अरुणाचल प्रदेश :पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे लंबी सुरंग ‘सेला टनल’ का किया उद्घाटन, कांग्रेस पर साधा निशाना ईटानगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दुनिया की सबसे लंबी सुरंग ‘सेला टनल’ समेत कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. यहां ‘विकसित भारत, विकसित नॉर्थईस्ट’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि पूरे पूर्वोत्तर में चार गुणा तेजी से विकास कार्य चल रहा है. पूरे देश में विकसित राज्य से विकसित भारत का राष्ट्रीय उत्सव तेज गति से जारी है. आज मुझे विकसित पूर्वोत्तर के इस उत्सव में, पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह तालाब में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, इसकी सूचना पुलिस को दी गई. बताया जाता है की महिला का उम्र लगभग 35 के बीच की है. उसका चप्पल पास ही रखा हुआ था और उसका शव तालाब में तैरता हुआ था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला कपाली की रहने वाली है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और महिला की पहचान में जुट गई है, ताकि मौत के सही कारणों के बारे में जानकारी मिल सके. दूसरी ओर तालाब…
आज चाईबासा जिले के खूंटकट्टी मैदान में तीन दिवसीय डेयरी मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान मैंने कहा कि कोल्हान की धरती पर इस आयोजन का उद्देश्य यहाँ पर कृषि को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में आज देश आगे बढ़ रहा है लेकिन हमारा क्षेत्र काफी पिछड़ा है। लेकिन,अब हम इस क्षेत्र में कृषि कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल हरियाणा के द्वारा झारखंड में इस तरह का पहला आयोजन कोल्हान की धरती पर किया जा रहा है।इस दौरान संस्थान…
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर लिखी मन की बात केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि स्थानीय सांसद होने के नाते मेरी पहल से खूंटी की वर्षों पुरानी मांगें आज पूरी होने जा रही है! रांची खूंटी फोर लेन बाईपास रोड, रांची खूंटी रोड (वर्तमान) का चौड़ीकरण एवं खूंटी कर्रा बेड़ो टू लेन सड़क का शिलान्यास 10मार्च को खूंटी में होने जा रहा है। खूंटी की जनता की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी और आदरणीय श्री…
ओडिशा के राज्यपाल सह पूर्व सीएम रघुवर दास ट्रेन से ओडिशा के लिए रवाना, टाटानगर स्टेशन पहुंचे भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी समेत अन्य कार्यकर्ता जमशेदपुर : ओडिशा राज्य के राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर आये थे, जहां शनिवार सुबह नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हो गए. इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे. इस दो दिवसीय दौरे में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. टाटानगर स्टेशन पर भाजपा…
टाटा बक्सर ट्रेन का परिचालन शुरू होने से भोजपुरिया बेयार गदगद जमशेदपुर : टाटा से बक्सर तक सीधी ट्रेन चालू कराने में सांसद विद्युत वरण महतो के सराहनीय व सार्थक पहल किये जाने की खुशी में भोजपुरिया बेयार ने सांसद विद्युत वरण महतो का स्वागत किया। भोजपुरिया बेयार के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में सांसद विद्युतवरण महतो को फूलों का माला एवं केसरिया अंग वस्त्र भेंटकर इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया । स्वागत करने वालों में रमेश कुमार , राकेश चौधरी , दीपक कुमार , रविन्द्र सिंह , कन्हैया दुबे, यमुना…
महिला दिवस के उपलक्ष्य मे जमशेदपुर मे पहली बार महिला संसद सत्र का आयोजन किया गया, नेचर तथा ब्लु मुन फाउंडेसन के तत्वाधान मे इसका आयोजन बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार मे किया गया, जहाँ कृत्रिम तौर पर पुरे संसद के दृश्य कों दर्शाया गया. महिलाओं कों सशक्त बनाने और आने वाले दिनों मे महिलाओं कों सक्रिय राजनीती मे शामिल होने कों लेकर प्रेरित करने हेतु इसका आयोजन किया गया है, दो दिवसीय इस आयोजन का थीम महिला आरक्षण बिल रखा गया है, इस सत्र मे तमाम सदस्य महिला है, यहाँ पक्ष और विपक्ष दोनों ही मौजूद…
पश्चिम बंगाल: झारग्राम के भाजपा सांसद कुनार हेम्ब्रम ने दिया इस्तीफा पश्चिम बंगाल के झारग्राम से भारतीय जनता पार्टी सांसद कुनार हेम्ब्रम ने शनिवार को कहा कि उन्होंने लोकसभा की सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हेम्ब्रम ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने निजी कारणों से यह फैसला लिया है। भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हेम्ब्रम ने कुछ दिन पहले पार्टी को अपने फैसले के बारे में सूचित किया था।” इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने ‘‘पराजय को भांपते हुए” इस्तीफा दिया है।…
रांची: ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सियासत तेज झारखंड में हो रहे अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर सियासत तेज बीजेपी ने ट्रांसफर-पोस्टिंग पर सवाल उठाया . भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जेबी तुबिद ने इसे राजनीतिक खेल बताया. उन्होंने कहा कि जब सरकार किसी विशेष राजनीतिक दल या अन्य के साथ अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग करती है, तो एक-दो दिन के भीतर अधिकारियों का पदनाम बदल जाता है. पूर्व आईएएस अधिकारी और बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जब ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल खेला जाता है तो ईमानदार अधिकारियों का मनोबल गिर जाता है. जेबी तुबिद ने…
रांची के पूर्व डीआईजी रखा राजनीति में कदम, ली आजसू की सदस्यता भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा भारतीय पुलिस सेवा के अलावा राज्य सेवा के पदाधिकारी रिटायर होने के बाद राजनीति में अपना भाग्य आजमाते रहे हैं। इस कड़ी में एक और नाम जुट गया है। पूर्व डीआइजी संजय रंजन ने राजनीति में कदम रखते हुए आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने उन्हें हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उद्यमी कपिल कपूर, अधिवक्ता मेघा कपूर , डा. प्रतीक वर्मा सहित कई समाजसेवियों ने…
