आबकारी घोटाला: अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 30 मई तक बढ़ाई नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 30 मई तक बढ़ा दी। सीबीआई और ईडी के लिए विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने मामले में आरोप तय करने पर आगे की दलीलों के लिए भी 30 मई की तारीख तय की। न्यायाधीश ने कहा कि आरोपों पर दलीलों को आगे बढ़ाने का एक आवेदन उच्च न्यायालय में लंबित है। सिसोदिया और हिरासत…
Author: Devanand Singh
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोल्टल बैलेट सुविधा केन्द्र का किया निरीक्षण, चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी कार्मिकों को मतदान करने के दिए निर्देश पर्यटक सूचना केन्द्र में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल व होमगार्ड के लिए बनाये गए पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र का जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने निरीक्षण किया । मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार मौजूद रहे । इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने प्रतिनियुक्त एईआरओ से अब तक हुए मतदान की जनकारी ली । साथ ही हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को गाइड किए जाने तथा मतदान सुविधा केन्द्र में बिजली, पेयजल,…
बागबेड़ा: विजय सिंह पर फायरिंग मामले में, छह अपराधी गिरफ्तार,पांच हथियार व दर्जनों जिंदा गोली बरामद जमशेदपुर के बागबेड़ा थानांतर्गत गणेश नगर में विजय सिंह उर्फ मोनू पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पांच हथियार और दर्जनों जिंदा गोली बरामद किया है. फायरिंग करने वाले मो चांद, ठेकेदार नीरज दूबे, डेविड टोप्पाे, सिंटू सिंह, सुनील रजक को कोलकाता से गिरफ्तार किया है. इस मामले का मास्टर माइंड बागबेड़ा निवासी कन्हैया सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. ज्ञात हो कि मोनू पर…
उप्र के कानपुर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में दो सरकारी स्कूलों समेत सात स्कूलों को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली, जो पुलिस जांच के बाद फर्जी पाई गई। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हरीश चंद्र ने बुधवार को बताया कि पिछले 72 घंटों में पांच निजी स्कूलों और दो सरकारी स्कूलों को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा, “ज्यादातर स्कूलों ने मंगलवार को इस खतरे की जानकारी पुलिस को दी क्योंकि स्कूल रविवार और सोमवार…
भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलीं तो पीओके को भारत में मिला लिया जाएगा: हिमंत विश्व शर्मा रामगढ़: असम के मु्ख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 400 से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत में मिला लिया जाएगा। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के लिए भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें हासिल करने की जरुरत है। शर्मा…
बिरसानगर : संडे मार्केट में दिव्यांग अभिषेक सिंह पर जानलेवा हमला,रिम्स रेफर जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के संडे मार्केट में मंगलवार रात गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी दिव्यांग 22 वर्षीय अभिषेक सिंह पर जानलेवा हमला किया गया जिन्हें बिरसानगर पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया, अभिषेक सिंह के परिजन सतनाम सिंह ने बताया कि पूरा मामला लड़की से जुड़ा हुआ है अभिषेक सिंह की श्रुति नामक महिला से दोस्ती है श्रुति ने ही कॉल कर अभिषेक को बुलाया अभिषेक के बिरसानगर पहुंचते ही…
ओडिशा : वयोवृद्ध कांग्रेस नेता दंबरुधर उलाका का 86 वर्ष की आयु में निधन भुवनेश्वर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ओडिशा सरकार में पूर्व मंत्री दंबरुधर उलाका का वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार की रात को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 86 वर्षीय उलाका ने अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उलाका का अंतिम संस्कार रायगड़ा जिले में उनके जन्मस्थान बांकिली में किया जाएगा। वह रायगड़ा जिले की बिस्सम-कटक सीट से कांग्रेस के टिकट पर पांच बार, 1974, 1977,…
स्वाती मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार मामले की जांच के लिए केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सांसद स्वाति मालीवाल से जुड़ी घटना की जांच की मांग करते हुए बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के निकट प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कथित घटना पर केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक महिला के सम्मान का मामला है जो दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख रही…
खेतड़ी खदान में फंसे 15 लोगों को निकाला गया: अधिकारी जयपुर: नीम का थाना जिले में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खेतड़ी स्थित एक खदान में फंसे सभी 15 लोगों को बुधवार को बाहर निकाल लिया गया। आशंका जताई जा रही है कि खदान में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। नीम का थाना जिले के कलेक्टर शरद मेहरा ने बताया कि 14 लोगों को उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया है। वही एक व्यक्ति की मौत की आशंका के चलते उसे जांच के लिए कंपनी के…
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का दावा, ”चार जून के बाद इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगा” लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न होने के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) मजबूत स्थिति में है, और चार जून के बाद सरकार बनाएगा । कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आज राजधानी लखनऊ में एक संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे । खरगे ने कहा, ”देश में चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया)…
