उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास से मिले राजेश शुक्ल झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज उड़ीसा के राज्यपाल श्री रघुवर दास से उनके निवास पर मुलाकात की और उन्हे सम्मान और शुभकामनाएं दी। श्री शुक्ल ने राज्यपाल श्री दास से अधिवक्ताओं की समस्याओं पर जहा विचार विमर्श किया वही कई जनसमस्या से उन्हे अवगत कराया। श्री दास ने श्री शुक्ल के कार्यकुशलता की सराहना की और उड़ीसा आने के लिए निमंत्रित किया ।
Author: Devanand Singh
बीजेपी न्यायालय के दोनों ही आदेशों का सम्मान करती है:अमर कुमार बावरी रांची :जमीन घोटाला मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर भारतीय जनता पार्टी ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि न्यायालय का आदेश का वे सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश से ही हेमंत सोरेन जेल गए थे और न्यायालय के आदेश से ही उन्हें जमानत मिली है। भारतीय जनता पार्टी न्यायालय के दोनों ही…
सरकार नीट पर चर्चा को तैयार, लेकिन चर्चा मर्यादा में रहते हुए होनी चाहिए: प्रधान नयी दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि सरकार चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन यह परंपरा के अनुसार और मर्यादा में रहते हुए होनी चाहिए। नीट-यूजी में कथित अनियमितता के मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर हंगामे के कारण सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित होने के बाद प्रधान ने संवाददाताओं से बातचीत में अपील की कि छात्रों को भ्रमित नहीं किया…
दिल्ली हवाई अड्डा पर छत का गिरना: टीएमसी ने मोदी की गारंटी के ‘ध्वस्त’ होने का आरोप लगाया कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर छत का एक हिस्सा गिरने की घटना के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के ‘ध्वस्त’ होने का आरोप लगाया। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने घोषणा की कि छत गिरने की घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। टीएमसी ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’…
मधुआबेड़ा गाँव में बारिश नहीं होने से झुलस रहे हैं धान के बिचड़े किसान चितिंत बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के मधुआबेड़ा गाँव में बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं। अनेक किसानों ने अपने खेतों की जुताई कर धान के बीज डाले थे। पौधे भी निकल आए थे। नर्सरी तैयार हो गई पर किसान वर्षों के आस लगाई बैठी है। मौसम का मिजाज इतना बदल गया है कि धूप की तपिश तेज हो जाने से रोपाई का कार्य ठप पड़ शुरु भी नहीं हुआ है। जबकि आज स्थिति यह है कि…
नीट मुद्दे पर देवेगौड़ा ने सरकार का किया बचाव, विपक्ष पर सरकार की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप नयी दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का बचाव करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस मामले में जांच पूरी होने तक सरकार जिम्मेदारी तय नहीं कर सकती। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों ने नीट में कथित अनियमितताओं पर चर्चा की मांग…
जमशेदपुर आक्षेस कार्यालय पर आजसू का हल्ला बोल जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र के उप नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप बिभिन्न मांगो का अतिशीघ्र सुधार करने की मांग की गई: जमीन संबंधी दाखिल-खारिज हेतु आपके कायर्यालय में जमा आवेदनों का अविलंब निष्पादन किया जाए तथा पंजी-2 में दर्ज जीरो प्लॉट की समस्या का जल्द से जल्द उचित एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए।वर्तमान में अबुआ आवास हेतु चयन में पारदर्शिता लायी जाए तथा जरुरतमंद एवंनिर्धन परिवार कोइसका समुचित लाभ मिलें। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र मे पेय जल की समस्या का समाधान किया जाए।छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति हेतु जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र बनवाने…
बंगाल विधिज्ञ परिषद ने तीन नये कानूनों के विरोध में एक जुलाई को ‘काला दिवस’ मनाने की घोषणा की कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधिज्ञ परिषद ने मौजूदा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और साक्ष्य अधिनियम की जगह लेने वाले तीन नये कानूनों को ‘‘जनविरोधी और क्रूर’’ करार देते हुए शुक्रवार को घोषणा की कि वह इन कानूनों के विरोध में एक जुलाई को ‘‘काला दिवस’’ मनाएगी। तीन नये कानून- भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम एक जुलाई से लागू होंगे। पश्चिम बंगाल विधिज्ञ परिषद ने एक प्रस्ताव पारित…
आदिवासी कुड़मी समाज ने भाषा सर्वेक्षण मे कुड़माली भाषा को शून्य दर्शाये जाने का किया विरोध जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले मे झारखण्ड शिक्षा विभाग के द्वारा विगत दिनों करवाये गए भाषा सर्वेक्षण मे कुड़माली भाषा को शून्य दर्शाये जाने का विरोध आदिवासी कुड़मी समाज ने जताया है, इनके द्वारा इसको लेकर एक मांग पत्र जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा गया है साथ ही दोबारा सही तरीके से सर्वेक्षण की मांग की है, समाज के लोगों के अनुसार जिले मे कुड़मी समाज बहुसंख्यक है बावजूद इसके क्षेत्रीय भाषा सर्वेक्षण के रिपोर्ट मे कुड़मी समाज की मातृ भाषा…
मानसून की दिल्ली में दस्तक: आईएमडी नयी दिल्ली: भीषण गर्मी के बाद मानसून आखिरकार राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि दक्षिणपश्चिम मानसून पूरे दिल्ली की ओर बढ़ गया है। उसने कहा, ‘‘मानसून की उत्तरी सीमा 26 डिग्री उत्तर/65 डिग्री पूर्व, जैसलमेर, चुरू, भिवानी, दिल्ली, अलीगढ़, कानपुर, गाजीपुर, गोंडा, खेरी, मुरादाबाद, देहरादून, ऊना, पठानकोट, जम्मू, 33 डिग्री उत्तर/74 डिग्री पूर्व से होकर गुजरती है।’’ राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार देर रात तीन बजे से कई इलाकों में मानसून की पहली बारिश हुई,…
