युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण के साथ वृक्षारोपण पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा, 48, के गोलमुरी प्रखंड के बाबुडीह बस्ती में विधानसभा महासचिव शुभम शुक्ला के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में रखकर बहन रिंकी कुमारी के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया और 50 पौधे रोपने के साथ ही बच्चों में चॉकलेट वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अथिति के रूप मे झारखंड युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सत्यम सिंह जी एवं भारतीय युवा…
Author: Devanand Singh
अंबा प्रसाद ने महिलाओं संग की धान की रोपाई, कहा- किसानों के बीच रहने का सुख कहीं और नहीं *महुदी में विधायक अंबा प्रसाद ने किया धानरोपनी बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के कांडतरी पंचायत के ग्राम महुदी में धान रोपाई की। ट्रांसफार्मर उद्घाटन करने के बाद विधायक अंबा प्रसाद ग्राम महूदी पहुंची थी। वहां से लौटते समय उनकी नजर अचानक खेतोंं में धान की रोपाई करती महिलाओं पर पड़ी। इसके बाद विधायक ने माथे पर टोकरी लेकर किसान व महिलाओं साथ धान के पौधों की रोपाई की। बता दें कि विधायक अक्सर ही किसी न…
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में सेवानिवृत्त हुए लोगो का सम्मान शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह दे कर अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आर के सिंह जी के द्वारा किया गया। सेवानृवित लोगो के नाम:- इंजन के महाबीर प्रसाद शर्मा, क्यू ए के धरणीधर बनर्जी, कैब एंड कॉल के प्रमोद कुमार राय, एक्सल से मोतिउर रहमान, ट्रांसमिशन से धनपति महतो, कैब एंड कॉल के अशोक कुमार, फाउंड्री के रविन्द्र प्रसाद। सेवनृवितियों के द्वारा कई सुझाव दिए गए और यूनियन के द्वारा किये गए कार्यों की सभी मे प्रशंसा की। सम्मान समारोह में महामंत्री श्री आरके सिंह ने कहा…
लोकसभा ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ पर राष्ट्रपिता और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया नयी दिल्ली: लोकसभा ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के 82 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके त्याग एवं बलिदान का स्मरण किया। सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि देश भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे देश को एकजुट होने का आह्वान किया था। स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए संघर्ष में…
जयराम रमेश ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पाठ्यपुस्तकों से संविधान की प्रस्तावना को कथित तौर पर हटाए जाने के मुद्दे पर सदन को ‘‘गुमराह करने’’ के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को भेजे गए नोटिस में रमेश ने कहा कि सात अगस्त, 2024 को नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तीसरी और छठी कक्षा के बच्चों के लिए एनसीईआरटी द्वारा पाठ्यपुस्तकों…
पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की आज अंतिम यात्रा, नेताओं सहित आम लोग देंगे श्रद्धांजलि कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बुद्धदेव भट्टाचार्य का पार्थिव शरीर शुक्रवार को अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित माकपा के राज्य मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां नेताओं सहित आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनके शव को चिकित्सा अनुसंधान के लिए एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया जाएगा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कद्दावर नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का बृहस्पतिवार को कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से श्वांस तथा वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। माकपा…
आबकारी नीति मामला : उच्चतम न्यायालय ने आप नेता मनीष सिसोदिया को जमानत दी नयी दिल्ली:उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को जमानत दी और कहा कि वह 17 माह से हिरासत में हैं। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि सिसोदिया 17 माह से हिरासत में हैं और अभी तक मामले की सुनवाई शुरू नहीं हुई है जिससे वह शीघ्र सुनवाई के अधिकार से वंचित हुए हैं। …
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने कहा, उत्कृष्टता का साकार रूप हैं नीरज चोपड़ा नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के विभिन्न वर्गों के लोगों ने नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने पर बधाई देते हुए भाला फेंक के इस स्टार एथलीट को उत्कृष्टता का साकार रूप बताया। तोक्यो ओलंपिक के चैंपियन चोपड़ा ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक में रजत पदक जीता। वह लगातार दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले ट्रैक एवं फील्ड के पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने उम्मीद व्यक्त की कि…
आदिवासियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध: ममता कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समुदाय के लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बनर्जी इस अवसर पर झारग्राम जिले में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। बनर्जी ने सोशल मीडिया के मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी आदिवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बांग्ला में हम इस दिन को ‘आदिवासी दिवस’ के रूप में मनाते हैं। इस दिन हम अपने समाज और…
पेरिस ओलंपिक: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम गोल्ड भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा अपना खिताब बचाने से चूक गए. पेरिस में 8 अगस्त की रात हुए जबरदस्त फाइनल में नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए. नीरज ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया और इतिहास रच दिया. इस तरह वो दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारत के सिर्फ चौथे और एथलेटिक्स में ऐसा करने वाले सिर्फ पहले एथलीट बन गए. नीरज के कड़े प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ ओलंपिक…
