जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एनकाउंटर, दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, दो सुरक्षाकर्मी घायल श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार 19 जून को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है. यहां के हादीपोरा इलाके में दो आतंकी मारे गए हैं, जबकि स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप का एक जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. हादीपोरा में पुलिस और सेना की जॉइंट टीम ने आतंकियों को ढूंढने के लिए एक सर्च ऑपरेशन जारी किया था. जैसे ही सुरक्षाबल आतंकियों की छिपने की संदिग्ध जगह तक पहुंचे, आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. इससे…
Author: Devanand Singh
नीतीश के मंत्री की चेतावनी, बिहार में हथियार लेकर चलने वालों को मारी जाएगी गोली पटना. बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की कैबिनेट में फैसला हुआ है कि जो अपराधी अवैध बंदूक-गोली लेकर सड़क पर चलेगा उसे सीधे गोली मार दी जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में एसआईटी टीम बनाई जाएगी. उन्होंने ये बयान रुपौली उपचुनाव के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कही. वे यहां जेडीयू प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे.…
जेल में बंद गैंगेस्टर अमन साहू के घर NIA की रेड पलामू जेल में बंद अपराधी अमन साहू के घर पर एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है. बुधवार की सुबह एनआईए ब्रांच रांची की टीम राँची से लगभग 35 km दूर बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव स्थित अमन साहू के घर पहुंची है. जहां अमन साहू के घर में कागजात समेत कई अन्य सामान को खंगाल रही है.
चाईबासा: जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD की जिला स्तरीय बैठक आयोजन किया गया चाईबासा:जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD की जिला स्तरीय बैठक आयोजन किया गया बैठक में जिला उपायुक्त के द्वारा जानकारी दिया गया कि जिले में बृहद स्तर पर नशा मुक्ति अभियान आज से प्रारंभ होकर 26 जून तक विभिन्न स्तरों पर आयोजित किया जाएगा। नशा मुक्ति अभियान में बृहद स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए ग्राम स्तर पर चौपाल का आयोजन, पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रखंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, जिला स्तर पर जागरूकता…
वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम में निवेश के सत्यापित आंकड़े ही दिए जाएंगेः चिराग नयी दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि सरकार पूरी तरह सत्यापित और जमीनी स्तर पर साकार हो चुके निवेश आंकड़ों को ही इस साल ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ कार्यक्रम में जारी करेगी। पासवान ने राष्ट्रीय राजधानी में 19-22 सितंबर को आयोजित होने वाले वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम के तीसरे संस्करण के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार इस बार निवेश के बारे में अतिरंजित आंकड़े साझा करने से परहेज करेगी। हाल ही में खाद्य प्रसंस्करण…
राहुल हुए 54 साल के; खरगे, अखिलेश और कई अन्य नेताओं ने बधाई दी नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के कुछ नेताओं ने बुधवार को राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को कमजोरों की आवाज, संविधान के प्रति अटूट आस्था रखने वाला तथा सत्ता को सच का आईना दिखाने वाला बताया। राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया…
पाकुड़ भूमिगत पथ में जल जमाव की समस्या को लेकर निवर्तमान नप० अध्यक्ष ने लिखा मंडल रेल प्रबंधक पूर्व रेलवे हावड़ा को पत्र रेलवे फाटक पर भुमिगत पथ में जलजमाव के समस्या के समाधान हेतु निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा के नेतृत्व तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल स्टेशन प्रबंधक पूर्व रेलवे पाकुड़ लखीराम हेम्ब्रम एवं यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा से मिलकर तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधमंडल में शबरी पाल,पार्वती देवी मौजूद थीं।मंडल रेल प्रबंधक हावड़ा के नाम सौपें अपने ज्ञापन में श्रीमती साहा ने सबवे में जलजमाव की समस्या को दर्शाते हुए कहा है कि पाकुड़ शहर मुख्यतः…
न्यायालय परिसर में हो रही स्टांप की कालाबाजारी धरे गए दुबे लॉ संचालक, कार्रवाई हो जमशेदपुर। नए एवं पुराने न्यायालय परिसर में इन दिनों जमकर टिकटों की कालाबाजारी हो रही है। निर्धारित कीमत से ज्यादा कीमत जरूरतमंद ग्राहकों से वसूले जा रहे हैं। स्टांप पर ज्यादा कीमत वसूल करने वाले वेंडर अलग-अलग व्यक्तियों से वकालतनामा की अलग मूल्य वसूलते हैं। अन्य स्टेशनरी की कीमत भी बाजार से दुगने कीमत पर बेच रहे हैं। शायद ही कोई विरला स्टांप वेंडर है जो इमानदारीपूर्वक निर्धारित कीमत पर ही स्टांप एवं अन्य टिकट बिक्री कर रहा है। यह कार्य पिछले कई…
21 से 23 जून तक सीसीडीएसआई के वार्षिक अधिवशन का आयोजन जमशेदपुर मे आगामी 21 से 23 जून को सीसीडीएसआई के वार्षिक अधिवशन का आयोजन किया जा रहा है, झारखण्ड और बिहार राज्य से तक़रीबन 150 चिकित्सक इस अधिवशन मे शामिल होंगे, इसकी जानकारी एक वार्ता के दौरान आयोजकों ने दी, इन्होंने बताया की यह आठवां अधिवशन है, इन्होने कहा की ह्रदय और मधुमेह की बीमारी का बड़ा घातक सम्बन्ध है, देश मे 32 प्रतिशत मधुमेह के मरीजों मे ह्रदय सम्बन्धी बीमारी पनप जाती है जो आगे चलकर जान लेवा साबित होता है, इस कारण से मधुमेह…
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सांसद बिद्युत वरण महतो का चाकुलिया बिरसा मुंडा चौक पर जोरदार स्वागत। जमशेदपुर लोकसभा के सांसद श्री विद्युत वरण महतो तीसरी बार जीत हासिल करने के उपरांत पहली बार चाकुलिया पावन धरती पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्त्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद विद्युत वरण महतो जिंदाबाद नारे से पूरे चाकुलिया बाजार गूंज उठा,आतिशबाजी तथा मिठाई बांट कर सांसद श्री महतो को गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके उपरांत सांसद श्री महतो ने बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र,पूर्व जिला परिषद जगन्नाथ महतो,विनीत रुंगटा,…
