मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर अपनी भावनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य एक लंबे संघर्ष के बाद मिला है। इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत भी दी थी। हम सभी झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान करते हैं। हमारी सरकार झारखंड आंदोलनकारियों और उनके परिजनों /आश्रितों को मान- सम्मान और हक़-अधिकार देने…
Author: Devanand Singh
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता को लेकर स्वच्छता मिनी, मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत सोमवार को समाहरणालय मैदान से स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता को लेकर *स्वच्छता मिनी, मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता को स्वभाव व संस्कार में पूर्ण रूप से शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस मैराथन प्रतियोगिता में भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन लोहरदगा के उपविकास आयुक्त दिलीप सिंह शेखावत और एसडीओ अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर…
कल्पना सोरेन के कार्यक्रम से पहले गिरिडीह कॉलेज के मल्टीपर्पस भवन का फॉल्स सीलिंग का हिस्सा टूट कर गिरा गिरिडीह गिरिडीह कॉलेज के मल्टी परपस भवन में सोमवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन द्वारा झारखंड युवा मोर्चा का कार्यकर्ता मिलन समारोह के साथ कई बड़े योजनाओं का आधारशिला कार्यक्रम तय था। लेकिन इसे पहले ही मल्टी परपस भवन का फॉल्स सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिर पड़ा। गनीमत रही की घटना कार्यक्रम के आयोजन से पहले हुआ। जिसे कोई बड़ी घटना नहीं हुई। बताते चलें की भवन छह साल पहले ही बनकर तैयार…
नवरात्र के त्यौहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बिरसा मुंडा टाउन हॉल मे आयोजित जमशेदपुर मे आगामी नवरात्र के त्यौहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सोमवार को बिरसा मुंडा टाउन हॉल मे आयोजित किया गया, जहां जिले के उपायुक्त, एसएसपी, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी, तीनो निकायों के पदाधिकारी समेत तमाम डीएसपी समेत तमाम शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे, इस दौरान तमाम पूजा समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे, सभी ने इस दौरान अपने अपने क्षेत्रों से जुड़े समस्याओं को जिले के आला अधिकारीयों के समक्ष रखा जिसे समय के तहत निष्पादन करने…
एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों को किया सम्मानित सोमवार को एसएसपी ने पिछले दिनों मानगो पुल के कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को सुरक्षित रेस्क्यू करने वाले दो कांस्टेबलों वसीम खान और वीरेंद्र नाथ कुमार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. साथ ही सहायक अवर निरीक्षक सिदगोड़ा थाना दानियाल सांगा, नीरज कुमार गुप्ता साकची थाना एवं एक थाना प्रभारी को भी कांड के त्वरित उद्भेदन और निष्पादन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि इनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए इन्हें यह सम्मान दिया गया…
वर्ल्ड हार्ट डे : ओल्ड एज होम में एसआरके कमलेश ने लगाया बुजुर्गों के लिए कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर जमशेदपुर । वर्ल्ड हार्ट डे के दिन आईएचएमओ जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश की ओर से बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के लिए विश्व हृदय दिवस पर निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर आयोजित किया गया। वृद्ध आश्रम में रह रहे कुल 18 असहाय बुजुर्गों के रक्त (ब्लड) सैंपल से कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच की गई. मौके पर मुख्य अतिथि दैनिक अखबार चमकता आईना के वरीय संपादक जयप्रकाश राय , ब्रह्मानंद नारायणा मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ…
दुर्गा पूजा 2024: सुरक्षा के खास इंतजाम,सुन्दरनगर थाने में शांति समिति की विशेष बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दुर्गा पूजा 2024 के लिए सुन्दरनगर थाने में हुई शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी, नशीले पदार्थों पर रोक और यातायात योजना पर चर्चा। जानें कैसे प्रशासन इस बार पूजा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी शारदीय नवरात्रि 2024 “दुर्गापूजा” को लेकर रविवार को सुन्दरनगर थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा कमिटी के साथ शांति समिति की बैठक सुन्दरनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता एवं पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद एवं भू-अर्जेन पदाधिकारी गुंजन…
जुबली पार्क के जयंती सरोवर में पानी दूषित होने से तिलापिया प्रजाति के मछलियों की लगातार हो रही मौत जमशेदपुर जुबली पार्क के जयंती सरोवर में ऑक्सीजन की कमी पानी दूषित होने से फिर एक बार तिलापिया प्रजाति के मछलियों की मौत बड़ी संख्या में मछलियों की हो रही है मौत। पिछले वर्ष गर्मी के समय बड़े पैमाने पर मछलियों की हुई थी मौत। मरी हुई मछलियों को निकालने का प्रयास कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है।
पर्व – त्योहारों के मद्देनजर एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक आगामी दुर्गा पूजा, विधानसभा चुनाव, दीपावली और छठ को लेकर सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान एसएसपी ने सरकार के गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराते हुए जिले के तमाम वारंटियों, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की सूची तैयार कर उनके गतिविधियों पर नजर रखने, लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन करने, अवैध हथियार के सप्लायरों, शराब माफियाओं, अवैध कारोबारियों वगौरह के गतिविधियों पर पैनी निगाह रखने. जरूरत पड़ने पर सीसीए लगाने की अनुशंसा करने…
चांडिल रेलवे क्रॉसिंग फाटक में गुड्स ट्रेन हुई बेपटरी चांडिल टाटानगर आद्रा रेल मार्ग चक्रधरपुर डिविजन अंतर्गत चांडिल बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग 1नंबर फाटक में गुड्स हुई बेपटरी . घटना 11.30 बजे लगभग दिन की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर की ओर से आ रही गुड्स ट्रेन बेपटरी हो गई. मौके पर उपस्थित गेटमैन ने चक्रधरपुर डिविजन के आला अधिकारियों को सूचना दी.
