन को वापस लेने की घोषण की। उच्च सदन की बैठक दोपहर बारह बजकर 37 मिनट पर प्रारंभ हुई। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक…
पलामू में कंस्ट्रक्शन साइट पर नक्सलियों का हमला , तीन वाहन फूके । पलामू जिला अंतर्गत हैदरनगर थाना क्षेत्र में सीपीआई माओवादी नक्सलियों ने एक रोड कन्स्ट्रक्शन साइट पर हमला बोलकर तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया । वारदात देर रात की है । नक्सलियों ने सड़क निर्माण करा रही कन्स्ट्रक्शन कंपनी से लेवी (रंगदारी) की मांग की थी। माना जा रहा है कि मुंह मांगी रकम न मिलने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने वारदात की पुष्टि की है। नक्सलियों की तलाश में पुलिस ने अभियान शुरू किया…
मनोहरपुर-नंदपुर जोगी ईट भट्टा में नक्सली घटना को लेकर,एनआईए टीम की छापेमारी. रामगोपाल जेना नक्सली घटना को लेकर गुरुवार को रांची से आई राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) की टीम मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदपुर स्थित जोगी ईट भट्ठा में छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान एनआईए टीम के साथ मनोहरपुर पुलिस भी मौजूद थी.मिली जानकारी के मुताबिक़ एनआईए टीम के सदस्यों ने वहां संभावित ठिकानों का निरीक्षण किया.तथा नक्सली घटना से जुड़े तार को खंगाला.किंतु जांच के दौरान नक्सली घटना से जुड़े कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया है. वहीं एनआईए टीम छापेमारी व जांच के उपरांत वापस…
एक्सएलआरआइ ने मदद को बढ़ाया हाथ, आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए इकट्ठे किए 2.10 लाख एक्सएलआरआइ ने एक बार फिर अपनी उदारता और समाज सेवा की भावना का परिचय दिया है. सीआइआइ वाइआइ की ओर से आयोजित एक साइलेंट ऑक्शन के माध्यम से एक्सएलआरआइ ने 2.1 लाख रुपये से अधिक राशि एकत्र की है. यह राशि “Friends of Tribal Society” को दान की जाएगी. यह लगातार तीसरा साल है जब यह परोपकारी पहल की जा रही है. इस साइलेंट ऑक्शन में एक्सएलआरआइ के छात्र, अलग-अलग समितियों और फैकल्टी सदस्यों ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने डिनर,…
पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा से बागबेडा कॉलोनी में चापाकल बोरिंग का निर्माण कार्य प्रारंभ पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा से बागबेडा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत रोड नंबर 5 स्थित अनिल सिंह के घर के पीछे चापाकल बोरिंग का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, उमेश पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर, अगरबत्ती दिखाकर पूरे मंत्रोउच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर बोरिंग कार्य प्रारंभ करवाए। इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच में…
सरकार पेपर लीक की घटनाओं की जांच करेगी, दोषियों को सजा मिलेगी: राष्ट्रपति मुर्मू नयी दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार पेपर लीक होने की हालिया घटनाओं की जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अठारहवीं लोकसभा में पहली बार संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि उनकी सरकार देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने में सक्षम बनाने के लिए माहौल तैयार करने का काम कर रही है। जिस वक्त वह शिक्षा के मोर्चे पर…
